• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, July 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

जीतने पर पर सबसे पहले सिंचाई और फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराऊंगी: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
April 30, 2019
in यूपी, राजनीति
0
जीतने पर पर सबसे पहले सिंचाई और फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराऊंगी: अनुप्रिया पटेल

जीतने पर सबसे पहले सिंचाई, फूड प्रोसेसिंग प्लांट खुलवाऊंगी: अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

राज्यसभा सांसद रामसकल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में एनडीए सरकार बनाने की अपील की

जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों में खुले चुनाव कार्यालय

मिर्जापुर, 30 अप्रैल

‘चुनाव जीतकर आने पर मेरी सबसे पहली प्राथमिकता क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल के साथ ही फूड प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराने की कोशिश होगी, ताकि मड़िहान क्षेत्र में टमाटर और अन्य सब्जियों की खेती करने वाले युवकों को रोजगार के साथ साथ किसान भाइयों को अपनी उपज की बेहतर कीमत मिल सके और किसान भाई आर्थिक तौर से मजबूत हो सके।’ भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को राजगढ़ स्थित पटेल नगर बाजार में राधेश्याम के मकान में खोले गए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

पांच स्थानों पर खोले गए चुनाव कार्यालय:

भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी के तौर पर अनुप्रिया पटेल ने मड़िहान के राजगढ़ के अलावा अहरौरा नगर स्थित पट्‌टी कलां के राधेश्याम के मकान में, छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज स्थित राजन सेठ का मकान में, चुनार विधान सभा क्षेत्र के चुनार नगर में पीएन कुशवाहा के मकान में, मझवां विधान सभा क्षेत्र के कछवां नगर स्थित कृष्ण कुमार सिंह के मकान में चुनाव कार्यालय का उद्धाटन किया।

इसे भी पढ़िए: सत्ता में आने पर कोल भाइयों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा: प्रियंका गांधी

इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने जनपद में पिछले पांच सालों के दौरान किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच साल के दौरान जनपद में काफी बदलाव हुआ है। जनपद में नया केंद्रीय विद्यालय, नया मेडिकल कॉलेज, बुजुर्गों व दिव्यांगों को 8 हजार से ज्यादा कृत्रिम उपकरण वितरित, किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस सेंटर, हृदय रोगियों के लिए सीसीयू का शुभारंभ कराया गया। इसके अलावा जनपद के प्रमुख रेलवे स्टेशन मिर्जापुर व विंध्याचल रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराया।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपदवासियों को आश्वासन दिया कि अगली बार चुनाव जीतकर आने पर उनकी पहली प्राथमिकता जनपद में रोजगार परक उद्योगों को गति देने की होगी।

इसे भी पढ़िए: भाजपा को हराना हमारा एकमात्र लक्ष्य: ओमप्रकाश राजभर

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य रामसकल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा व अपना दल (एस) व निषाद पार्टी के कार्यकत्र्ता जुट जाए और घर-घर तक लोगों को विकास कार्यों के बारे में जानकारी दें। भाजपा अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष इस समय मुद्दा विहीन हो गया है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है।उन्होंने कहा कि जो कल तक एक दूसरे का जानी दुश्मन थे, आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट हुए हैं।

यह भी पढ़ें: क्या काशी में रिकार्ड बनाएंगे मोदी !

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य रामसकल, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पाटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लाल बहादुर सिंह, अपना दल एस प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जवाहर लाल पटेल, हरिशंकर सिंह पटेल, जगदीश सिंह पटेल, घनश्याम सिंह, डॉ.एसपी पटेल, मेघनाथ पटेल, संतोष दूबे, जयप्रकाश उपाध्याय, दिनेश प्रताप सिंह, मिथलेश सिंह, ओम जी, उदय पटेल, सोनू सिंह, तुलसी दास पाल, नंद लाल केसरी, दिनेश कुमार सिंह, रमेश पटेल, सभासद समर्थ सिंह पटेल , अवधेश पाल, गुद्दर पाल, सुजीत पटेल, अवधेश पटेल, कृष्ण कुमारी विश्वकर्मा इत्यादि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

 सत्ता में आने पर कोल भाइयों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा: प्रियंका गांधी

Next Post

पेंशन पंजीकरण के लिए श्रमिकों को जागरूक करे प्रबुद्ध वर्ग : अनुप्रिया पटेल 

up80.online

up80.online

Related Posts

यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल
बड़ी खबर

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
Next Post
पेंशन पंजीकरण के लिए श्रमिकों को जागरूक करे प्रबुद्ध वर्ग : अनुप्रिया पटेल 

पेंशन पंजीकरण के लिए श्रमिकों को जागरूक करे प्रबुद्ध वर्ग : अनुप्रिया पटेल 

सपा-बसपा गठबंधन टूट गया

मायावती के बाद अब अखिलेश यादव ने भी ठाकुरों से किया किनारा

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की तरह अन्य  स्टेशनों का भी होगा सौंदर्यीकरण: अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की तरह अन्य  स्टेशनों का भी होगा सौंदर्यीकरण: अनुप्रिया पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

5 days ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

18 hours ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

by up80.online
July 3, 2026
0

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से गांव, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान यूपी80...

Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online