• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, July 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

बाहुबली धनंजय सिंह से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी

बसपा ने श्रीकला रेड्डी को जौनपुर लोकसभा सीट से उतारा

up80.online by up80.online
April 17, 2024
in अन्य राज्य, दिल्ली, देश, यूपी, राजनीति
0
Bahubali

पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को मैदान में उतारा है। पहले इस सीट से खुद धनंजय सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अपहरण और रंगदारी के एक केस में जेल जाने के बाद उनके चुनाव लड़ने पर ग्रहण लग गया। कयास लग रहे थे कि वह अपनी पत्नी श्रीकला रेड्डी को चुनाव लड़वा सकते हैं। श्रीकला को टिकट मिलने के बाद जौनपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।

Jaunpur
श्रीकला रेड्‌डी, जौनपुर, पंचायत अध्यक्ष

भाजपा के टिकट पर कृपाशंकर सिंह और समाजवादी पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। बीएसपी उम्मीदवार श्रीकला रेड्डी वर्तमान में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वह बाहुबली नेता धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी।
धनंजय सिंह और श्रीकला रेड्डी ने पहले पेरिस में शादी की। फिर चेन्नई में धूमधाम से शादी रचाई । इस शादी में तमाम सेलिब्रिटीज और बिजनेसमैन पहुंचे, जिसमें दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी शामिल थे। श्रीकला रेड्डी धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं। धनंजय ने तीन शादियां कीं। पहली पत्नी ने शादी के करीब 9 महीने बाद संदिग्ध परिस्थियों में सुसाइड कर लिया था, फिर उन्होंने डॉक्टर जागृति सिंह से दूसरी शादी की। डॉक्टर जागृति नौकरानी की हत्या के आरोप में 2013 में जेल गईं। बाद में धनंजय और जागृति का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने श्रीकला से तीसरी शादी रचाई।

बड़े कारोबारी की बेटी हैं श्रीकला:

श्रीकला रेड्डी नामी बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता का नाम नाम के. जितेंदर रेड्डी है और मां का नाम ललिता रेड्डी। रेड्डी परिवार की गिनती देश के टॉप अमीरों में होती है और निप्पो बैट्री जैसी कंपनियों का मालिक रेड्डी परिवार ही है। श्रीकला के माता-पिता दोनों राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। पिता के. जितेंदर रेड्डी 1969 में में तेलंगाना की कोदद सीट से विधायक रह चुके हैं। वह तेलंगाना आर्म्ड स्ट्रगल मूवमेंट में भी हिस्सा ले चुके हैं। जबकि श्रीकला रेड्डी की मां ललिता रेड्डी भी अपने गांव की सरपंच रही हैं।रसूखदार फैमिली से आने वालीं श्रीकला रेड्डी अकूत संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास पति धनंजय सिंह से कई गुना ज्यादा संपत्ति है। धनंजय सिंह अपने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी दे चुके हैं। हलफनामे के मुताबिक श्रीकला रेड्डी के पास 6.71 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति है, जबकि 780 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। धनंजय सिंह के पास 5.31 करोड़ की अचल संपत्ति और 3.56 करोड़ की चल संपत्ति है। धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्रीकला, गहनों के भी शौकीन हैं। धनंजय के पास 68.66 लाख के गहने हैं तो वहीं उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी 1.74 करोड़ रुपये की ज्वेलरी की मालकिन हैं।जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अपने चुनावी हलफनामें में बताया था कि उनकी आय का जरिया राइस मिल, पेट्रोल पंप और खेती है। पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के नाते पेंशन भी मिलती है।

धनंजय सिंह के नाम पर लखनऊ, जौनपुर शहर में एग्रीकल्चरल और कॉमर्शियल लैंड और तमाम दूसरी प्रॉपर्टी है।धनंजय सिंह का जन्म 16 जुलाई 1975 को हुआ। लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री भी ली। धनंजय सिंह 27 साल की उम्र में 2002 में पहली बार निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े थे और जीते। 2007 में जदयू के टिकट पर विधायक बने और 2009 में बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और भारी अंतर से जीतकर संसद में पहुंचे।

Previous Post

Sitapur: अनुपस्थित रहे 55 पीठासीन अफसर, हो सकती है कार्रवाई

Next Post

अंतरात्मा की आवाज पहचान कर गलत कार्य से बचा जा सकता है: मौनी बाबा

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
अंतरात्मा की आवाज पहचान कर गलत कार्य से बचा जा सकता है: मौनी बाबा

अंतरात्मा की आवाज पहचान कर गलत कार्य से बचा जा सकता है: मौनी बाबा

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव: एनडीए बनाम इंडिया का जंग, मिशन 80 आसान नहीं

आखिर आनंद स्वरूप शुक्ला ने क्यों कहा- द्वाबा (बैरिया) से कभी चुनाव नहीं लडूंगा

आखिर आनंद स्वरूप शुक्ला ने क्यों कहा- द्वाबा (बैरिया) से कभी चुनाव नहीं लडूंगा

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

2 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 day ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online