• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, March 24, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पार्ट 1: आखिर बार-बार क्यों हार जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर के ‘लाल’?

बांसडीह, शिवपुर के बाद अब घोसी में भी मिली करारी शिकस्त

up80.online by up80.online
June 15, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
पार्ट 1: आखिर बार-बार क्यों हार जा रहे हैं ओमप्रकाश राजभर के ‘लाल’?
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, बलिया/लखनऊ

सुभासपा SBSP प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर Omprakash Rajbhar के पुत्र डॉ.अरविंद राजभर Dr Arvind Rajbhar घोसी Ghosi लोकसभा चुनाव हार गए हैं। पिछले सात सालों में अरविंद राजभर की यह तीसरी हार है। इससे पहले वह 2017 में बलिया की बांसडीह Bansdih विधानसभा सीट और 2022 में वाराणसी की शिवपुर Shivpur विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

घोसी में 1.60 लाख वोटों से हार:

घोसी लोकसभा चुनाव में अरविंद राजभर को सपा प्रत्याशी राजीव राय Rajeev Rai ने लगभग 1 लाख 60 हजार वोटों से हराया है। राजीव राय को 503131 वोट मिले हैं, जबकि अरविंद राजभर को 340188 वोट और बसपा प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान को 209404 मत मिले। मजे की बात यह है कि घोसी में मूल निवासी समाज पार्टी की प्रत्याशी लीलावती राजभर Lilawati Rajbhar को 47 527 वोट मिले। अर्थात राजभर वोट कई जगहों पर बंट गया।

राजभर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ओपी राजभर व अरविंद राजभर

शिवपुर, वाराणसी में 27 हजार से हार:

2022 के विधानसभा चुनाव में सपा और सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर अरविंद राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर Anil Rajbhar ने लगभग 27 हजार वोटों से हरा दिया। अनिल राजभर को 1 लाख 15 हजार वोट मिले थे, जबकि अरविंद राजभर 88 हजार वोट पाकर भी हार गए। बसपा प्रत्याशी रवि मौर्य को 41 हजार वोट मिले थे।

Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर बनाम अनिल राजभर

2017 में बांसडीह में तीसरे स्थान पर:

2017 में भाजपा और सुभासपा गठबंधन के तहत अरविंद राजभर बांसडीह से चुनाव लड़े थे। लेकिन उनके विजय रथ को खुद भाजपा की बागी उम्मीदवार केतकी सिंह Ketaki Singh ने रोक दिया। हालांकि केतकी सिंह भी सपा प्रत्याशी राम गोविंद चौधरी Ram Govind Chaudhary से महज 2 हजार से कम वोटों से हार गईं। हालांकि चुनाव बाद केतकी सिंह दोबारा भाजपा में शामिल हो गईं और 2022 के चुनाव में भाजपा, निषाद पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी के तौर पर केतकी सिंह ने रामगोविंद चौधरी को हरा दिया।

Bansdih
सपा नेता रामगोविंद चौधरी व सुभासपा नेता अरविंद राजभर

बार-बार क्यों हार रहे हैं अरविंद राजभर?

अब सवाल है कि आखिर अरविंद राजभर बार-बार चुनाव क्यों हार जा रहे हैं। 2017 की अपेक्षा 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की सीटें तो 4 से बढ़कर 6 हो गईं, लेकिन अरविंद राजभर को सफलता नहीं मिली। अपने परंपरागत वोटों को सहेजने के लिए कुछ महीने पहले ओमप्रकाश राजभर ने मऊ से पुराने कार्यकर्ता बिच्छे लाल राजभर BichheLal Rajbhar को विधान परिषद सदस्य MLC बनाया, बावजूद इसके राजभर वोट बिखर गए और अरविंद राजभर हार गए। हालांकि इस हार को लेकर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ओमप्रकाश राजभर कह रहे हैं कि सहयोगी पार्टी भाजपा का वोट उन्हें ट्रांसफर नहीं हुआ।

बिच्छे लाल राजभर
बिच्छे लाल राजभर

पूर्वांचल की राजनीति को करीब से जानने वाले बलिया जनपद के वरिष्ठ पत्रकार अनूप हेमकर Anoop Hemkar

अनूप हेमकर
वरिष्ठ पत्रकार अनूप हेमकर

अरविंद राजभर की हार के लिए खुद ओमप्रकाश राजभर के पुराने बयानों को जिम्मेदार मानते हैं। अनूप हेमकर कहना है कि ओमप्रकाश राजभर के पुराने बयानों से सवर्ण मतदाता नाराज थे। हालांकि इस नाराजगी को दूर करने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अरविंद राजभर से माफी भी मंगवाया था, बावजूद इसके लोग नहीं पसीजे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी अरविंद राजभर के लिए मन से नहीं लगे।

OBC
राजेश पटेल, पत्रकार

दैनिक जागरण के उप संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं सच्ची बातें खरी-खरी वेबसाइट के सीईओ मिर्जापुर निवासी राजेश पटेल Rajesh Patel कहते हैं, “जनता का मूड बदल चुका है। राजभर  ने जिस सम्मान की बात करके अपने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए अपने पक्ष में कोशिश जरूर की। लेकिन लोगों ने देखा कि यह अपने भले के लिए उसी सम्मान को गिरवी रखते जा रहे हैं। बार-बार गठबंधन बदलने से इनकी वैचारिक प्रतिबद्धता पर समाज में ही सवाल उठने लगे। ऐसा नहीं है कि यह 2024 के चुनाव में ही हुआ। ओमप्रकाश राजभर के बेटे 2017, 2022 का भी चुनाव इसी कारण से हारे। सबसे बड़ा नकारात्मक असर इनके बड़बोलेपन का इनकी राजनीति पर पड़ा है। दरअसल खुद इनके समाज ने ही इनकी बातों को गंभीरता से लेना बंद कर दिया।“

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रवक्ता मनोज सिंह Manoj Singh कहते हैं,

विचारक
राजनीतिक व सामाजिक विचारक मनोज सिंह प्रवक्ता

“ओमप्रकाश राजभर के तीखे बयान ही उनके पुत्र की हार केे जिम्मेदार हैं। वह नेताओं की बजाय पूरे समाज पर तीखी टिप्पणी करने लगते हैं। इनकी स्थिर विचारधारा की बजाय प्रतिक्रियावादी विचारधारा है, जिसे लोग नहीं भूलते हैं। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता भी जोश से प्रचार में नहीं जुटे। उनके चुनाव चिन्ह् का भी असर पड़ा। इसके अलावा घोसी के मतदाताओं का मूड सामाजवादी रहा है। यह कम्यूनिस्ट विचार धारा की धरती रही है। दारा सिंह चौहान के समय से ही आम जनता में इनके प्रति नकारात्मक भाव पैदा हो गया, जिसकी वजह से ये हार गए।”

journalist
Baliram Singh, Journalist
Previous Post

घर से निकलने से पहले हो जाएं अलर्ट, प्रचंड गर्मी व लू का जारी रहेगा कहर

Next Post

चोरी की तीन मोटर साइकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

up80.online

up80.online

Related Posts

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

March 20, 2026
Union
यूपी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन
बड़ी खबर

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
Next Post
चोरी की तीन मोटर साइकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की तीन मोटर साइकिल सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

Rajbhar

अनिल राजभर ने ओमप्रकाश राजभर को दी चेतावनी- गठबंधन में रहना है तो भाषा पर कंट्रोल करें

डीएम सुन रहे थे शिकायत, मातहत अधिकारी व्हाट्सएप चैटिंग व शॉर्ट वीडियो में थे मस्त

डीएम सुन रहे थे शिकायत, मातहत अधिकारी व्हाट्सएप चैटिंग व शॉर्ट वीडियो में थे मस्त

Recommended

पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

3 days ago
Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

5 days ago
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

2 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

सीएम योगी सिंगापुर से भारी निवेश ला रहे यूपी

Trending

पंकज चौधरी
यूपी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

by up80.online
March 20, 2026
0

पंकज चौधरी का नया आशियाना 6-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग यूपी80 न्यूज, लखनऊ उत्तर प्रदेश भाजपा के...

Union

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

March 18, 2026
यूनियन

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

March 11, 2026
मयंक जायसवाल

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

March 11, 2026
UP Police

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

March 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

मौलिक अधिकारों से वंचित नगर विकास विभाग के कर्मचारी

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

पत्रकार अशोक जायसवाल के भतीजे के विवाह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने दिया आशीष

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

निशांत कुमार ने ली जदयू की सदस्यता, यूपी में खुशी की लहर  

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online