• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, August 26, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

छठे चरण में मेनका गांधी, जगदम्बिका पाल, लालजी वर्मा, निरहुआ समेत कई दिग्गजों का इम्तिहान

14 सीटों पर 162 प्रत्याशी, 25 मई को मतदान

up80.online by up80.online
May 22, 2024
in देश, बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होगी। इस फेज में उत्तर प्रदेश में 14 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में 162 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फूलपुर, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही और आजमगढ़ में वोटिंग होनी है।

सिक्स फेज में बीजेपी लीडर मेनका गांधी के अलावा जगदंबिका पाल और दिनेश लाल यादव निरहुआ, कृपाशंकर सिंह, हरीश द्विवेदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

आजमगढ़:

आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद दिनेश लाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। दिनेश लाल 2022 उपचुनाव में सांसद चुने गए थे। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को उतारा है। धर्मेंद्र यादव बदायूं से सांसद रह चुके हैं। बीएसपी ने इस सीट पर एक बार फिर मुस्लिम कार्ड खेला है और मशहूद सबीहा अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

डुमरियागंज:

डुमरियागंज लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है। बीजेपी की तरफ से जगदंबिका पाल को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। जगदंबिका पाल 15 साल से इस सीट से सांसद हैं। समाजवादी पार्टी ने भीष्ण शंकर उर्फ कुशल तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। कुशल तिवारी बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे और संतकबीर नगर से 2 बार सांसद रहे हैं। बीएसपी ने मुस्लिम उम्मीदवार  नदीम मिर्जा को मैदान में उतारा है।

लालगंज:

लालगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने नीलम सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। नीलम सोनकर बीजेपी के टिकट पर 2014 में सांसद चुनी गई थीं। समाजवादी पार्टी ने 2 बार के सांसद रहे दरोगा प्रसाद सरोज पर भरोसा जताया है। बहुजन समाज पार्टी ने मौजूदा सांसद संगीता आजाद का टिकट काटकर असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु चौधरी को मैदान में उतारा है।

भदोही:

उधर, भदोही लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रमेश चंद बिंद का टिकट काट दिया है। उनकी जगह विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी ने इस सीट को प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को दे दी है। टीएमसी ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पोते ललितेशपति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। बीएसपी ने हरिशंकर चौहान पर भरोसा जताया है।

श्रावस्ती:

श्रावस्ती लोकसभा सीट पर भी छठे चरण में वोटिंग होगी। इस सीट पर बीजेपी ने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर राम शिरोमणि वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में राम शिरोमणि शर्मा बीएसपी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। बीएसपी ने इस बार इस सीट पर मुस्लिम कैंडिडेट पर भरोसा जताया है और मुइनुद्दीन अहमद खान उर्फ हाजी दद्दन खान को मैदान में उतारा है।

अंबेडकर नगर:

इस सीट पर बीजेपी ने रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। रितेश पांडेय 2019 आम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन अब पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे है। बीएसपी ने कमर हयात को उम्मीदवार बनाया है। कमर हयात जलालपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी वर्मा पर भरोसा जताया है।

संत कबीर नगर:

संतकबीरनगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ.संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद को दूसरी बार मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से पूर्व राज्यमंत्री लक्ष्मी उर्फ पप्पू निषाद पर भरोसा जताया है। बीएसपी ने नदीम अशरफ पर दांव लगाया है और मुस्लिम-दलित गठजोड़ बनाने की कोशिश की है।

बस्ती:

बस्ती लोकसभा सीट से बीजेपी ने हरीश द्विवेदी पर लगातार तीसरी पर दांव लगाया है। हरीश द्विवेदी पिछले 10 साल से सांसद हैं। समाजवादी पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने लवकुश पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

मछलीशहर:

मछलीशहर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद बीपी सरोज को उम्मीदवार बनाया है। बीपी सरोज के पास जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है। सरोज पिछले 10 साल से सांसद हैं। 2019 आम चुनाव में सरोज को सिर्फ 181 वोटों से जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी ने 3 बार सांसद रहे तूफानी सरोज की 26 साल की बेटी प्रिया सरोज पर भरोसा जताया है। बीएसपी ने पूर्व आईएएस कृपाशंकर सरोज को मैदान में उतारा है।

सुल्तानपुर:

सुल्तानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व मंत्री और मौजूदा सांसद मेनका गांधी को मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद पर दांव खेला है। बहुजन समाज पार्टी ने उदराज वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। बीएसपी उम्मीदवार स्थानीय हैं, जबकि बीजेपी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बाहरी हैं।

फूलपुर:

फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट काटकर विधायक प्रवीण पटेल पर भरोसा जताया है। समाजवादी पार्टी ने अमरनाथ मौर्य पर दांव खेला है। अमरनाथ मौर्य बीएसपी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है। बीएसपी ने जगन्नाथ पाल को उम्मीदवार बनाया है।

प्रतापगढ़:

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से एनडीए की तरफ से बीजेपी ने मौजूदा सांसद संगम लाल गुप्ता पर भरोसा जताया है। इंडिया गठबंधन की तरफ से एसपी सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने वकील प्रथमेश मिश्रा पर दांव लगाया है। प्रथमेश मिश्रा के पिता शिव प्रकाश मिश्र कौशांबी बीजेपी प्रभारी हैं।

जौनपुर:

जौनपुर लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है। एनडीए की तरफ से बीजेपी ने पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मैदान में उतारा है। बाबू सिंह ने जन अधिकार पार्टी बनाई थी। इस सीट पर बीएसपी ने बड़ा खेल किया है। बीएसपी ने पहले बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और उनकी जगह श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है। श्याम सिंह जौनपुर से मौजूदा सांसद है।

इलाहाबाद:

इलाहाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने मशहूर समाजवादी नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बीएसपी ने रमेश पटेल पर दांव लगाया है। छठे चरण में 14 सीटों पर रोमांचक जंग है।

Previous Post

संगम लाल गुप्ता ने रोते हुए क्यों कहा- क्या तेली यहां से सांसद नहीं बन सकता?

Next Post

अनुप्रिया पटेल के समर्थन में खुलकर बोले ओम प्रकाश राजभर, राजा भैया पर किया तीखा हमला

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
ओपी राजभर

अनुप्रिया पटेल के समर्थन में खुलकर बोले ओम प्रकाश राजभर, राजा भैया पर किया तीखा हमला

शक्ति नगर: दुधिचुआ सीएचपी में 50 फीट ऊंचाई से गिरे दो श्रमिकों की मौत

शक्ति नगर: दुधिचुआ सीएचपी में 50 फीट ऊंचाई से गिरे दो श्रमिकों की मौत

केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा व सहयोगी दलों के ओबीसी नेताओं के निशाने पर राजा भैया

Recommended

किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

2 weeks ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

4 weeks ago
patel

गोरखपुर मंडल: ठाकुर-ब्राह्मण के खेल में पिछड़ गये कुर्मी मल्ल-सैंथवार

7 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online