यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल पर दाव लगाया है। अखिलेश यादव ने वराणसी से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी।
![समाजवादी पार्टी](http://up80.online/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0638-225x300.jpg)
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने अपने चाचा पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव को बदायूँ से प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व में बदायूं से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन तीसरी सूची में संशोधित करते हुए अब यहाँ से शिव पाल यादव को उतारा गया है और धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।
![समाजवादी पार्टी](http://up80.online/wp-content/uploads/2024/02/20240219_154947-225x300.jpg)
![सपा](http://up80.online/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240130-WA0582-211x300.jpg)