• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

जल संकट: बेल्थरा रोड में पोखरे बने खेल के मैदान

कागजों तक सीमित हुई अमृत सरोवर योजना

up80.online by up80.online
May 16, 2024
in देश, यूपी
0
जल संकट: बेल्थरा रोड में पोखरे बने खेल के मैदान
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

बलिया जनपद के बेल्थरारोड में पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। पारा एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी का आलम यह है कि नगर के तालाब व पोखरे सूखकर बच्चों के खेल मैदान में तब्दील हो गए हैं। देखरेख के अभाव में अधिकांश तालाब व पोखरे मृतप्राय हो चुके हैं। अमृत सरोवर योजना से इनके जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी थी पर प्रशासनिक उदासीनता ने इस पर पानी फेर दिया है।

केन्द्र सरकार से लगायत प्रदेश सरकार द्वारा पानी की विकट समस्याओं को देखते हुए जल संरक्षण के विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। परन्तु हकीकत कुछ और बयां कर रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रति उदासीनता से सरकारी योजनाओं को पंख नहीं लग पा रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई गई अमृत सरोवर योजना भी सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से हाल यह है कि पोखरे व तालाब सूख चुके हैं। स्थित यह है कि पोखरे सूख कर खेल मैदान में परिवर्तित हो चुके हैं। जहां कल तालाब था, वहां अब बच्चे क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बेल्थरारोड की हृदय स्थली रामलीला मैदान स्थित पोखरे में अब बच्चों को क्रिकेट खेलते साफ देखा जा सकता है। जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी लाखों, करोड़ों रुपये से हालात सुधरने की आश लगाए लोगों को निराशा ही हाथ लगी है।
अमृत सरोवर योजना के तहत क्षेत्र के चिन्हित तालाब व पोखरों का भी बुरा हाल है। इसको लेकर किए गए बड़े बड़े दावे भी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारी भी फिलहाल निर्वाचन कार्यों में व्यस्त हैं। देखना यह है कि क्या चुनाव बाद सरकार अपनी इन योजनाओं का तहकीकात कराती है या सिर्फ यह घोषणा मात्र ही रह जाती है।

यूपी 80 की अपील:

भीषण गर्मी के इस मौसम में तालाब, पोखर सूख गए हैं। इसकी वजह से सर्वाधिक समस्या जीव- जंतुओं एवं जानवरों को हो रही है। अतः आप से निवेदन है कि अपने घर के आस पास जीवों के लिए पानी का इंतज़ाम जरूर करें।

Previous Post

यूपीए की सरकार में होता था रोजाना घोटाला : अनुप्रिया पटेल

Next Post

आजमगढ़ में पीएम मोदी ने क्यों कहा- ये तुष्टिकरण का लाये हैं ट्रिपल डोज

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
आजमगढ़ में पीएम मोदी ने क्यों कहा- ये तुष्टिकरण का लाये हैं ट्रिपल डोज

आजमगढ़ में पीएम मोदी ने क्यों कहा- ये तुष्टिकरण का लाये हैं ट्रिपल डोज

Sonia Gandhi

रायबरेलीवासियों के दिल को छू गई सोनिया गाँधी की ये भावुक अपील

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना डायनासोर से क्यों की?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना डायनासोर से क्यों की?

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

4 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online