• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अव्यवस्था की शिकार हुईं अनुप्रिया पटेल के सलाहकार की मां

up80.online by up80.online
June 8, 2019
in यूपी, राजनीति
0
अव्यवस्था की शिकार हुईं अनुप्रिया पटेल के सलाहकार की मां

Accident of shivkumari devi on this road

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

अस्पताल में नहीं मिली सीटी स्कैन की सुविधा

बलिया, 8 जून 

अपना दल (एस) की संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के मीडिया सलाहकार बलिराम सिंह की मां शिवकुमारी देवी (गुणवंती देवी) खुद प्रशासन की लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्था का शिकार हो गईं, जिसकी वजह से शिवकुमारी देवी का 29 मई को सड़क दुर्घटना के महज चंद घंटे के अंदर निधन हो गया।

शिवकुमारी देवी की सड़क दुर्घटना से लेकर उनकी इलाज पर नजर डालें तो तीन प्रमुख वजहें सामने आती हैं, जो कि निम्नलिखित हैं:

1.गोरखपुर- देवरिया- बलिया मार्ग (बेल्थरा रोड-नगरा मार्ग) का चौड़ीकरण के बाद वाहनों का आवागमन तेज हो गया है, सड़क पर वाहनों की गति 100 किमी प्रतिघंटा हो गई है, लेकिन इस सड़क के किनारे फुटपाथ का निर्माण नहीं हुआ, जिसकी वजह से सड़क किनारे रहने वाले ग्रामवासी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गांवों की महिलाओं, बच्चों और किसानों को खेती के कार्य के लिए बार-बार सड़क पर आना पड़ता है, जिसकी वजह से वे तेज चलते वाहन की चपेट में आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें: नीतीश या अखिलेश, किसका सामाजिक न्याय का मॉडल बेहतर है!

2.सायं साढ़े सात बजे के करीब शिवकुमारी देवी को सड़क दुर्घटना (बेल्थरा – नगरा मार्ग, बिड़हरा गांव, पो.फरसाटार, बलिया) के बाद सबसे पहले बेल्थरा रोड स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर हॉलीवुड की फिल्म देखने में व्यस्त थे। जब उन्हें बलिराम सिंह ने अपना परिचय दिया तो उन्होंने हल्के में लिया। शिवकुमारी देवी का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बलिया स्थित सदर अस्पताल ले जाने को कहकर दूसरे कमरे में चले गए और दोबारा हॉलीवुड की फिल्म देखने में व्यस्त हो गए। इस दौरान 108 नंबर पर दो बार एंबुलेंस के लिए फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर शिवकुमारी देवी को निजी एंबुलेंस से बलिया सदर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: अनुप्रिया, केसरी, रीता बहुगुणा के सामने फीकी पड़ी सपा- बसपा की दोस्ती

3.बलिया स्थित सदर अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने शिवकुमारी देवी को मरहम – पट्‌टी और दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के बाद उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर की सलाह दी। वरिष्ठ चिकित्सक की दलील थी कि मरीज को सिर में चोट आई है और रक्तस्राव हो रहा है। अत: इनका सीटी स्कैन कराना जरूरी है, लेकिन सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अत: बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाना जरूरी है। ऐसे में एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर दो बार फोन किया गया। लगभग पौने 12 बजे मरीज को एंबुलेंस मिली। तत्पश्चात मरीज को एंबुलेंस में रखकर बीएचयू के लिए चल दिया गया, लेकिन गाजीपुर जाते-जाते शिवकुमारी देवी का निधन हो गया।

Previous Post

अनुप्रिया पटेल के मीडिया सलाहकार बलिराम सिंह को मातृशोक

Next Post

अनुप्रिया पटेल मंत्री नहीं बनीं, फिर राजनाथ सिंह के वादे का क्या हुआ?

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
अनुप्रिया पटेल नहीं बनी मंत्री

अनुप्रिया पटेल मंत्री नहीं बनीं, फिर राजनाथ सिंह के वादे का क्या हुआ?

रविंद्र कुशवाहा

बसपा प्रत्याशी ने बेल्थरा रोड में रविंद्र कुशवाहा को पटका

दारा सिंह चौहान

घोसी लोकसभा: दारा सिंह चौहान व फागू चौहान हुए फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

4 days ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
reservation

छात्रपति शाहूजी महाराज: राजर्षि ने वंचितों के लिए ‘आरक्षण’, छात्रावास व छात्रवृति की व्यवस्था की

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 30, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online