• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, May 18, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

काशी में रिकार्ड बनाएंगे मोदी !

up80.online by up80.online
April 27, 2019
in यूपी, राजनीति
0
काशी में रिकार्ड बनाएंगे मोदी !

वाराणसी में रिकार्ड बनाएंगे नरेंद्र मोदी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने बड़ोदरा में रिकार्ड मतों से विजय हासिल की थी

वाराणसी

2019 का लोकसभा चुनाव परिणाम आने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महादेव की नगरी वाराणसी में एक नई पटकथा लिख दी है। काशी से चुनाव लड़ रहे नरेंद्र मोदी एक बड़े रिकॉर्ड की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन से पहले रोड शो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विरोधियों के साथ साथ राजनीतिक पंडितों को भी नए रिकार्ड का संकेत दे गए।

वाराणसी में रोड शो एवं गंगा आरती के जरिए नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के साथ साथ बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी चुनावी हलचल पैदा कर दी है। इस भव्य कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की जो तस्वीर देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है, उससे नरेंद्र मोदी के प्रति मतदाताओं का आकर्षण एक बार फिर बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इस भव्य कार्यक्रम के जरिए नरेंद्र मोदी काशी विजय के साथ साथ एक नया रिकार्ड बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर अनुप्रिया पटेल के खिलाफ कौन है गठबंधन प्रत्याशी?

बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वाराणसी के अलावा गुजरात के बड़ोदरा लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़े थे और दोनों क्षेत्रों से उन्होंने जीत दर्ज की थी। लेकिन नरेंद्र मोदी ने जीत का रिकार्ड बड़ोदरा में बनाया। माना जा रहा है कि वाराणसी में रिकार्ड न बनाने की कसक नरेंद्र मोदी को आज तक है। पिछले चुनाव में वाराणसी में नरेंद्र मोदी के सामने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के अजय राय जैसे नेताओं ने चुनाव को रोचक बना दिया। इस जीत में नरेंद्र मोदी काफी मार्जिन से विजय हासिल की, बावजूद इसके नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत का रिकार्ड बड़ोदरा सीट पर बनाया।

2014 का चुनाव परिणाम:

नरेंद्र मोदी – भाजपा   – 581022

अरविंद केजरीवाल- आप- 209238

अजय राय   – कांग्रेस   –   75614

विजय प्रकाश जयसवाल- बसपा – 60579

कैलाश चौरसिया – सपा  –  45291

शालिनी यादव और अजय राय से मोदी का है मुकाबला:

इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव और कांग्रेस के बाहुबली उम्मीदवार अजय राय से है। अजय राय पहले भी दो बार लोकसभा चुनाव में हार का स्वाद चख चुके हैं। शालिनी यादव कांग्रेस के पूर्व सांसद और राज्यसभा के उपसभापति श्यामलाल यादव की पुत्रबधू हैं। शालिनी यादव महज पांच दिन पहले सपा-बसपा गठबंधन में शामिल हुईं और उन्हें वाराणसी से गठबंधन का उम्मीदवार बना दिया गया। शालिनी यादव वर्ष 2017 में वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।

लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से जीतने वाले पांच सांसद:

प्रीतम मुंडे:

भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपी नाथ मुंडे के आकस्मिक निधन के बाद प्रीतम मुंडे ने वर्ष 2015 में महाराष्ट्र के बीड लोकसभा क्षेत्र से हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अशोक एस पाटिल को 696321 वोटों से हराया था। आजादी के बाद का यह सर्वाधिक मतों से जीत का रिकार्ड है।

नरेंद्र मोदी:

नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव में गुजरात के बड़ोदरा में कांग्रेस उम्मीदवार को 5.7 लाख मतों से हराया।

अनिल बसु:

पश्चिम बंगाल के आरामबाग संसदीय क्षेत्र से सीपीआई-एम प्रत्याशी अनिल बसु ने वर्ष 2004 में बीजेपी उम्मीदवार को 592502 मतों से हराने का रिकार्ड बनाया।

वाईएस जगन मोहन रेड्डी:

वर्ष 2011 में आंध्र प्रदेश के कडप्पा लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 5.4 लाख मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार डीएल रविंद्र रेड्डी को हराया।

पीवी नरसिम्हा राव:

वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिला के नादयाड़ लोकसभा क्षेत्र से दिवंगत प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता बंगारू दत्तात्रेय को 5.80 लाख मतों से हराया था।

Previous Post

गरीबों, मजलूमों के लिए संत थे ददुआ: हार्दिक पटेल

Next Post

अनुप्रिया पटेल ने दलित बस्ती में केक काटकर मनाया जन्मदिन

up80.online

up80.online

Related Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

May 15, 2026
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने
यूपी

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
Next Post
अनुप्रिया पटेल ने दलित बस्ती में केक काटकर मनाया जन्मदिन

अनुप्रिया पटेल ने दलित बस्ती में केक काटकर मनाया जन्मदिन

Om Prakash Rajbhar

भाजपा को हराना हमारा एकमात्र लक्ष्य: ओमप्रकाश राजभर

 सत्ता में आने पर कोल भाइयों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा: प्रियंका गांधी

 सत्ता में आने पर कोल भाइयों को मिलेगा अनुसूचित जनजाति का दर्जा: प्रियंका गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

3 days ago
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

1 week ago
बेरोजगारी

थाली पीटने के बाद अब बत्तियां बुझाएंगे बेरोजगार युवा, अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का भी मिला समर्थन

6 years ago
Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया
यूपी

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

by up80.online
May 15, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

May 10, 2026
बीजेपी

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए मंत्री बने

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online