• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, December 11, 2025
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अखिलेश यादव का सवाल- पेपर लीक करने वालों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलता है?

अखिलेश यादव की रैली में उमड़ी भीड़, सलेमपुर से सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर को दिल्ली भेजने की अपील की

up80.online by up80.online
May 27, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
रमाशंकर राजभर

बेल्थरारोड: अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर के समर्थन में की जनसभा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड

“पूर्वांचल के नौजवान मैदाने में पसीना बहा करके फौजी की तैयारी करते थे। लेकिन इस सरकार ने फौजी की नौकरी को आधी अधूरी बना दिया। अग्नि वीर लाकरके नौजवानों के साथ भाजपा ने जो छल किया। इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही अग्निवीर समाप्त कर दिया जाएगा।“ बेल्थरारोड Belthra Road के जीएमएएम इंटर कालेज के खेल मैदान में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव Akhilesh Yadav की जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा जानबूझकर पेपर लीक कराने का कार्य करती है, ताकि नौजवानों को नौकरी नहीं मिल सके। कहा कि डबल इंजन की सरकार देवरिया व बलिया आते-आते फेल क्यों हो जाती है। उन्होंने इन दोनों जिले के विकास को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेल्थरारोड में सलेमपुर लोकसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर Ramashankar Rajbhar के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित किया। कहा कि बलिया की धरती बलिदानियों का गढ़ रहा है। मैं इस धरती के क्रांतिकारियों को नमन करता हूँ। कहा कि इस बार बलिया का बल समाजवादी पार्टी को जीताने जा रहा है। कहा जैसे-जैसे चुनाव अंतिम दौर में बढ़ रहा है, वैसे वैसे भाजपा का सुर बदलता जा रहा है। कहा जो-जो 400 पार का नारा दे रहे थे। वह चार सौ सीटों पर हार रहे हैं। कहा कि एनडीए सरकार ने बड़े बड़े उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर हम किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। कहा कि जिन्होंने अच्छे दिन लाने की बात कही है। वो तो अच्छे दिन नहीं ला सके। परन्तु हम चार जून को उन्हें हटाकर खुशियों के दिन अवश्य लाएंगे। कहा कि छठवें चरण में जो बम्पर वोट पड़ा है उसमें भाजपा गठबंधन का सफाया हो गया है।

कहा कि जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा जनता के गुस्से का सामना नहीं कर सकेगी। जो समय समय पर जनता से झूठी बातें व झूठे वादे किये थे। उसे जनता भली भांति समझ चुकी है। जब वह अपना हिसाब किताब करेगी तो ये 140 तक भी नहीं पहुंच पाएंगे। कहा कि ये सिर्फ गरीबों के घर पर ही बुलडोजर चलाने का काम करते हैं। इनका बुलडोजर आज तक पेपर लीक करने वालों पर क्यों नहीं चला।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ये उनका फसल दो गुना करने की बात करते थे। फसल की लागत दूना तो नहीं हुई अलबत्ता किसान और कर्ज में अवश्य डूब गया। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर वह अग्निवीर की व्यवस्था हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।

Previous Post

विस्थापितों की सभी समस्यायों का जल्द होगा समाधान: स्वतंत्र देव सिंह

Next Post

रिंकी कोल को दिया वोट मोदी और श्रवण गौड़ का वोट मेरे पास आएगा: योगी

up80.online

up80.online

Related Posts

एसआईआर
यूपी

एसआईआर की दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है समय सीमा

December 11, 2025
Ballia
यूपी

शिवम वर्मा हत्याकांड: चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर

December 9, 2025
JDU
बिहार

अपराधिक घटनाओं की जांच के लिए जदयू ने गठित की कमेटी

December 8, 2025
Next Post
Rinki Kol

रिंकी कोल को दिया वोट मोदी और श्रवण गौड़ का वोट मेरे पास आएगा: योगी

घोसी

बेटियों को घरों में कैद करने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन: योगी

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

Recommended

Ballia

शिवम वर्मा हत्याकांड: चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर

2 days ago
JDU

अपराधिक घटनाओं की जांच के लिए जदयू ने गठित की कमेटी

3 days ago
Heart attack

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

6 days ago
एसआईआर

एसआईआर की दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है समय सीमा

3 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

बिहार चुनाव: पप्पू यादव का आरोप- 127 सीटों पर बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी

सऊदी अरब हादसा: एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के 18 लोगों की मौत

विधान परिषद में कर्मचारी समाज का भी हो प्रतिनिधित्व

बिना मौसम हुई बारिश से फसल बर्बाद, किसानों को मिले उचित मुआवजा

पीजीआई में गंदगी व बदइंतजामी से मंत्री के पिता परेशान

गांव से पढ़ाई शुरू करने वाले जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें चीफ जस्टिस

Trending

एसआईआर
यूपी

एसआईआर की दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है समय सीमा

by up80.online
December 11, 2025
0

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से किया अनुरोध यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश में चल...

Ballia

शिवम वर्मा हत्याकांड: चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर

December 9, 2025
JDU

अपराधिक घटनाओं की जांच के लिए जदयू ने गठित की कमेटी

December 8, 2025
आगरा

महापौर के भतीजे की अभद्रता पर निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

December 8, 2025
Heart attack

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

December 5, 2025

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

एसआईआर की दो सप्ताह बढ़ाई जा सकती है समय सीमा

शिवम वर्मा हत्याकांड: चार बहनों के इकलौते भाई की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर

अपराधिक घटनाओं की जांच के लिए जदयू ने गठित की कमेटी

महापौर के भतीजे की अभद्रता पर निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, काली पट्टी बांधकर किया कार्य

टेस्ट के दौरान छठी के छात्र की हार्ट अटैक से मौत!

ग्राम चौपालों के जरिए 5 लाख 85 हजार समस्याओं का हुआ निराकरण

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online