• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, October 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत, शोक में डूबा बलिया

बेल्थरा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष का था भतीजा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा हुजूम  

up80.online by up80.online
January 19, 2025
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, बिहार, यूपी
0
अमन

टीवी एक्टर अमन जायसवाल (फाइल फोटो)

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बलिया

उभरते हुए मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल (24 वर्ष) की मुंबई में एक सड़क दुर्घटना में हुई मौत से फिल्मी दुनिया सहित देशवासी गमजदा हैं। शूटिंग पर जाते समय एक ट्रेलर ने अमन की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

अमन TV Actor Aman Jaiswal बलिया जनपद के बेल्थरा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू का भतीजा था। अमन के निधन की खबर से बेल्थरारोड सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

अमन जायसवाल बेल्थरारोड नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल का पौत्र व आशीष जायसवाल का पुत्र था। शुक्रवार को अमन की मुंबई में हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल मंटू का भतीजा अमन जायसवाल बहुत ही होनहार था।

अमन फिल्मी सिटी मुंबई में रहकर फ़िल्म और सीरियल में काम करता था। तीन सीरियल में वह मुख्य किरदार के रूप में काम कर चुका था। धरती पुत्र नंदनी में लीड रोल से अमन को ख्याति मिली।

शुक्रवार को मुंबई स्थित आवास से अपराह्न 2 बजे बाइक से अमन शूटिंग के लिए फिल्म सीटी जा रहा था कि रास्ते में एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंबई पुलिस द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी बीते 3 जनवरी को बेल्थरा रोड के दो युवाओं की सड़क दुर्घटना में हुए निधन से नगर उबर नही पाया था कि यह तीसरी घटना ने नगरवासियों को झकझोर कर रख दिया।

बेसुध हुए परिजन:

देर शाम अमन का शव आते ही उसका अंतिम दर्शन के लिए नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। बेटे का शव देखकर भी मां को उसके मरने का यकीन नहीं हो रहा था। शव देखकर भी मां के आंसू नहीं निकल रहे थे। वह बार बार कह रही थी उठ जा बाबू उठ जा। कहा कि नहीं उठोगे तो इस वर्ष महाशिवरात्रि पर पूजा कैसे होगा। मां कि इस स्थिति को देखकर परिजन उनको रुलाने की कोशिश कर रहे थे। वे उन्हें बता रहे थे कि अमन इस दुनिया में नहीं रहा। उधर अमन के पिता बेसुध कुर्सी पर पड़े हुए थे।

बता दें कि हर शिवरात्रि पर अमन के घर सीताराम यज्ञ होता था। जिसमें रात्रि को प्रवचन कार्यक्रम भी चलता था। यज्ञ के भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते थे। इस मौके पर अमन जहां भी रहता था, घर चला आता था।

युवा एक्टर अमन का शव 7 बजे बेल्थरारोड स्थित उनके आवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन चित्कार करने लगे। शव का अंतिम दर्शन के लिए घंटों पहले से लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। अमन के सबसे छोटे चाचा अमित जायसवाल शव के साथ पहुंचे।

शव पहले हवाई जहाज से वाराणसी लाया गया, तत्पश्चात वहां से एम्बुलेंस से बेल्थरारोड लाया गया।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: नैनीताल से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, दो घायल

पढ़ते रहिए- पर्यटन का नया केंद्र इब्राहिमपट्टी स्थित अवधूतेश्वर महादेव मंदिर

 

Previous Post

मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव ने पूछा- थानों में कितने पीडीए थानेदार?

Next Post

व्यापारियों को राहत: जीएसटी की ब्याज एवं अर्थदंड माफ योजना की तिथि बढ़ाई गई  

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
Uttar Pradesh

व्यापारियों को राहत: जीएसटी की ब्याज एवं अर्थदंड माफ योजना की तिथि बढ़ाई गई  

कुर्मी सभा

देश की आजादी में कुर्मी समाज के महापुरुषों का अतुलनीय योगदान: ब्रजेश पाठक

Dr RK Verma

थानों से लेकर डीएम की पोस्टिंग में पीडीए वर्ग के अधिकारी उपेक्षित

Recommended

गांव

अनाज व नौकरशाह दोनों पैदा करते हैं ‘तेरवा दहिगवां’ के किसान

6 years ago
अखिलेश

सपा सरकार में यादव जाति के कितने एसडीएम हुए थे भर्ती, देखें आंकड़ा

4 years ago
चुनाव

अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

11 months ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online