• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Anupriya Patel became National president of Apna dal (S)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

वर्तमान अध्यक्ष आशीष पटेल ने दिया इस्तीफा

लखनऊ, 2 जुलाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी। पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर 2 जुलाई को आशीष पटेल ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए अध्यक्ष पद के लिए अनुप्रिया पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। समारोह में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने इसका समर्थन किया। इसका अनुमोदन जल्द ही आयोजित होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में किया जाएगा।

छह अनाथ बच्चियों को स्कॉलरशिप देगा डॉ सोनेलाल पटेल फाउंडेशन:

इस मौके पर आशीष पटेल ने छह स्कॉलरशिप की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आरक्षित वर्ग की छह अनाथ बच्चियों को प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाएगी। इनमें से 3 अनुसूचित जाति और 3 अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की बच्चियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

ये हैं स्कॉलरशिप:

1.शाहूजी महाराज स्कॉलरशिप

2.डॉ.सोनेलाल पटेल स्कॉलरशिप

3.सरदार पटेल स्कॉलरशिप

4.वीरांगना ऊदा देवी स्कॉलरशिप

5.सावित्री बाई फुले स्कॉलरशिप

6.मां सबरी स्कॉलरशिप

अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का हो गठन:

अपना दल (एस) ने मंगलवार को अपने संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल की जयंती को जन स्वाभिमान दिवस के तौर पर धूमधाम से मनाया। लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जयंती समारोह में पार्टी की संरक्षक एवं लोकसभा में पार्टी की संसदीय दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन करने का मामला उठाया। उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि देश की आजादी के 72सालों बाद भी न्यायपालिका में आरक्षित वर्ग के न्यायाधीशों की संख्या अत्यधिक कम है। जबकि अदालतों में सर्वाधिक मुकदमे अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति के होते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है। इस बारे में उन्होंने पिछले दिनों संसद में भी मुद्दा उठाया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार इस मामले में कारगर कदम उठाएगी।

एकजुट हो ओबीसी व दलित समाज:

श्रीमती पटेल ने ओबीसी और दलित समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में तो ओबीसी और एससी-एसटी एकजुट नजर आता है, लेकिन उत्तर भारत में इसकी कमी दिखती है। उन्होंने अपने कार्यकत्र्ताओं से इस बाबत समाज में भाईचारा बनाए रखने पर जोर देने का आह्वान किया।

Previous Post

आशीष पटेल, अशोक कटारिया, विद्या सोनकर बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

Next Post

योगी के अति पिछड़ा कार्ड पर मोदी सरकार का ‘वीटो’

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी के अति पिछड़ा कार्ड पर मोदी सरकार का ‘वीटो’

Congress spokesperson Anoop Patel

आज पूंजीपतियों का ख्याल पीएम करते हैं: अनूप पटेल

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी जी का चला चाबुक, 201 नकारा कर्मी जबरन हुए सेवानिवृत्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

17 hours ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
दयाशंकर सिंह

बस में सीट पर बैठे-बैठे ही करें टिकट का ऑनलाइन भुगतान

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online