• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

आजमगढ़ में पीएम मोदी ने क्यों कहा- ये तुष्टिकरण का लाये हैं ट्रिपल डोज

दल दो, दुकान एक : भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद का सामान बेचते हैं-पीएम

up80.online by up80.online
May 16, 2024
in यूपी, राजनीति
0
आजमगढ़ में पीएम मोदी ने क्यों कहा- ये तुष्टिकरण का लाये हैं ट्रिपल डोज
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 आजमगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को आजमगढ़ से बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में मतदान की अपील करने पहुंचे। आजमगढ़ सीट पर मतदान छठवें चरण यानि 25 मई को होना है। इस रैली में पीएम ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार इंडी गठबंधन तुष्टिकरण का ‘ट्रिपल डोज’ लेकर आया है। सपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दल दो हैं लेकिन इनकी दुकान एक है। ये अपनी दुकान में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद का सामान बेचते हैं।

आजमगढ़
पीएम मोदी, आजमगढ़

आजमगढ़ रैली में पीएम ने कहा कि देश की जनता जान गई है, आप लोगों ने वोट बैंक की राजनीति कर हिंदू -मुसलमान को लड़ाकर और सेक्युलरिज्म का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपके अंदर की पाप की सच्चाई सामने नहीं आ पाती थी। मोदी है जिसने आपका नकाब उतार दिया है। आप ढोंगी हैं, आप सांप्रदायिक हैं। आपने देश को सात दशक तक संप्रदाय की आग में झुलसने के लिए मजबूर किया। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि ये मोदी की गारंटी है देश-विदेश कहीं से भी जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो मैं भी मैदान में हूं तुम भी मैदान में हो। आप सीएए नहीं मिटा पाओगे।कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम शुरू हो गया। ये सभी भाई-बहन हिंदू हैं, सिख हैं, बौद्ध हैं, जैन हैं, पारसी हैं और ईसाई हैं। ये लोग शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से यहां रह रहे हैं। पड़ोसी देशों में ये धर्म के आधार पर उत्पीड़न का शिकार हुए। ये महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं, लेकिन उनके विचारों को अपनाते नहीं हैं। महात्मा गांधी ने अल्पसंख्यकों को भरोसा दिया था कि वे कभी भी भारत आ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में हजारों परिवार प्रताड़ना सहते हुए अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा बचाने के लिए भारत की कोख में आकर शरण ली, लेकिन कांग्रेस ने इनकी कभी सुध नहीं ली। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि ये कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। इनमें ज्यादातर दलित, पिछड़े और ओबीसी समाज के लोग हैं। इन पर वहां पर जुल्म तो हुआ ही, यहां भी कांग्रेस और उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी। ये दल दो हैं लेकिन दुकान एक ही है। झूठ का सामान बेचते हैं। ये भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद का सामान बेचते हैं। अब ये लोग तुष्टिकरण की ‘ट्रिपल डोज’ लेकर आए हैं। एक तरफ ये लोग पिछड़े, दलित, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं, दूसरी तरफ ये इंडी गठबंधन वाले आपकी संपत्ति का आधा हिस्सा छीनकर उसको भी अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। यह लोग देश के बजट को भी बांटना चाहते हैं। ये बजट का 15 प्रतिशत सीधे अल्पसंख्यक के नाम पर आवंटित करना चाहते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा के चार चरणों के चुनाव हो गए हैं, तीन चरणों के बाकी हैं। चार जून के लिए फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार की आवाज आ रही है। 500 साल से राम लला के इंतजार को पीएम मोदी ने खत्म किया। अयोध्या में राम लला विराजमान हो गए हैं। इससे पूरा देश अभिभूत है। लोग पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Previous Post

जल संकट: बेल्थरा रोड में पोखरे बने खेल के मैदान

Next Post

रायबरेलीवासियों के दिल को छू गई सोनिया गाँधी की ये भावुक अपील

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Sonia Gandhi

रायबरेलीवासियों के दिल को छू गई सोनिया गाँधी की ये भावुक अपील

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना डायनासोर से क्यों की?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना डायनासोर से क्यों की?

Uttar Pradesh

सीएम योगी ने सत्ता ठुकराने की बात क्यों कही?

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

3 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online