• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, September 9, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

ऊर्जा मंत्री के ओएसडी बोले- अब उपभोक्ता खुद बिजली बिल तैयार कर करें भुगतान

जनसुनवाई में पहुंचे ऊर्जा मंत्री के ओएसडी

up80.online by up80.online
May 15, 2025
in यूपी
0
बिजली

बिजली

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

बलिया जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र के अवांया विद्युत उपकेन्द्र पर बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में ऊर्जा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी एवं सहायक अभियंता अभिषेक चौहान ने उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि अब उपभोक्ता खुद अपने बिजली खाते का प्रबंधन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने इस दिशा में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता और उपभोक्ता सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

बिजली
ऊर्जा मंत्री के ओएसडी

कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि उपभोक्ता अपने मोबाइल पर बिल देख सकेंगे, स्वयं बिल तैयार कर उसका भुगतान कर सकेंगे। अब न मीटर रीडर की आवश्यकता है और न ही बिल बाबू की। यदि किसी को कोई शिकायत हो तो वह ऑनलाइन दर्ज कर सकता है, जिसकी स्थिति भी मोबाइल ऐप पर देखी जा सकेगी।

उन्होंने बताया कि पहली बार मीटर रीडर जब उपभोक्ता के घर जाएगा तो ऐप इंस्टॉल करवाकर उसका उपयोग सिखा देगा। इसके बाद उपभोक्ता खुद ही उसका उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने मीटर रीडर्स की शिकायत की, जिस पर विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि शिकायतें लिखित दें, ताकि उनका निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि अब तक 15 लिखित शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इसी के साथ उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले के 51 विद्युत उपकेंद्रों पर माहवार कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में उपभोक्ताओं की मांग पर जिलाधिकारी से बातचीत पर यह सहमति बनी है।

जनसुनवाई में पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना और विद्युत आपूर्ति की कमी का मुद्दा उठाया। वहीं, अहिरौली गांव के लोगों ने ट्रांसफार्मर बार-बार जलने की शिकायत की, जिस पर चौहान ने एक्सईएन बलिया को उसकी क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 300 केवीए करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एक्सईएन अभिषेक यादव, जेई राम विलास खरवार, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह के साथ ही तमाम विद्युत अधिकारी एवं उपभोक्ता मौजूद रहे।

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
Previous Post

मेरठ की सौरभ हत्याकांड की तर्ज पर बलिया में पूर्व फौजी की दर्दनाक हत्या

Next Post

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
UP politics

प्रतापगढ़: मजदूरी मांगने पर मजदूर धर्मराज पटेल की हत्या

अनुप्रिया पटेल

अपना दल (एस) का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा- दलित, अति पिछड़ा या कोई और?

Uttar Pradesh

शादीशुदा बेटियों को मिलेगा पैतृक जमीन में हिस्सा?

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

1 week ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online