• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 29, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बिहार

कहने को ‘ए’ क्लास बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट, आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं

ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर कर महिला यात्री घायल, यात्रियों की भीड़ व कम जनरल बोगी की वजह से भी हो रही हैं घटनाएं

up80.online by up80.online
March 11, 2024
in बिहार, यूपी
0
कहने को ‘ए’ क्लास बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट, आए दिन हो रही हैं दुर्घटनाएं
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस पर चढ़ते समय एक महिला यात्री प्लेटफार्म पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई।। रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ द्वारा उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। महिला अपने बीमार पति को देखने मऊ जाने के लिए ट्रेन की यात्रा करने आई थी।

बेल्थरारोड के कृषि मंडी निवासी संतोष चौरसिया रोडवेज बस के चालक हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने से वह मऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को उनकी पत्नी सुमन चौरसिया (45 वर्ष) उन्हें देखने जाने के लिए अपने भाई मनोज व पुत्री के साथ बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई हुई थीं। जब वह लिच्छवी एक्सप्रेस में चढ़ रहीं थीं कि तभी ट्रेन चल दी। भीड़ होने के चलते वह अपना संतुलन बरकरार नहीं कर सकीं तथा प्लेटफार्म पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उधर उनकी पुत्री ट्रेन में बैठ कर आगे निकल गई। आरपीएफ व अन्य यात्रियों की मदद से उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

बेल्थरा रोड
बेल्थरा रोड स्टेशन पर घायल महिला यात्री

बता दें कि बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन ए क्लास के स्टेशनों में शुमार है। इस स्टेशन से बलिया के साथ ही देवरिया, मऊ व सीवान क्षेत्र के यात्री यात्रा करने आते हैं। स्टेशन पर यात्रियों की हमेशा भीड़ लगी रहती है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वर्तमान समय में रेलवे द्वारा जनरल बोगी व स्लीपर कोच की संख्या ट्रेनों में काफी कम कर दी गई है। ऐसे में इन बोगियों में चढ़ने के लिए यात्रियों में काफी आपा-धापी रहती है। ट्रेनों का ठहराव भी सिर्फ दो मिनट का होने के चलते यात्री निर्धारित समय में ट्रेन में नहीं चढ़ पाते। ऐसे में वह ट्रेन के चलते समय भी उसपर चढ़ने की कोशिश करते हैं तथा गिर कर घायल हो जाते हैं। रविवार को भी सुमन चौरसिया के साथ कुछ ऐसा ही हादसा हुआ और वह लिच्छवी एक्सप्रेस के एकमात्र जनरल बोगी में चढ़ते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि उनकी पुत्री ट्रेन में बैठकर आगे निकल गई।

Previous Post

कटप्पा के विद्रोह को रोकने व घोसी फतह के लिए राजभर ने पुराने कार्यकर्ता को बनाया एमएलसी उम्मीदवार

Next Post

Ghazipur: हाई टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, आग लगने से कई लोग हताहत

up80.online

up80.online

Related Posts

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?
बड़ी खबर

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 28, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
Next Post
Ghazipur: हाई टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, आग लगने से कई लोग हताहत

Ghazipur: हाई टेंशन तार की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, आग लगने से कई लोग हताहत

Mlc

सीएम योगी की उपस्थिति में मंत्री आशीष पटेल ने MLC के लिए दूसरी बार नामांकन किया

Barabanki: चोरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, नकदी-जेवर के साथ मेंथा आयल भी कर रहे हैं चोरी

Barabanki: चोरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान, नकदी-जेवर के साथ मेंथा आयल भी कर रहे हैं चोरी

Recommended

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

12 hours ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

3 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

Trending

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?
बड़ी खबर

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

by up80.online
June 28, 2026
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष से प्रदेश महामंत्री पद पर हुआ प्रमोशन बलिराम सिंह, लखनऊ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी...

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
CM Yogi

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

June 21, 2026
UP politics

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

June 17, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

भ्रष्टाचार: दो अधिशासी अधिकारी निलंबित

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online