अपना दल एस की बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को निर्देश
यूपी80 न्यूज, लखनऊ
अपना दल (एस) की संगठन समीक्षा बैठक में मंगलवार को लखनऊ पहुंची पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष के बल पर ही अपना दल (एस) प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक शक्तियों में अपना स्थान बनाने में सफल हुआ है।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने पार्टी के महत्वाकांक्षी ‘हर घर झंडा’ अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
अनुप्रिया पटेल ने कहा, “हम सभी का अस्तित्व और सम्मान पार्टी की बदौलत है। संगठन हमारी वास्तविक ताकत है। आगामी चुनावों के लिए समय सीमित है, इसलिए संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।”
बूथ स्तर की सक्रियता ही जीत का आधार : आशीष पटेल
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी सिद्ध होगी।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर. पी. गौतम ने की।
ये रहे उपस्थिति:
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल , राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, राज्य मंत्री रेखा पटेल, पूर्व मंत्री राम लखन पटेल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र पाल, सलाहकार जवाहर पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विधि मंच, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज, विधायक सरोज कुरिल, विधायक जय कुमार सिंह ‘जैकी’, जीतलाल पटेल, विधायक वाचस्पति, विधायक आर. के. पटेल, विधायक स्वार शफ़ीक़ अहमद अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच प्रो. रामचंद्र पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच दीपमाला कुशवाहा, अल्पसंख्यक मंच प्रदेश अध्यक्ष अहमद खाँ मंसूरी , राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल ‘बुलबुल’, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मंच सत्यप्रकाश कुरिल, राष्ट्रीय सचिव मुख्यालय मुन्नर प्रजापति एवं पुष्कर चौधरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?
पढ़ते रहिए: कैसे पहुंचे लुंबिनी, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट










