• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, August 10, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बहन अनुप्रिया पटेल को दिया गया प्रत्येक वोट मोदी जी को मजबूत करेगा: योगी आदित्यनाथ

up80.online by up80.online
May 11, 2019
in यूपी, राजनीति
0
बहन अनुप्रिया पटेल को दिया गया प्रत्येक वोट मोदी जी को मजबूत करेगा: योगी आदित्यनाथ

एक बार फिर से मोदी सरकार का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बाबा साहब का अपमान करने वालों के साथ हैं मायावती जी: योगी आदित्यनाथ

मिर्जापुर के विकास के लिए पहले से भी ज्यादा कार्य करूंगी: अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर, 11 मई

“मिर्जापुर के विकास के लिए बहन अनुप्रिया पटेल जरूरी हैं। भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को जिताने के लिए आपका कप प्लेट पर दिया गया प्रत्येक वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करेगा।“ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र के बिहसड़ा स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी मजहब, किसी जाति, धर्म से नहीं है, बल्कि हमारी लड़ाई आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ है। हमने किसी भी योजना में भेदभाव नहीं किया। यहां की लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बगैर किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को पहुंचाया।

यह भी पढ़िए: आखिर सपा – बसपा को पिछड़ा वर्ग क्यों वोट दे!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराना उनकी जिम्मेदारी है। किसी भी असामाजिक तत्व को अराजकता फैलाने की हम छूट नहीं देंगे। हमारे लिए देश सर्वोपरि है, जबकि विपक्ष के लोग आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान किया, आज उन्हीं लोगों से मायावती जी ने हाथ मिला लिया है। उन्होंने सपा- बसपा पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने गरीबों के आवास के नाम पर बड़ी बड़ी हवेलियां बना ली। ये दोनों पार्टियां जेल जाने के डर से एकजुट हुई हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकने की नाकाम कोशिश कर रही हैं।

यह भी पढ़िए: मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा 

इस मौके पर भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पूरे देश में एनडीए की सुनामी चल रही है और पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने की लहर है। उन्होंने कहा कि सपा- बसपा का गठबंधन अवसरवादी है। इनके गठबंधन का कोई असर पड़ने वाला नहीं है। संसद में पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव अपना आर्शीवाद दे चुके हैं। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ, जबकि पूर्ववर्ती सरकार में रोजाना अखबार में भ्रष्टाचार और घोटालों की खबरें छपती थीं। विपक्ष की सियासी जमीन खिसक गई है। इनके पास कोई विजन नहीं है। उन्होंने  मिर्जापुर में विकास की ट्रेन को निरंतर जारी रखने के लिए जनपदवासियों का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने वायदा किया कि पिछले पांच साल की अपेक्षा अगले 5 साल में और अधिक विकास कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़िए: सत्ता में आने पर कोल भाइयों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा: प्रियंका गांधी 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, सांसद रामसकल, विधायक रत्नाकर मिश्रा, सुचिश्मिता मौर्या, अनुराग सिंह, रमाशंकर सिंह, राहुल प्रकाश कोल, नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल, अमन पटेल, अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा, सीता शरण त्रिपाठी, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह डंग, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव राम लोटन बिंद, मनोज श्रीवास्तव, लालबहादुर सिंह, जगदीश पटेल, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव तुलसी बिंद, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजन बिंद, , मंडल उपाध्यक्ष चौधरी झब्बूलाल निषाद, इत्यादि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

समाज के लिए संघर्ष करते हैं वकील: अनुप्रिया पटेल

Next Post

दीदी अनुप्रिया को जिताने 44 डिग्री तापमान में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं अमन पटेल

up80.online

up80.online

Related Posts

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

August 9, 2026
बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा
बिहार

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
Next Post
दीदी अनुप्रिया को जिताने 44 डिग्री तापमान में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं अमन पटेल

दीदी अनुप्रिया को जिताने 44 डिग्री तापमान में भी चुनाव प्रचार कर रही हैं अमन पटेल

Rajnath singh

मोदी सरकार में अनुप्रिया पटेल का बढ़ेगा कद: राजनाथ सिंह

बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

बचपन में कप प्लेट धोया, अब मिर्जापुर में कप प्लेट चमकाने का सौभाग्य मिला: मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
Ajay Rai

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

16 hours ago
BSP

बलिया में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी से दुःखी हैं बसपा एमएलए उमाशंकर सिंह, अपनी जमीन दान करने को तैयार

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Ajay Rai
यूपी

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

by up80.online
August 9, 2026
0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दोबारा रिकाउंटिंग की मांग की युवा तुर्क, सीतापुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय...

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

August 4, 2026
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

बेइमानी से पीएम मोदी चुनाव जीते, अजय राय का बड़ा आरोप

बेल्थरा रोड स्टेशन: 15 दिन में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online