• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, May 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

अखिलेश यादव के बयान पर निषाद पार्टी के तेवर तल्ख, विधायकों ने पैदल मार्च कर जताया विरोध

अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की मांग को लेकर कहा था-सीएम व पीएम बयान दें, छुटभैया नेताओं से समस्या का समाधान नहीं होगा

up80.online by up80.online
February 25, 2023
in यूपी, राजनीति, सपा
0
निषाद पार्टी

निषाद पार्टी ने किया मार्च

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav के बयान पर नाराजगी जताते हुए निषाद पार्टी Nishad Party के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग से जीपीओ तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। बता दें कि शुक्रवार को नोएडा दौरा के दौरान अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर भाजपा पर तीखी टिप्पणी की थी। 

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के सम्मान में निषाद पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती देवी निषाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अमित निषाद,  विधायक सरवन निषाद,  विधायक मेहदावल  अनिल त्रिपाठी,  विधायक ज्ञानपुर  विपुल दुबे,  विधायक शाहगंज  रमेश सिंह, विधायक खड्डा  विवेकानंद पांडेय, विधायक नौतनवां  ऋषि त्रिपाठी,  विधायक मझवा  विनोद बिंद,  विधायक तमकुहीराज डॉ असीम राय,  विधायक बांसडीह श्रीमती केतकी सिंह, विधायक जयसिंहपुर सुल्तानपुर  राजबाबू उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि, अध्यक्ष प्रांतीय व्यास मुनि मिठाई लाल, प्रांतीय युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप निषाद, देवेंद्र निषाद, शेषनाथ समेत सैकड़ों की संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर उनके द्वारा दिये गए शब्दों को वापस लेने की मांग की।

विधायक सरवन निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी सुप्रीमो केवल एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं वो उत्तर प्रदेश के 18 फीसदी मछुआ आबादी के सड़क से लेकर सदन तक नुमांइदे हैं। मछुआ समाज के हक हकूक की बातों को सड़क से सदन तक में उठाने का कार्य करते हैं और ऐसे व्यक्ति को सपा अध्यक्ष द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना हमारी पार्टी ही नहीं मछुआ समाज को भी स्वीकार्य नही है और हम मांग करते हैं कि सपा अध्यक्ष अपने दिए गए बयान को वापस लें अन्यथा वो दिन दूर नहीं है कि समाजवादी पार्टी के लोगों को मछुआ समाज गांव में घुसने नहीं देगा। निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के 10 विधायक सदन में भी सपा अध्यक्ष के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  रविन्द्र मणि निषाद  ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने दिए गए बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि यह मछुआ समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि कोई इस घमंड में न रहे कि गोरखपुर उपचुनाव 2018 उनकी पार्टी या यादव समाज के वोट से जीतें हैं, 2018 की जीत डॉ संजय निषाद और निषाद समाज की जीत थी, आज हमारे नेता को अपमानित किया जा रहा है तो ऐसे में मछुआ समाज 2024 में समाजवादी पार्टी सुप्रीमों को लोकसभा में 04 से शून्य पर लाने का काम करेगा।

जातीय जनगणना की मांग को लेकर अखिलेश यादव ने ये बयान दिया था:

जातीय जनगणना की मांग को लेकर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा था,

“बीजेपी बहुत होशियार पार्टी है, वो किसको आगे कर रही है। अपनी पार्टी के जिनको कुछ नहीं दिया। इस पर मुख्यमंत्री क्या कहते हैं और देश के प्रधानमंत्री क्या कहते हैं? ये सबसे बड़ा सवाल है। छुटभैया नेताओं से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। ये छुटभैया नेता हैं।“

सरदार पटेल अकादमी
सरदार पटेल अकादमी, लखनऊ
सफल
सफल डायगनोस्टिक सेंटर, लखनऊ
Previous Post

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, दो बेटों सहित आधा दर्जन लोग गिरफ्तार

Next Post

बलिया में खुलेगा स्पोट्स कॉलेज, युवाओं में खुशी का माहौल

up80.online

up80.online

Related Posts

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

बलिया में खुलेगा स्पोट्स कॉलेज, युवाओं में खुशी का माहौल

संदीप निषाद

उमेश पाल हत्याकांड: सिपाही संदीप निषाद का शव गांव पहुंचा, मुखाग्नि देते समय फफक पड़े पिता

मनीष सिसोदिया

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया, विरोध करने पर संजय सिंह सहित कई दर्जन नेता हिरासत में लिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

5 days ago
1857

1857 की क्रांति के जनक कोतवाल धन सिंह गुर्जर: आज ही के दिन मेरठ में फूंका गया क्रांति का बिगुल

6 years ago
teacher union

शिक्षक संघ के सहयोग एवं बीएसए की तत्परता ने बुजुर्ग पिता के चेहरे पर लायी खुशी

5 years ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

by up80.online
May 10, 2026
0

सीएम योगी की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ दो मंत्रियों का प्रमोशन, बने...

बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online