• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

यूपी के 4 हजार शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा

देवरिया में 82 शिक्षकों पर एकमुश्त एक्शन से बेसिक शिक्षा महकमे में हड़कंप

up80.online by up80.online
January 11, 2024
in बड़ी खबर, यूपी
0
UP politics

यूपी80

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
देवरिया जिले में एकमुश्त 85 शिक्षकों की बर्खास्तगी तो सिर्फ बानगी है, अभी तमाम निशाने पर हैं। यह संख्या चार हजार भी पार कर सकती है। बेसिक शिक्षा महकमें में हड़कंप मच गया है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी तादाद में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर कैसे भर्ती हो गई। अभिलेख सत्यापन के दौरान तो काउंसिलिंग किया जाता है। काउंसिलर आखिर पड़ताल किस बात की करते हैं। कई-कई साल नौकरी करने के बाद जब धांधली की पुष्टि होती है तो शिक्षक तो बाहर जाता ही है, महकमे की क्या बदनामी नहीं होती है। भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया में हाल ही में शिक्षा विभाग ने 85 शिक्षकों को बर्खास्‍त किए हैं, विभाग में हडकंप है।
यह पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी यूपी के अलग-अलग जिलों में तमाम शिक्षकों की बर्खास्तगी हुई हैं। 2019 में ही एसआईटी ने प्रदेश भर में 4000 से अधिक फर्जी शिक्षकों को चिन्हित किया था, जिसकी जानकारी तत्‍कालीन बेसिक शिक्षा मंत्री ने खुद मीडिया को दी थी। एसआईटी जांच के दौरान करीब 4700 ऐसे बीएड डिग्रीधारक मिले थे, जिनकी डिग्री या तो फर्जी थी या उसमें किसी प्रकार की हेरफेर हुई थी। एसआईटी ने फर्जी डिग्रीधारकों की सूची बनाकर जिलावार शिक्षा विभाग को भेजी थी, जिसके आधार पर जांच करके तमाम शिक्षकों पर कार्रवाई की गई। सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।
देवरिया से पहले मथुरा में भी 2019 में 60 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया था।इनकी बीएड की डिग्री फर्जी पाई गई थी। बाराबंकी में 2018-19 मे 20 शिक्षकों को बर्खास्‍त किया गया था। इन शिक्षकों पर फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप था, जो जांच में सही पाया गया। बलिया में 2019 में एक सरकारी स्‍कूल टीचर बर्खास्‍त किया गया था, जो 20 साल से नौकरी कर रहा था। यूपी के कई जिलों में कार्रवाई हुई है और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।
यूपी में जिन भी शिक्षकों को बर्खास्‍त किया गया है, उनमें से अधिकतर पर यह आरोप है कि वह फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी कर रहे थे। बर्खास्‍तगी का आशय सीधा सेवा समाप्‍ति है, जिसे इसे अंग्रेजी में नौकरी से डिसमिस कहा जाता है। किसी कर्मचारी को बर्खास्‍त किया जाता है तो उसे किसी तरह की कोई सैलरी या कोई भत्‍ता नहीं दिया जाता।

Previous Post

बेल्थरा रोड रेलवे क्रॉसिंग डीएवी ढाला बंद होने से लोग परेशान, प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा पत्रक

Next Post

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेल्थरारोड में निकाली गई शोभा यात्रा

up80.online

up80.online

Related Posts

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया
यूपी

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
Next Post
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेल्थरारोड में निकाली गई शोभा यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेल्थरारोड में निकाली गई शोभा यात्रा

बसपा

मिस कॉल करते ही आकाश आनन्द से होंगे कनेक्ट

Dy CM Keshav Prasad Maurya

डिप्टी सीएम मौर्य ने की बड़ी घोषणा- प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा विद्युत सखी का चयन

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

1 week ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online