• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी अखिलेश यादव

सपा में जनता दल (एस) का विलय, दो दलों ने बिना शर्त दिया समर्थन

भाजपा व बसपा के काई नेता साइकल पर सवार हुए

up80.online by up80.online
March 21, 2024
in अखिलेश यादव, अन्य राज्य, देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
सपा में जनता दल (एस) का विलय, दो दलों ने बिना शर्त दिया समर्थन
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए बुधवार को समाजवादी पार्टी Samajwadi Party के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जनता दल (एस) Janta Dal (S) का राष्ट्रीय स्तर पर समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। वहीं, भारतीय समाज दल तथा शोषित समाज अधिकार पार्टी ने बिना शर्त समाजवादी पार्टी को समर्थन देना तय किया है।

इनके अतिरिक्त भाजपा और बसपा के भी कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनके साथ बड़ी संख्या में इनके समर्थकों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा से हाथ मिलाने के फैसले से असंतुष्ट जनता दल (एस) के राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, केरल, के प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी में विलय का निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी केरल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 साजी पोथेन थॉमस के प्रयासों से जनता दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आर.एस. प्रभास, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शिव सिंह, केरल के प्रदेश अध्यक्ष पंतलाम मोहन दास, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बैकुण्ठ नाथ सहित हरियाणा और पंजाब इकाई के पदाधिकारी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण राजभर तथा शोषित समाज अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने तथा समाजवादी पार्टी पीडीए, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिलाया।

भाजपा- बसपा के ये नेता भी हुए शामिल:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष विनोद शुक्ला पूर्व प्रत्याशी कटरा बाजार विधान सभा जनपद गोण्डा ने भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण एवं कई बसपा नेता भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बने हैं। कन्नौज के दीपू चौहान के साथ भी बड़ी संख्या में भाजपा और बसपा के कई जमीनी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने विभिन्न दलों से आये नेताओं को स्मृतिचिह्न देकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

Previous Post

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को न हो पेय जल की दिक्कत: नवीन प्रकाश

Next Post

प्रेशर पॉलिटिक्स फेल, अखिलेश यादव ने अपना दल (कमेरावादी) से नाता तोड़ा

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
प्रेशर पॉलिटिक्स फेल, अखिलेश यादव ने अपना दल (कमेरावादी) से नाता तोड़ा

प्रेशर पॉलिटिक्स फेल, अखिलेश यादव ने अपना दल (कमेरावादी) से नाता तोड़ा

होली में लगा महंगाई का तड़का,  महंगी सब्जियों से जनता बेहाल

होली में लगा महंगाई का तड़का, महंगी सब्जियों से जनता बेहाल

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा- 10 सालों में मैने किसी का उत्पीड़न नहीं किया

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा- 10 सालों में मैने किसी का उत्पीड़न नहीं किया

Recommended

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

1 week ago
patel

आपबीती: छातियाँ नोचीं,  कटहल में छुरी चलाकर बोले.. काट लेंगे वक्ष

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online