• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आशीष पटेल, अशोक कटारिया, विद्या सोनकर बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
ashish patel will become minister

आशीष पटेल, अशोक कटारिया, विद्या सोनकर बनेंगे मंत्री

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

जुलाई महीने में हो सकती है ताजपोशी

लखनऊ, 1 जुलाई

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल, भाजपा का युवा नेता अशोक कटारिया, पूर्वांचल से संबंधित भाजपा का दलित चेहरा विद्या सोनकर इस महीने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बन सकते हैं। माना जा रहा है कि जुलाई में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले इन जनप्रतिनिधियों को मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के सांसद चुने जाने और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बाबत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मिल चुके हैं। अब बस शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार है।

यह भी पढ़िये: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व 

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए पार्टी के कुछ विधायक अब दिल्ली और संघ मुख्यालय नागपुर का चक्कर भी लगाने लगे हैं। पिछले सप्ताह पार्टी के तीन विधायक नागपुर मुख्यालय पर देखे गए।

चूंकि आशीष पटेल सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के मुखिया हैं और पिछले लंबे समय से इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। उधर, योगी सरकार में गुर्जर समाज का कोई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं है। अत: पार्टी अपने युवा चेहरा एवं गुर्जर समाज से आने वाले अशोक कटारिया को मंत्री बना सकती है। इनके अलावा पूर्वांचल के जौनपुर से एमएलसी विद्या सोनकर पार्टी में महामंत्री हैं। पूर्वांचल की चार सीटों आजमगढ़, घोसी, गाजीपुर, जौनपुर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी विद्या सोनकर के जरिए अनुसूचित जाति के नॉन जाटव मतदाताओं को संदेश दे सकती है। इनके अलावा पार्टी कुछ और ओबीसी और एसी समाज से जुड़े नेताओं को मंत्री मंडल में शामिल कर सकती है। इनमें प्रवीण पटेल, आनंद स्वरूप शुक्ला, आशीष सिंह आशु, धनंजय कन्नौजिया इत्यादि के नाम की भी चर्चा है।

ये मंत्री बन चुके हैं सांसद:

पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग के मंत्री एसपी बघेल, महिला कल्याण, परिवार कल्याण एवं पर्यटन मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी और खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सांसद बनने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा सुहलदेव भारत समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त किया जा चुका है।

यह भी पढ़िए: निषाद, कुम्हार, मल्लाह सहित 17 अति पिछड़ी जातियां अनुसूचित जाति में शामिल 

फिलहाल यायेगी सरकार में कुल 43 मंत्री हैं। इनमें से दो उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद शर्मा हैं। इनके अलावा 18 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री और 13 राज्यमंत्री हैं। जानकारों का मानना है कि कोटे के अनुसार सरकार में अभी 17 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं।

Previous Post

निषाद, कुम्हार, मल्लाह सहित 17 ओबीसी जातियां एससी कैटेगरी में शामिल

Next Post

अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी के अति पिछड़ा कार्ड पर मोदी सरकार का ‘वीटो’

Congress spokesperson Anoop Patel

आज पूंजीपतियों का ख्याल पीएम करते हैं: अनूप पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online