• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अंतिम चरण: मोदी, अनुप्रिया व महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी की लोकप्रियता की होगी परख

प्रियंका गांधी, ओम प्रकाश राजभर मैदान में भले नहीं मगर जुड़ गई प्रतिष्ठा

up80.online by up80.online
May 26, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अंतिम चरण: मोदी, अनुप्रिया व महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी की लोकप्रियता की होगी परख
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

 यूपी80 न्यूज, लखनऊ

आखिरी चरण का चुनाव उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं के रणनीतिक कौशल व लोकप्रियता का इम्तिहान ले रहा है। पहली जून को वोटर देंगे नम्बर, रिजल्ट चार जून को सुनायेगा आयोग। कुछ दिग्गज चुनाव मैदान के बाहर से ही दांव-पेंच चल कर अपनों को विजयी बनाने में जुटे हैं तो कुछ मैदान में हैं और एड़ी चोटी जोर लगाए हैं।

वाराणसी भी इसी आखिरी चरण में है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी का सातवां व आखिरी चरण का चुनाव सबसे रोचक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के मामले में वाराणसी से पहले यह गौरव लखनऊ व फूलपुर को मिला। प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू फूलपुर से लगातार तीन बार चुनाव लड़े और जीते। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से लगातार पांच बार चुनाव लड़कर जीते। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम घोषित किया था। अब सारे देश की निगाहें इस सीट पर टिकी हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से तीसरी बार लड़ रही हैं। अपना दल सोनेलाल को मिर्जापुर व राबर्टसगंज सीट भी मिली है। उन्हें खुद अपनी सीट तीसरी बार जीतने और दूसरी सीट जिताने की जिम्मेदारी निभानी है। हालांकि अपने 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर अनुप्रिया पटेल जीत के प्रति आशांवित हैं।

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय अपनी जीत बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगे हैं। उनपर अपनी जीत की हैट्रिक बनाए रखने की चुनौती है। प्रियंका गांधी व ओम प्रकाश राजभर व रघुराज प्रताप सिंह समेत कई नेता चुनाव मैदान से बाहर हैं, लेकिन अपनों को जिताने में उनके रणनीतिक कौशल की परीक्षा सातवें चरण में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वांचल की तमाम सीटों पर सघन प्रचार अभियान चला रही हैं। गठबंधन के साथी सपा के साथ उन्होंने वाराणसी में अपने प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में रोड शो कर विपक्षी गठबंधन की मौजूदगी जताने की कोशिश की है। रायबरेली व अमेठी के अलावा यूपी के बाकी हिस्सो में भी रैलियां व रोड शो उन्होंने किए हैं। अब उनका फोकस सातवें अर्थात आखिरी चरण पर है।

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी महाराजगंज से सातवीं बार संसद में जाने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी हैं। महाराजगंज गोरखपुर मंडल में आता है। गोरखपुर मंडल में गोरखपुर, महाराजगंज, बांसगांव, देवरिया और कुशीनगर पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से आते हैं। ऐसे में इन सीटों पर कमल खिलाने की सर्वाधिक जिम्मेदारी उन्हीं की है।

योगी सरकार में हाल में मंत्री बने ओम प्रकाश राजभर के लिए घोसी सीट का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बना है। अपने बेटे अरविंद राजभर को जिताने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है।

मुख्तार अंसारी के निधन के बाद उससे उपजी सहानुभूति का लाभ घोसी, गाजीपुर व बलिया तक पड़ सकता है। इसी असर की उम्मीद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्साहित हैं। गाजीपुर में मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी खुद प्रत्याशी हैं तो राजीव राय घोसी में सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। बलिया से सपा के सनातन पांडेय को भी लाभ की उम्मीद है। बलिया की दो विधानसभा सीटें जहूराबाद व मोहम्मदाबाद में मुख्तार परिवार का असर माना जाता है। इसके अलावा योगी सरकार के दो और मंत्री एके शर्मा और दारा सिंह चौहान भी इसे इलाके से हैं, उनपर भी जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने डाली है, उनका भी इम्तिहान सातवें चरण में मतदान के साथ हो जायेगा। आखिरी फेज का इलेक्शन बहुत कुछ तय करने वाला है।

Previous Post

सातवां चरण: मात्र 10 महिलाएं लड़ रही हैं चुनाव, 144 प्रत्याशियों में 66 पर अपराधिक मामले

Next Post

पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम ‘अनुप्रिया’ रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम ‘अनुप्रिया’ रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल

पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम 'अनुप्रिया' रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान:  स्वतंत्र देव सिंह

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान: स्वतंत्र देव सिंह

रमाशंकर राजभर

अखिलेश यादव का सवाल- पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलता है?

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

6 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

21 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online