• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

बर्बादी के कगार पर कोटा की कोचिंग इंडस्ट्री, गुनहगार कौन?

इस बार कोटा कोचिंग में एडमिशन पिछले साल से लगभग 45% कम है

up80.online by up80.online
July 14, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
कोटा

कोटा के कोचिंग संस्थान

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

आशीष उमराव, कोटा/लखनऊ

खतरे की घंटी बज चुकी है और एक बार फिर से कोटा शहर में वही बेरोजगारी और पलायन का दौर लौटने का अंदेशा बन गया है जो करीब दो दशकों पहले कई बड़े उद्योग बंद होने के बाद हुआ था। इस बार कोटा कोचिंग में एडमिशन पिछले साल से लगभग 45% कम है। कई बड़े कोचिंग सस्थानों द्वारा टीचर्स एवं स्टॉफ की 50% तक अघोषित सैलरी डिडक्शन प्रारम्भ हो चुकी है, कुछ ने अपने स्टॉफ को बिना वजह बाहर का रास्ता दिखा दिया है, कोचिंग इंडस्ट्री में भी ज्यादा सैलरी पाने वाले फैकल्टी की छटनी चालू है, हॉस्टल ख़ाली पड़े हैं और दुकानें बंद होने लगी हैं। आखिर क्यों हुए इस बार एडमिशन कम और क्या फर्क पड़ सकता है इससे?

कोटा में कोचिंग की शुरुआत हुई 90 के दशक में। जल्द ही शहर में कई कोचिंग संस्थान खुलने लगे। पूरे देश से कोटा में बच्चे पढ़ने आने लगे। यहां अलग-अलग कोचिंग शिक्षक अपने ही अंदाज में स्टूडेंट्स को पढ़ाने लगे। स्टूडेंट्स अपनी पसंद के अनुसार शिक्षक से पढ़ते। कोटा शिक्षा का तीर्थ बन गया, जैसे किसी तीर्थ क्षेत्र में छोटे-बड़े मंदिर होते हैं, वैसे ही यहां भी छोटे-बड़े सभी प्रकार के संस्थान थे। कई छोटे-मोटे इंस्टिट्यूट भी खुल गए जैसे करियर पॉइंट, रेजोनेंस, दासवानी क्लासेस, इनसाइट। कोटा के बंसल क्लासेस की साख तो पूरे देश में थी। वहां एडमिशन के लिए भी टेस्ट हुआ करता था।

तस्वीर तब बदलनी शुरू हुई जब एक कोचिंग संस्थान ने खुद की दुकान चमकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद सभी तरीकों का उपयोग करना शुरू कर दिया। और फिर कोटा में शुरू हुआ रातों -रात दूसरे कोचिंग संस्थानों को तोड़ने का दौर। इसने खुद की कोचिंग में जरूरत नहीं होने पर भी दूसरे संस्थानों से शिक्षक भरने शुरू कर दिए ताकि दूसरे संस्थान खत्म हो जाएं। यह रणनीति रंग दिखाने लगी और 2020 आते -आते कोटा के सारे कोचिंग संस्थान खत्म होते गए। कोटा में आने वाले 90% स्टूडेंट्स अब इस कोचिंग में आने लगे।
अभी का हाल देखें तो करियर पॉइंट में बच्चों की संख्या लगभग शून्य है , दासवानी बहुत पहले बंद हो चुका , बहुत सारे नए इंस्टीट्यूट खुले और बंद भी हो गए। बंसल क्लासेस लगभग बंद है , इसमें विद्यार्थियों की कुल संख्या 20 के लगभग होगी । वाइब्रेंट बंद ,  वाइब्रेंट बिल्डिंग में हीं अनएकेडमी चल रहा है जहां कुल संख्या लगभग 2200 है । फिजिक्स वाला भी कोटा में अब बंद के कगार पर आ गया , पहले साल 5 बिल्डिंग ली गई थी , 2022 में पहले सत्र में लगभग 30 हजार बच्चें , दूसरे सेशन में 12 हजार और अब कोटा PW में लगभग 3 हजार बच्चें । रेजोनेंस में कुल लगभग  2000 विद्यार्थी मोशन पुराने करियर पॉइंट के राह पर है , ढंग के शिक्षकों का अभाव है परंतु मार्केटिंग से 8000 से 10,000 विद्यार्थी लिये गये हैं , किसी भी fee पर admission ले सकते हैं। Allen में स्टुडेंट्स की संख्या 60 हजार के लगभग होगी, जो पिछले सेशन से आधे के करीब है।
प्रशासन में अपनी पकड़ का इस्तेमाल कोचिंग मालिकों ने इस कदर किया कि कोटा में कोई इंडस्ट्री नहीं आने दी। यहां तक कि छोटे उद्योगों के लिए बनाए गए इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स और इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में भी हॉस्टल तान दिए गए। कोटा का पूरा औद्योगिक विकास अवरुद्ध कर दिया और पूरी कोटा की इकॉनमी को मात्र एक कोचिंग केंद्रित कर दिया गया और कोचिंग के मालिक कोटा के अघोषित शाहंशाह बन गए। जिसका उदाहरण देखना हो तो कोटा यूनिवर्सिटी के पास इनकी कोठी देखी जा सकती है जिसके सामने बड़े-बड़े राजा -महाराजा के महल भी फीके नजर आएंगे।

अब इस कोचिंग ने अपना अगला दांव चला और पैसे के लालच में उन्होंने अपनी ब्रांच वहां भी खोल ली जहां से सबसे ज्यादा बच्चे आते थे यानी कि यूपी और बिहार। इसी वजह से कोटा में स्टूडेंट्स आने कम हो गए। दूसरी तरफ कोचिंग के मालिक कोटा के लोगों को झांसा देते रहे कि अभी तो कोटा में और बच्चे आने हैं। इस चक्कर में लोगों ने हॉस्टल बनाने के लिए कोरल पार्क और बेंचमार्क सिटी में महंगे दामों पर जमीन खरीद ली और बर्बाद हो गए। यह सब कोचिंग के मालिकों की बड़े बिल्डर्स के साथ मिली भगत के कारण हुआ।
*अब स्टूडेंट्स के पास कोई कारण नहीं बचा की वो कोटा आयें क्योंकि कोटा की सारे पुराने कोचिंग संस्थान तो एक कोचिंग ने अपनी चालबाज़ियों से बंद करा दिये और इसके मालिकों ने अपना कारोबार बाहर भी शिफ्ट कर दिया।*

दूसरा कारण रहा स्टूडेंट्स की सुसाइड, जिसके लिए भी ये लोग अप्रत्यक्ष जिम्मेदार हैं। अच्छे रिजल्ट देने की धुन में कोचिंग में सभी स्टूडेंट्स को इस तरह से पढ़ाई करवाई कि वे स्ट्रेसफुल होने लगे। यही कारण है कि सुसाइड करने वाले अधिकतर बच्चे यहीं से हैं। प्रशासन ने खूब कोशिश की, गाइडलाइंस जारी की ताकि यह रुके लेकिन इसके मालिकों ने अपने राजनीतिक रसूख़ का इस्तेमाल करके कुछ नहीं होने दिया।

आज कोटा में ना कोई बड़ा संस्थान है और ना ही उद्योग धंधे। यहाँ तक कि कोटा की लाइफ़लाइन समझी जाने वाली कोचिंग इंडस्ट्री को भी कुछ स्वार्थी लोगों ने बर्बाद कर दिया। अब समय आ गया है और लोग भी जागरूक हो गए हैं । लोग अपने बच्चों को अपने शहर में स्थित बड़े छोटे ब्रांड में एडमिशन प्रीफर कर रहे हैं । अब कोटा का पुराना गौरव अपनी दिशा और दशा खोता जा रहा है । कोटा शहर की आर्थिक स्थिति बद से बदहाल होती जा रही है ।

education
आशीष कुमार उमराव, एकेडेमिक मेंटोर

Previous Post

गलत दवा देने से 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Next Post

लोकसभा चुनाव में भाजपा की क्यों हुई हार, सीएम योगी ने बताई ये वजह

up80.online

up80.online

Related Posts

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

February 15, 2026
Yogi
बड़ी खबर

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.
बड़ी खबर

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में भाजपा की क्यों हुई हार, सीएम योगी ने बताई ये वजह

UP politics

अब वाहन मालिकों को मोबाइल पर ही मिल जायेगी परमिट कैंसल नोटिस

BJP

विपक्ष को कोसने में ही निपट गई बीजेपी की कार्यसमिति की मीटिंग

Recommended

पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

1 week ago
Revolutionary

महान क्रांतिकारी डॉ.गया प्रसाद कटियार ने 46 दिनों तक भूख हड़ताल कर विश्व रिकार्ड बनाया था

5 years ago
सपा

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

16 hours ago
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

Trending

सपा
बड़ी खबर

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

by up80.online
February 15, 2026
0

बसपा और कांग्रेस से मोहभंग के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी यूपी80 न्यूज, लखनऊ कभी...

Yogi

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

February 14, 2026
Yogi Cabinet.

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

February 13, 2026
पाक शाला

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

February 9, 2026
एसआईआर

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

February 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सत्ता त्याग पीडीए मजबूत करने अखिलेश यादव के साथ आए पूर्व विधायक राजकुमार पाल

शंकराचार्य मामले में बोले योगी- माघ मेले में मच सकती थी भगदड़

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

जैविक खेती के जरिए किसान की आय में हो सकती है वृद्धि

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

“शुद्ध भोजन” से होगी “शुद्ध सोच”, शुरू होगा जन-आंदोलन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online