• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 16, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

सोनभद्र: बार एसोसिएशन के चुनाव में 20 पदाधिकारी चुने जाएंगे निर्विरोध

विभिन्न पदों के लिए 28 लोगों ने दाखिल किया पर्चा

up80.online by up80.online
January 10, 2024
in अन्य राज्य
0
सोनभद्र: बार एसोसिएशन के चुनाव में 20 पदाधिकारी चुने जाएंगे निर्विरोध
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़,सोनभद्र
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव सत्र 2023 – 24 के लिए अंतिम दिन बुधवार को अध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर दो – दो प्रत्याशियों समेत विभिन्न पदों पर 28 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि विभिन्न पदों के लिए कुल 29 लोगों ने पर्चा लिया था, लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर एक पर्चा नही दाखिल किया गया। पर्चा लेने व जमा करने का कार्य गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ।

सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार प्रत्याशियों अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, सुधाकर मिश्र एडवोकेट, अंशुमान सिंह एडवोकेट एवम् श्याम बिहारी यादव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट तथा मु सलीम कुरैसी एड तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह एडवोकेट तथा वीरेंद्र कुमार राव एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है। जिसकी वजह से अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होने के आसार हैं। इसके अलावा 12 कार्यकारिणी सदस्य समेत 20 पदाधिकारी अकेला पर्चा दाखिल करने की वजह से निर्विरोध चुने जाएंगे। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर अतुल प्रताप सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए दो पद पर संजय कुमार गोयल एडवोकेट तथा गंगेश्वर प्रसाद सिंह एडवोकेट , उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो पद पर अनिल कुमार एडवोकेट तथा हरिद्वार एडवोकेट, सचिव प्रशासन के लिए द्वारिका नाथ नागर एडवोकेट, सचिव प्रकाशन के लिए अनुपम सिंह एडवोकेट तथा सचिव पुस्तकालय के लिए संतोष कुमार पांडेय एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया है शामिल हैं।

इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर हरी प्रसाद यादव एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट, राजेश कुमार यादव एडवोकेट, चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट,विजय बहादुर सिंह एडवोकेट तथा सरिता गिरी एडवोकेट व कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे संदीप कुमार एडवोकेट, अनूप कुमार शुक्ल एडवोकेट, रियाजुद्दीन एडवोकेट, सुमन एडवोकेट तथा संजय कुमार एडवोकेट तथा राम प्रकाश सिंह एडवोकेट ने अपना पर्चा दाखिल किया है। ये सभी लोग निर्विरोध हो जाएंगे।

सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर अतीश कुमार सिंह एडवोकेट ने पर्चा लिया था, लेकिन उन्होंने पर्चा जमा नहीं किया। जमा नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन व नामांकन प्रपत्र पर आपत्ति तथा जांच व आपत्ति निस्तारण 11 जनवरी को तथा वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन एवं नामांकन प्रपत्र वापसी तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा। इसी क्रम में मतदाता सूची का वितरण 13 जनवरी को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल एडवोकेट, सुरेश सिंह एडवोकेट व प्रदीप कुमार एडवोकेट ने चुनाव के नामांकन पत्र वितरण व जमा में सहयोग किया। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।

Previous Post

देवरिया में 85 शिक्षक बर्खास्त, एफआईआर दर्ज, होगी रिकवरी

Next Post

गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में नम्बर वन है यूपी: केशव प्रसाद मौर्य

up80.online

up80.online

Related Posts

वीपी सिंह को क्यों याद करे?
अन्य राज्य

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026
“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी
अन्य राज्य

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

June 23, 2026
उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल
अन्य राज्य

उपजातियों के भेदों को छोड़कर ‘पटेल’ नाम के सूत्र में बंधें समाज- आरबी सिंह पटेल

June 12, 2026
Next Post
गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में नम्बर वन है यूपी: केशव प्रसाद मौर्य

गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में नम्बर वन है यूपी: केशव प्रसाद मौर्य

बेल्थरा रोड रेलवे क्रॉसिंग डीएवी ढाला बंद होने से लोग परेशान, प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा पत्रक

बेल्थरा रोड रेलवे क्रॉसिंग डीएवी ढाला बंद होने से लोग परेशान, प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा पत्रक

UP politics

यूपी के 4 हजार शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा

Recommended

दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

3 years ago
ज्योति सिंह

बेल्थरा रोड क्षेत्र की बिटिया का ऑडिटर पद पर हुआ चयन

6 months ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online