• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, October 3, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

8 वर्षों में बीमारू से विकासशील प्रदेश बना उत्तर प्रदेश: केशव प्रसाद मौर्य

देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया गया है, जिसमें से 6 करोड़ यूपी से हैं

up80.online by up80.online
March 26, 2025
in यूपी, राजनीति
0
केशव प्रसाद

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि विगत 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि  सुशासन का राज है। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए संकल्प को इन 8 वर्षों में सिद्धि प्राप्त किया गया।

Varanasi
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री वाराणसी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 8 वर्ष पहले  यह बीमारू प्रदेश भी रहा, किंतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का साथ ही विकासशील बनाया गया। देश में 25 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से बाहर किया गया है, जिसमें से 6 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं, जिन्हें गरीबी रेखा से बाहर किया गया। प्रदेश के 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि 2016 में बेरोज़गारी दर प्रदेश का 18 फीसदी रहा, जो अब 2.5 रह गया हैं।

मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सर्किट हाउस वाराणसी में प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि काशी में 40 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया है, जबकि 15 हजार करोड़ की विकास परियोजना गतिमान हैं। जनपद में रू0 22,408 करोड़ से अधिक लागत से रिंग रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जिला मार्ग एवं सेतु निर्माण सम्बन्धी 102 परियोजनाओं का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त रू0 4955.00 करोड़ से अधिक लागत के सड़को एवं सेतुओं का निर्माण कार्य प्रगति है। रू0 1,529 करोड़ से अधिक लागत से रेलवे, एयर पोर्ट एवं जलमार्ग का निर्माण पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त 3,809 करोड़ से अधिक लागत की रेलवे एवं एयरपोर्ट आदि की परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत जनपद में रू0 877.65 करोड़ की लागत से 34 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से काशी इन्टीग्रटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, शहर में 720 स्थलों पर उन्नत सर्विलांस कैमरे, वाराणसी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सिगरा, टाउन हाल शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण, थ्री डी अरबन डिजिटल मैप एवं गौदौलिया चौक पर मल्टीलेवल टू व्हीलर पार्किंग का निर्माण आदि है। रू0 1000 करोड़ से अधिक लागत की 60 सीवरेज एवं पेयजल सम्बन्धी परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 2100 करोड़ से अधिक लागत की पेयजल एवं सीवरेज सम्बन्धी परियोजनायें प्रगति पर हैं। रू0 512 करोड़ से अधिक लागत की शिक्षा से सम्बन्धित 32 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं। इसके अतिरिक्त रू0 666 करोड़ से अधिक लागत की 11 परियोजनाओं का निर्माण प्रगति में है। रू0 1100 करोड़ की लागत से शहरी विद्युत सुधार कार्य, 3722 मजरो में विद्युतीकरण, 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र निर्माण एवं बायो सीएनजी प्लान्ट आदि का निर्माण कराया गया है। रू0 1870.36 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य सम्बन्धी 43 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं, जिनमें मुख्य रूप से कैंसर इन्स्टीट्यूट, होमी भाभा कैन्सर हास्पिटल, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 शैय्यायुक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में सौ शैय्यायुक्त मैटरनिटी विंग का निर्माण एवं बोन मैरो ट्रान्सप्लान्ट एण्ड स्टेम सेल रिसर्च सेन्टर हैं।

केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि पर्यटन विकास से सम्बन्धित 721 करोड़ से अधिक लागत की 30 परियोजनायें पूर्ण करायी गयी हैं जिनमें मुख्य रूप से नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर, सारनाथ में पर्यटन पुर्नविकास, पंचकोसी परिक्रमा यात्रा के पांच पड़ाव का पर्यटन विकास, कैथी में मारकण्डेय महादेव घाट से संगम घाट तक गंगा नदी के किनारे मार्ग, सारनाथ लेजर एण्ड साउण्ड शो, मारकण्डेय महादेव मंदिर, कैथी तथा गंगा घाट, कैथी का विकास, स्वर्वेद ध्यान केन्द्र, रामेश्वर में पर्यटन विकास कार्य, आभासीय अनुभूति संग्रहालय, मान महल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अन्न क्षेत्र का निर्माण एवं गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पर्यटन विकास एंव गंगा दर्शन गेस्ट हाउस श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में 900 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनायें निर्माणाधीन हैं।

BJP
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

जनपद में विगत 08 वर्षों में 30 नये डिग्री कालेज एवं 20 नये आईटीआई एवं 31पालीटेक्निक खोले गये हैं। जनपद में रूद्राक्ष कनवेंशन सेन्टर का निर्माण कराया गया। 34 नवीन पंचायतघर निर्मित कराये गये हैं। विगत 8 वर्षों में 439 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया गया है। 114 पर्यटन केन्द्रों का विकास कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, विधायक डॉ अवधेश सिंह, दिलीप पटेल, प्रदीप अग्रहरि सहित अन्य  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: सामाजिक न्याय के प्रतीक थे ओमप्रकाश पासवान

पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे विंध्याचल, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

Previous Post

बरनवाल समाज ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Next Post

कोई और बनेगा सीएम, नहीं लडूंगा चुनाव!

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Lockdown

कोई और बनेगा सीएम, नहीं लडूंगा चुनाव!

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सहयोग के लिए आगे आया साहू समाज

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सहयोग के लिए आगे आया साहू समाज

बिना एकजुट हुए स्वर्णकार समाज का भला नहीं

बिना एकजुट हुए स्वर्णकार समाज का भला नहीं

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

2 days ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
Rajesh Patel, National Spokesperson of Apna Dal (S)

राजेश पटेल अपना दल (एस) के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने, मिर्जापुर-वाराणसी में पड़ेगा असर

7 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online