• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

निषाद, कुम्हार, मल्लाह सहित 17 ओबीसी जातियां एससी कैटेगरी में शामिल

up80.online by up80.online
July 13, 2019
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी सरकार

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

इन्हें फॉर्म भरने से लेकर परिवहन सुविधा में भी मिलेगी विशेष छूट

संसद में अनुप्रिया पटेल ने निषाद समाज को एससी में शामिल करने का उठाया था मुद्दा

लखनऊ, 29 जून

उत्तर प्रदेश की 17 अति पिछड़ी जातियों के दिन अब सुधरेंगे। अब इन जातियों के बच्चों को फॉर्म भरने से लेकर परिवहन सुविधा में विशेष छूट मिलेगी। योगी सरकार ने इन 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति (एससी) की श्रेणी में शामिल करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि अदालत ने इस अति पिछड़ी जातियों को एससी कैटेगरी का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया था। योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को इन जातियों के परिवारों को प्रमाण पत्र दिए जाने का आदेश भेज दिया है।

इन अति पिछड़ी जातियों को मिलेगा लाभ:

कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोड़िया, माझी और मछुआ।

यह भी पढ़िए: अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व 

क्या कहते हैं प्रमुख सचिव:

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने शासनादेश जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा 29 मार्च 2017 को पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षण के उपरांत सुसंगत अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़िए: ओबीसी: 10 लाख तक हो सकता है क्रीमीलेयर का दायरा

अखिलेश यादव ने भी की थी सिफारिश:

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी अपने शासनकाल में इन 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी कैटेगरी में शामिल करने की सिफारिश की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने शासनकाल में इसकी सिफारिश की थी, लेकिन दोनों बार यह मामला केंद्र में जाकर रूक गया।

विकास की राह ढूंढ रही हैं ये अति पिछड़ी जातियां:

अपना दल (एस) के प्रवक्ता राजेश पटेल कहते हैं कि मंडल कमीशन लागू होने के बावजूद इन जातियों को ओबीसी का ज्यादा लाभ नहीं मिला। इसकी मुख्य वजह इन जातियों में जागरूकता का अभाव एवं आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब होना बताया जाता है। आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने की वजह से इन जातियों के बच्चे न फार्म भर पा रहे थे और न ही दूर दराज इलाकों में एक्जाम देने जा पा रहे थे। लेकिन इन्हें एससी कैटेगरी में शामिल होने पर इन् जातियों के मेधावी बच्चों को फार्म भरने से लेकर परिवहन सुविधा में भी विशेष छूट मिलेगी। इसके अलावा इन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

यह भी पढ़िये: मायावती ने गठबंधन को बोला बॉय – बॉय 

Previous Post

संभाजी छत्रपति एवं अनुप्रिया पटेल ने संसद में शाहूजी महाराज को दी श्रद्धांजलि

Next Post

आशीष पटेल, अशोक कटारिया, विद्या सोनकर बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
ashish patel will become minister

आशीष पटेल, अशोक कटारिया, विद्या सोनकर बन सकते हैं योगी सरकार में मंत्री

अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

अनुप्रिया पटेल बनीं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

योगी के अति पिछड़ा कार्ड पर मोदी सरकार का ‘वीटो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

18 hours ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
दयाशंकर सिंह

बस में सीट पर बैठे-बैठे ही करें टिकट का ऑनलाइन भुगतान

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online