• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, June 1, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

बेल्थरा रोड रेलवे क्रॉसिंग डीएवी ढाला बंद होने से लोग परेशान, प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा पत्रक

कई स्कूलों के प्रधानाचार्य हुए एकजुट, सांसद को लिखा पत्र

up80.online by up80.online
January 11, 2024
in यूपी
0
बेल्थरा रोड रेलवे क्रॉसिंग डीएवी ढाला बंद होने से लोग परेशान, प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा पत्रक
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 18 सी डीएवी इंटर कॉलेज ढाला के बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएवी ढाला के बगल से रेल अंडरपास बनाने के संबंध में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित अन्य कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने रेलवे विभाग व क्षेत्रीय सांसद को पत्र लिखा है। सांसद के निर्देश पर रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वाराणसी पहुंच डीआरएम को एक पत्रक सौंपकर अंडरपास की मांग की।

बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के रेल लाइन के दोहरीकरण के चलते डीएवी ढाला बंद हो गया है। उक्त रेलवे ढाला बंद होने से लोगों के आवागमन में काफी दुश्वारियां पैदा हो गई हैं। इस सम्बन्ध में अनेक विद्यालयों द्वारा रेल मंडल अधिकारी व सांसद रविन्द्र कुशवाहा को पत्र लिखकर आवागमन के लिए अंडरपास बनवाने की मांग की गई है। उक्त पत्रों का हवाला देते हुए सांसद ने अपने पत्र में लिखा है,

“डीएवी इंटर कॉलेज, सीएमबी इंटरनेशनल स्कूल, एम एस पब्लिक स्कूल सहित अन्य पत्रों का अवलोकन करें। उक्त सभी प्रार्थना पत्र डीएवी इंटर कॉलेज के समीप रेलवे क्रासिंग 18 सी जो आजादी के पूर्व से स्थापित था। जिसे वर्तमान समय में बंद किया जा रहा है। रेलवे द्वारा सुरक्षित आवागमन के लिए छात्र छात्राओं एवं स्थानीय जनता के लिए शीघ्र अंडरपास रास्ता दिया जाना न्यायोचित है।”  उन्होंने रेल प्रबंधक से अपने स्तर से रेल अंडरपास के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लिखा है।
बता दें कि उक्त क्रासिंग के बंद होने पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनूप हेमकर ने रेल मंडल अधिकारी को लिखा है कि डीएवी इंटर कॉलेज के कक्षा 6 से 12 तक करीब 2800 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी आयु 10 वर्ष से लेकर 17 वर्ष के बीच है। इस तरह 6000 लोगों की नियमित रूप से विद्यालय में आवाजाही होती है। उनका कहना है कि संपर्क मार्ग बंद होने के कारण बाल और किशोर आयु के छात्रों को पैदल रेल की तीन-तीन पटरी क्रॉस कर आना जाना पड़ रहा है। जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रह रही है। उनका आरोप है कि रेलवे ने संपर्क को बंद करते समय आने-जाने के लिए कोई भी वैकल्पिक मार्क का प्रबंध भी नहीं किया है। ऐसी स्थिति में विद्यालय आने के लिए छात्रों को अनावश्यक रूप से कम से कम 4 किलोमीटर की यात्रा तय करनी पड़ेगी। इतनी दूर की यात्रा से बचने के लिए मासूम छात्र तीन तीन रेल पटरी को क्रॉस करने के लिए विवश हैं। ऐसे में भविष्य में किसी दुर्घटना से बचाव के लिए छात्र हित में उन्होंने अंडरपास बनवाने की पुरजोर मांग की है।

Previous Post

गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में नम्बर वन है यूपी: केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

यूपी के 4 हजार शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा

up80.online

up80.online

Related Posts

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

May 30, 2026
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम
यूपी

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
यूपी

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
Next Post
UP politics

यूपी के 4 हजार शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेल्थरारोड में निकाली गई शोभा यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेल्थरारोड में निकाली गई शोभा यात्रा

बसपा

मिस कॉल करते ही आकाश आनन्द से होंगे कनेक्ट

Recommended

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 day ago
लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

2 days ago
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

Trending

DK Shivkumar
अन्य राज्य

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

by up80.online
May 30, 2026
0

कर्नाटक के नए मुखिया डीके शिवकुमार सत्येंद्र पीएस, नई दिल्ली सिद्धारमैया अति पिछड़ी कुरुबा जाति के नेता...

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

May 29, 2026
तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

May 28, 2026
आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

May 25, 2026
झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

May 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

लखनऊ में 31 मई को होगा “अर्जक संघ” का कार्यक्रम

तेरहवीं का बहिष्कार कर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

आदर्श कटियार को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

“सेल्फी स्टेशन” के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online