• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

सातवां चरण: मात्र 10 महिलाएं लड़ रही हैं चुनाव, 144 प्रत्याशियों में 66 पर अपराधिक मामले

घोसी के राजीव राय सबसे अमीर, बलिया के बसपा उम्मीदवार पर सबसे ज्यादा अपराधिक मामले

up80.online by up80.online
May 25, 2024
in यूपी, राजनीति
0
रिंकी कोल

सोनभद्र में अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल के समर्थन में प्रचार करती हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में केवल 10 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। अभी तक के छह चरणों के चुनाव के मुकाबले सातवें चरण में महिला उम्मीदवारों की संख्या सबसे कम है। इनमें मिर्जापुर से अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, रॉबर्ट्सगंज से रिंकी कोल, मड़ियाहूं से प्रिया सरोज, गोरखपुर से सपा की काजल निषाद जैसी प्रमुख चेहरे हैं।

 

सातवें चरण का चुनाव लड़ रहे 144 में से 36 उम्मीदवारों पर आपराधिक व 30 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 22 आपराधिक मामले बसपा की टिकट पर बलिया से चुनाव लड़ रहे लल्लन सिंह यादव पर दर्ज हैं, जबकि वाराणसी से चुनाव लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर 18 और कुशीनगर से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे स्वामी प्रसाद मौर्या पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स के अनुसार सातवें चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदोंली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर और राबर्ट्सगंज से लड़ रहे 144 उम्मीदवारों में केवल 10 महिला उम्मीदवार हैं। 36 उम्मीदवारों पर आपराधिक व 30 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बहुजन समाज पार्टी के 13 में पांच, भाजपा के 10 में  तीन, सपा के नौ में सात, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के छह में दो, कांग्रेस के चार में दो उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। बहुजन समाज पार्टी के पांच, भाजपा के एक, सपा के छह, कांग्रेस के दो उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सातवें चरण में 55 करोड़पति उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 10 में 10, सपा के नौ में नौ, कांग्रेस के चार में चार, बसपा के 13 में सात, अपना दल सोनेलाल के दो में  दो, अपना दल कमेरावादी के दो में  दो उम्मीदवार करोड़पति हैं। घोसी से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजीव राय सबसे अमीर उम्मीद हैं। इनकी संपत्ति लगभग 49 करोड़ के है।

गोरखपुर से भाजपा से चुनाव लड़ रहे फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता रवि किशन की संपत्ति 43 करोड़ है। तीसरे नंबर पर महाराजगंज से भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी हैं, जिनकी संपत्ति 41 करोड है। सबसे गरीब उम्मीदवारों में गोरखपुर से अल हिन्द पार्टी से चुनाव लड़ रहे राम प्रसाद की  संपत्ति 25,000 रुपये हैं। दूसरे नंबर पर चंदौली से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संतोष कुमार की संपत्ति 38,000 और तीसरे नंबर पर महाराजगंज से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामप्रीत की संपत्ति 50,000 रुपये है।

54 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पांचवीं और 12वीं के बीच है, जबकि जबकि 82 उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज़्यादा है। तीन उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं।  चार उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता साक्षर है। सातवें चरण में 25 से 40 आयु वर्ष के बीच के 47 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि 41 से 60 आयु वर्ष के 69 उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 28 उम्मीदवारो की आयु 61 से 80 वर्ष के बीच है।

Previous Post

सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पुलिस का छापा, किया नजरबंद

Next Post

अंतिम चरण: मोदी, अनुप्रिया व महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी की लोकप्रियता की होगी परख

up80.online

up80.online

Related Posts

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया
यूपी

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
Next Post
अंतिम चरण: मोदी, अनुप्रिया व महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी की लोकप्रियता की होगी परख

अंतिम चरण: मोदी, अनुप्रिया व महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी की लोकप्रियता की होगी परख

पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम ‘अनुप्रिया’ रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल

पूज्य पिताजी ने जिस उद्देश्य से मेरा नाम 'अनुप्रिया' रखा, उसे चरितार्थ कर रही हूं: अनुप्रिया पटेल

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान:  स्वतंत्र देव सिंह

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान: स्वतंत्र देव सिंह

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

1 week ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online