यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ
क्या राजा भैया Raja Bhaiya को लेकर भाजपा BJP पूर्वांचल में पिछड़ों OBC की गोलबंदी कर रही है? पिछले पांच दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम से ऐसा ही प्रतीत हो रहा है।
![Raja Bhaiya](http://up80.online/wp-content/uploads/2022/06/Raja-Bhaiya-258x300.jpg)
जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक राजा भैया भाजपा व सहयोगी दलों के पिछड़ा वर्ग के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर Omprakash Rajbhar एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले Ramdas Athawale के बाद अब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य Keshav Prasad Maurya ने भी राजा भैया पर निशाना साधा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में भाजपा राजा भैया के बल पर नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के काम और कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा कभी भी हवा- हवाई नहीं रहता है।
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा अपने संगठन और काम के दम पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
राजा भैया के विरोध के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा राजा भैया के दम पर नहीं अपने दम पर चुनाव जीतेगी। भाजपा का दावा कभी हवा हवाई नहीं रहा। 2014 के बाद से भाजपा ने जो भी वादे किए उसको जनता के आशीर्वाद से पूरा किया है। हवा हवाई वादे करना विपक्ष के दलों का काम है। भाजपा के धरातल के दावे धरातल पर उतरते हैं।