• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम ‘अनुप्रिया’ रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- 10 सालों में मैं मिर्जापुर की बेटी बन चुकी हूं, मैंने यहां के हर एक घर में पहुंचने का कार्य किया

up80.online by up80.online
May 26, 2024
in यूपी, राजनीति
0
पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम ‘अनुप्रिया’ रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, मिर्जापुर

“ मेरा नाम अनुप्रिया है। मेरे पूज्य पिता, अपना दल के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल ने मेरा नाम अनुप्रिया रखा। अनुप्रिया का मतलब होता है प्यारी बेटी। ताकि मैं जहां भी जाऊं वहीं की प्यारी बेटी बन जाऊं। पिछले 10 सालों में मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को मिर्जापुर में भी लाने का कार्य किया है। मैने यहां के एक-एक घर आंगन में पहुंचने का कार्य किया है। इस दौरान मैं आपके दिल के कोने में बस चुकी हूं और सही मायने में मिर्जापुर की बेटी बन चुकी हूं।“

मिर्जापुर
पीएम नरेंद्र मोदी को स्मृति चिन्ह् भेंट करती हुई NDA प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल व रिंकी कोल

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मिर्जापुर से एनडीए की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जनपद के बरकछा कलां स्थित ग्राउंड में आयोजित यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली के दौरान अपने संबोधन के दौरान यह बात कही।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व अंतिम पड़ाव में है। पूरे देश में एनडीए गठबंधन की बयार बह रही है। देश में चौथे चरण में ही जनता ने एनडीए की जीत पर मुहर लगा चुकी है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपने पूरे देश को बदलते हुए देखा है। आज उत्तर प्रदेश भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से बदलाव के पथ पर है। आपने मिर्जापुर में भी इस बदलाव को महसूस किया है। आज मिर्जापुर की तस्वीर 2014 से बिल्कुल अलग है। आज मिर्जापुर बदल गया है। मिर्जापुर ने इस दौरान विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैं आज आप सबके बीच 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आई हूं। आज मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है, इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है, केंद्रीय विद्यालय खुल चुका है। आयुष अस्पताल का तेजी से निर्माण हो रहा है। 1100 करोड़ की लागत से इंडियन ऑयल टर्मिनल की स्थापना हुई है। गंगा नदी पर कई पुलों का निर्माण हुआ है। मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किया जा रहा है। आज यहां पासपोर्ट केंद्र स्थापित हो चुका है। निर्यात सुविधा केंद्र विकसित हो रहा है। जनपद की सड़कों का कायाकल्प किया गया है। मिर्जापुर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शास्त्री पुल के समानांतर विंध्याचल में 1709 करोड़ की लागत से 6 लेन का पुल और बाईपास परियोजना का शिलान्यास हो चुका है। ये सभी योजनाएं मिर्जापुर के लोगों के जीवन में उजाला लाने का कार्य कर रही हैं। जनपदवासियों के जीवन में बदलाव हो रहा है।

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए लक्ष्य को प्राप्त किया है। वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत के तौर पर स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए मिर्जापुर में भी विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ाने का काम आपको करना है। यह काम आपका सिर्फ एक वोट करेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के 400 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतना जरूरी है और इसके लिए मिर्जापुर व रॉबर्ट्सगंज में भी आपका आशीर्वाद चाहिए। इस महायज्ञ में आप भी अपनी आहूति देने का कार्य करें। मेरा चुनाव निशान कप-प्लेट है, इस कप-प्लेट में मोदी जी की चाय मिलती है। सुबह हो तो चाय, शाम को चाय, थकान मिटाने के लिए चाय, गपशप करना हो तो चाय।
अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुरवासियों से अपील की कि आगामी एक जून को कप-प्लेट के निशान पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से जीताएं।

 

Previous Post

अंतिम चरण: मोदी, अनुप्रिया व महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी की लोकप्रियता की होगी परख

Next Post

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान: स्वतंत्र देव सिंह

up80.online

up80.online

Related Posts

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

June 14, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Indian Train
यूपी

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
Next Post
विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान:  स्वतंत्र देव सिंह

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान: स्वतंत्र देव सिंह

रमाशंकर राजभर

अखिलेश यादव का सवाल- पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलता है?

Rinki Kol

रिंकी कोल को दिया वोट मोदी और श्रवण गौड़ का वोट मेरे पास आएगा: योगी

Recommended

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

3 days ago
Patel

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

5 months ago
uppsc topper Anju Katiyar

अंजू कटियार के बारे में ये भी जानिए, फिर फैसला कीजिए,,

7 years ago
Election

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

1 day ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

Trending

Election
बड़ी खबर

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

by up80.online
June 14, 2026
0

जनगणना के दूसरे चरण से पहले चुनाव संपन्न कराने की तैयारी बलिराम सिंह, लखनऊ उत्तर प्रदेश में...

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
भानू प्रताप सिंह

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

June 8, 2026
Indian Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

June 6, 2026
बलिया रेलवे स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाईं तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online