• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, February 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

आपातकाल: भारत को एक ‘शॉक ट्रीटमेंट’ की आवश्यकता है, ऐसा इंदिरा गांधी ने क्यों कहा था?

आपातकाल की ज्यादतियों पर गठित शाह कमीशन के सामने पलट गए इंदिरा को सलाह देने वाले उनके करीबी

up80.online by up80.online
June 25, 2023
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, बिहार, यूपी, राजनीति
0
आपातकाल

इंदिरा गांधी और आपातकाल, 25 जून 1975

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह

देश की सर्वाधिक ताकतवर प्रधानमंत्रियों में से एक इंदिरा गांधी Indira Gandhi ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल Emergency लागू किया। आपातकाल के दौरान आम नागरिकों के अधिकारों का हनन किया गया। मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया। विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया। इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी क्यों लगाई और उन्हें यह सलाह किसने दी व इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी की सरकार द्वारा गठित शाह कमीशन के सामने इंदिरा गांधी के करीबी व तत्कालीन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर रे ने क्या कहा, इसके बारे में दिवंगत राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी President Pranab Mukharji ने अपनी पुस्तक  ‘इंदिरा गांधी का प्रभावशाली दशक’ में साफ तौर पर उल्लेख किया है। आप भी पढ़िए,,

शाह कमीशन Shah Commission के सम्मुख सिद्धार्थ शंकर रे Siddhartha Shankar Ray के साक्ष्य के अनुसार (जिसे जनता सरकार द्वारा आपातकाल की ‘अतिरेको’ की छानबीन के लिए स्थापित किया गया), उन्हें 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी के निवास स्थान पर बुलवाया गया। वे 1, सफदरजंग रोड पहुंचे और इंदिरा गांधी से भेंट की, जिन्होंने कहा कि उन्हें कुछ ऐसी रिपोर्ट मिली है, जो यह सूचित करती हैं कि देश किसी संकट की ओर जा रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि सारी अनुशासनहीनता व कानून की अवमानना को देखते हुए लग रहा है कि कुछ सशक्त सुधारात्मक कदम उठाने ही होंगे। सिद्धार्थ बाबू ने शाह कमीशन को बताया कि इंदिरा गांधी, पहले भी दो-तीन अवसरों पर, उनसे कह चुकी थीं कि भारत को ‘शॉक ट्रीटमेंट Shock treatment’ की आवश्यकता थी और किसी अप्रत्याशित व कठोर शक्ति का सामने आना अनिवार्य था।

उन्होंने शाह कमीशन को याद करते हुए बताया (12 जून, 1975 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले की घोषणा से पूर्व) कि ऐसे ही एक अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी से कहा था कि वे पहले से तैयार नियमों व कानूनों की मदद ले सकते थें, उन्होंने श्रीमती गांधी को यह भी बताया कि वे किस तरह कानून की हदों में ही रहते हुए पश्चिम बंगाल की न्याय व कानून संबंधी समस्याओं को हल करने में सफल रहे थे। सिद्धार्थ बाबू के अनुसार, इसके बाद इंदिरा गांधी ने उस शाम होने वाली जयप्रकाश नारायण Jai Prakash Narayan की सार्वजनिक सभा की इंटेलीजेंस रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।

रिपोर्ट में लिखा था कि

जयप्रकाश नारायण एक अखिल भारतीय आंदोलन का आरंभ करने जा रहे थे, जिसमें समानांतर प्रशासकीय नेटवर्क तथा अदालतों की स्थापना की जानी थी, सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों व पुलिस  से आग्रह किया गया था कि उन्हें जो भी आदेश मिले, उन्हें गैरकानूनी मानते हुए, उनकी अवहेलना कर दें। सिद्धार्थ बाबू ने कहा कि इंदिरा गांधी को पूरा यकीन था कि देश कोलाहल व निरंकुशलता की ओर जा रहा था। तब उन्होंने इंदिरा गांधी से विचार करने के लिए कुछ समय मांगा और उसी शाम पांच बजे लौटकर उन्हें कहा कि वे यह विचार कर सकती थीं।

इंदिरा गांधी के प्रभावशाली सलाहकारों में से एक थे सिद्धार्थ शंकर रे:

1969 में कांग्रेस में आई दरार के समय से ही सिद्धार्थ बाबू, इंदिरा गांधी के निकटतम लोगों में से रहे थे और एक समय में तो वे उनके सर्वाधिक प्रभावशाली परामर्शदाताओं में से एक माने जाते थे। इंदिरा गांधी विविध विषयों पर उनसे परामर्श लिया करतीं। 1970 के दशक से 1975 के अंत तक उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की नीतियों को प्रभावित करते  आए थे।

बाद में पलटी मार गए सिद्धार्थ शंकर रे:

प्रणव मुखर्जी अपनी पुस्तक में लिखते हैं,

एक रोचक, किंतु आश्चर्यजनक न लगने वाली बात यह भी है कि जब एक बार आपातकाल की घोषणा हो गई, तो बहुत से लोग आगे आकर दावा करने लगे कि आपातकाल की घोषणा का विचार उन्होंने ही दिया था और तब भी बहुत आश्चर्य नहीं हुआ, जब शाह कमीशन बैठा तो यही लोग एकदम पलटा खा गए। उन्होंने न केवल इस प्रक्रिया में शामिल होने से इंकार किया, बल्कि अपने-आप को निर्दोष साबित करते हुए सारा दोष इंदिरा गांधी के माथे मढ़ दिया। सिद्धार्थ बाबू भी कोई अपवाद नहीं थे।

शाह कमीशन के सामने साक्ष्य  पुस्तक ‘इंदिरा गांधी का प्रभावशाली दशक’ से)

Bullet
Royal Motor works, Lucknow
journalist
Baliram Singh, Journalist

 

Previous Post

आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त, कारोबारी की मौत मामले में जेल में बंद हैं पाटीदार

Next Post

म्यूजिक कंपनियों की चीटिंग का शिकार हो रहा है उभरता नेत्रहीन कलाकार ओमजी

up80.online

up80.online

Related Posts

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

February 3, 2026
धरना
यूपी

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget
दिल्ली

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
Next Post
ओमजी

म्यूजिक कंपनियों की चीटिंग का शिकार हो रहा है उभरता नेत्रहीन कलाकार ओमजी

Prime Minister

ओबीसी महासभा की मांग- पिछड़ों के मसीहा वीपी सिंह को मिले ‘भारत रत्न’

पॉवर प्लांट

रात में 20 परसेंट बिजली होगी महंगी! आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ‘बत्ती गुल’ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

4 days ago
बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

7 days ago
धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

20 hours ago
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सरदार पटेल के नाम पर हो किसान पथ का नामकरण

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपये में

मंत्रिमंडल विस्तार: अपना दल एस के किस विधायक की खुलेगी किस्मत

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

Trending

Anupriya Patel
यूपी

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

by up80.online
February 3, 2026
0

पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर दिया...

धरना

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

February 3, 2026
Budget

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

February 1, 2026
स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

January 30, 2026
Algu Rai

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

January 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश-लक्ष्य बड़ा है और समय कम

केशव चाचा न्याय करो- 69 हजार शिक्षक भर्ती के पीड़ित अभ्यर्थियों की अपील

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

स्वतंत्र देव सिंह से भीड़ गया बीजेपी विधायक, हुई हाथापाई

आजादी के उपेक्षित नायक : अमिला के अलगू    

बुझ गया चिराग, पेड़ पर लटका मिला विक्की पटेल का शव

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online