• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

विरासत का मोह: दर्जन भर से ज्यादा सीटों पर भाजपा के बड़े नेताओं के पुत्रों ने की दावेदारी

up80.online by up80.online
January 19, 2022
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
BJP

भाजपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

रक्षा मंत्री से लेकर राज्यपाल, कैबिनेट मंत्रियों व सांसदों के पुत्रों ने सीट की मांग की

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केवल क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं में ही राजनैतिक विरासत Political legacyको आगे बढ़ाने का मोह नहीं है, बल्कि भाजपा BJP जैसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी में भी इसे सलीके से आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defence minister Rajnath Singh के पुत्र सहित भाजपा के कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के अलावा राज्यपालों के पुत्रों ने भी टिकट की दावेदारी की है।

राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रयागराज से भाजपा सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राज्यपाल कलराज मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, सांसद रविंद्र कुशवाहा सहित भाजपा के अनेक ऐसे वरिष्ठ नेता हैं, जिनके पुत्र अथवा भाई या रिश्तेदार टिकट के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं।

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

रक्षा मंत्री राजनाथ के पुत्र:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बड़े पुत्र पंकज सिंह को एक बार फिर से भाजपा नेतृत्व ने नोएडा से टिकट दिया है। पंकज सिंह फिलहाल नोएडा से ही विधायक हैं। इनके अलावा राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज सिंह भी लखनऊ के कैंट अथवा किसी दूसरी सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

SC Cell
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर:

केंद्र में 6 महीने पहले केंद्रीय मंत्री बने मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर की पत्नी जय देवी फिलहाल मलिहाबाद से विधायक हैं। कौशल किशोर के एक बेटे विकास किशोर मलिहाबाद से तो दूसरे बेटे प्रभात किशोर सीतापुर की सिधौली सीट से टिकट मांग रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल:

आगरा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की पत्नी टूंडला से टिकट मांग रही हैं। पूर्व में एसपी सिंह बघेल यहां से विधायक थे।

S Arch
S Arch

मंत्री सूर्य प्रताप शाही:

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही देवरिया जनपद की पथरदेवा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। फिलहाल वह ब्लॉक प्रमुख हैं। सूर्य प्रताप शाही बेटे के लिए पथरदेवा एवं खुद के लिए देवरिया सदर से टिकट की कोशिश में लगे हुए हैं।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

डॉ.रीता बहुगुणा जोशी:

योगी सरकार में पूर्व में कैबिनेट मंत्री एवं फिलहाल प्रयागराज से सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट से टिकट मांग रही हैं। यहां से वह दो बार विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि बेटे के लिए वह सांसद पद से इस्तीफा तक देने के लिए तैयार हैं।

सांसद रविंद्र कुशवाहा:

बसपा बनाम भाजपा
सांसद रविंद्र कुशवाहा

सलेमपुर से भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा अपने भाई जयनाथ कुशवाहा के लिए देवरिया की भाटपाररानी सीट से टिकट मांग रहे हैं। 2017 में भी जयनाथ कुशवाहा ने यहां से चुनाव लड़ा था, लेकिन मोदी लहर के बावजूद उन्हें सपा प्रत्याशी आशुतोष उपाध्याय से हार का सामना करना पड़ा।

सांसद सत्यदेव पचौरी:

कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी अपने बेटे अनूप पचौरी के लिए गोविंद नगर सीट मांग रहे हैं। यहां से वह दो बार विधायक रह चुके हैं। 2019 में उनके सांसद बनने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र नैथानी यहां से विधायक चुने गए।

लाट घाट
शिवम साड़ी इम्पोरियम, लाट घाट

मंत्री जयप्रकाश निषाद:

निषाद
मंत्री जय प्रकाश निषाद

देवरिया की रुद्रपुर सीट से विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री जयप्रकाश निषाद भी अपने पुत्र के लिए यहां से टिकट मांग रहे हैं। जबकि निषाद पार्टी भी इस सीट पर दावा कर रही है।

रूद्रपुर
देवरिया के रूद्रपुर स्थित जेएन अकादमी

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित:

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पुत्र दिलीप दीक्षित गृह जनपद उन्नाव की पुरवा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि यहां से बसपा के अनिल सिंह विधायक हैं, जो कि वर्तमान में भाजपा में आ चुके हैं।

भाजपा कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल:

उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने ढाई साल पहले 75 साल की उम्र पूरी होने पर मंत्री पद छोड़ दिया था। फिलहाल वह अपने पुत्र आशीष अग्रवाल को बरेली कैंट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा:

Cabinet Minister Mukut Bihari Verma resigned.
कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा 76 साल के हो चुके हैं। लेकिन अभी भी वह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही इनके पुत्र गौरव वर्मा कैसरगंज से टिकट मांग रहे हैं।

मंत्री बृजेश पाठक:

योगी सरकार के कद्दावर मंत्री एवं लखनऊ मध्य से विधायक बृजेश पाठक भी अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं।

राज्यपाल कलराज मिश्रा:

कलराज मिश्रा
राज्यपाल कलराज मिश्रा

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, देवरिया के सांसद रह चुके राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के पुत्र अमित मिश्रा देवरिया सदर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

राज्यपाल फागू चौहान:

फागू चौहान
राज्यपाल फागू चौहान

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र रामविलास चौहान मऊ की कुर्मी बाहुल्य मधुबन विधानसभा क्षेत्र में कुछ महीने से सक्रिय हो गए हैं और यहां से दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि इस सीट पर अपना दल एस भी दावेदारी कर रही है। खास बात यह है कि फागू चौहान अपने राजनीतिक जीवन में घोसी विधानसभा से छह बार विधायक चुने गए, बावजूद इसके उनके पुत्र रामविलास चौहान घोसी की बजाय मधुबन में सक्रिय हैं।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन से ओबीसी, एससी-एसटी का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व

Previous Post

जनपद की प्रत्येक विधानसभा में 75 हजार लोगों से संपर्क करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Next Post

सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
Next Post
अपर्णा यादव

सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

NDA

भाजपा-अपना दल एस व निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगी यूपी चुनाव, लेकिन सीटों का फंसा पेंच

अखिलेश यादव

सत्ता में आने से पहले ही सपा ने शुरू किया ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली पाओ, नाम लिखवाओ’ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

7 days ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

1 day ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

by up80.online
June 5, 2026
0

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूपी 80 न्यूज़, बलिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online