• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, April 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने टोक्यो में किया रोड-शो

राजदूत सीबी जार्ज ने प्रतिनिधि मण्डल के सम्मान में किया भोज का आयोजन

up80.online by up80.online
December 14, 2022
in यूपी, विदेश
0
टोक्यो

टोक्यो: रोड शो में भाग लेते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, टोक्यो/लखनऊ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह Jaiveer Singh तथा प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट-माप मंत्री आशीष पटेल Ashish Patel के नेतृत्व में निवेश की संभावनाओं को लेकर जापान की राजधानी टोक्यों Tokyo में रोड शो Road show का आयोजन किया गया एवं वहां के जाने-माने औद्योगिक घरानों एवं निवेशकों को उप्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। इस प्रतिनिधि मण्डल के साथ प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद तथा यीडा के सीईओ अरूणवीर सिंह भी शामिल थे।

टोक्यो
टोक्यो में आयोजित रोड शो में मंत्री जयवीर सिंह व आशीष पटेल, टोक्यो

रोड-शो के दौरान दोनों मंत्रियों ने विभिन्न सेक्टर में कार्य कर रहीं जापान की कम्पनियों के प्रतिनिधियों से विस्तार से विचार-विमर्श किया। मंत्रियों ने अवगत कराया कि उप्र की सरकार ने विगत लगभग 05 वर्ष 09 माह के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए औद्योगिक गतिविधियों को तेज किया है। उप्र एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। देश का सर्वाधिक आबादी वाला प्रदेश होने के कारण कम्पनियों के लिए एक बहुत बड़ा बाजार भी है।

टोक्यो
टोक्यो: निवेशकों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

जयवीर सिंह ने बताया कि उप्र में पर्यटन की दृष्टि से विश्वस्तरीय स्थल मौजूद हैं। यहां विदेशी पर्यटकों की रुचि के अनुसार आवश्यक सुविधायें उपलब्ध हैं। जापान के पर्यटक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उप्र में रेल, वायु, सड़क तथा एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया गया है। औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगभग 22 नीतियां तैयार कराई गयी हैं, जिसके माध्यम से व्यवसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को स्थायित्व प्रदान करने के लिए उपयोगी हैं।

टोक्यो
टोक्यो में निवेशकों को संबोधित करते हुए मंत्री आशीष पटेल

जयवीर सिंह ने बताया कि  सरकार ने नई पर्यटन नीति-2022 जारी की है, जिसके माध्यम से निवेशकों के सहूलियत के लिए प्राविधान बनाये गये हैं। इसके अलावा  जयवीर सिंह ने  मनोज कुमार मोहतानी, सीईओ एशिया इण्डस्ट्रीज से मेडिकल वेस्ट एवं खतरनाक कचरा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि खतरनाक कूड़ा-कचरा प्रबंधन आज के लिए गम्भीर समस्या बनता जा रहा है। इसलिए इसके प्रबंधन के लिए समय रहते कदम उठाना जरूरी है। श्री मोहतानी ने इस क्षेत्र में हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्षेत्र में इनोवेशन, विश्व स्तरीय रिसर्च सेंटर और डाटा सेंटर की स्थापना हेतु जापान के टोक्यो में आयोजित रोड शो के दौरान निवेशकों को संबोधित किया और उन्हें प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित किया। इसके पूर्व कल राजदूत सीबी जार्ज ने टोकियो में जयवीर सिंह एवं  आशीष पटेल के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

Previous Post

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा-जीएसटी छापेमारी से तंग व्यापारी वर्ग बाजार बंद करने को मजबूर

Next Post

जौनपुर: एससी रसोइया के बनाए भोजन को शिक्षिका ने फेंकवाया, स्कूल में हंगामा

up80.online

up80.online

Related Posts

स्लेटी चट्‌टानें
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
Next Post
UP politics

जौनपुर: एससी रसोइया के बनाए भोजन को शिक्षिका ने फेंकवाया, स्कूल में हंगामा

Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार अंसारी व सहयोगी भीम सिंह को 10-10 साल की सजा व 5-5 लाख रुपए का जुर्माना

Court

फर्जी एनकाउंटर में मारे गए 10 सिखों के मामले में 43 पुलिसकर्मियों को 7-7 साल की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

3 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

4 days ago
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

1 week ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

स्लेटी चट्‌टानें
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

by up80.online
April 17, 2026
0

सोनभद्र में तैनाती के दौरान अधिकारियों ने किया था खेल यूपी80 न्यूज, लखनऊ खनन कार्यों में लापरवाही...

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online