यूपी80 न्यूज, लखनऊ
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh के नए राज्यपाल की घोषणा के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला Shiv Pratap Shukla ने बुधवार को भाजपा BJP से इस्तीफा दे दिया। वह 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उन्होंने अपना त्याग पत्र गोरखपुर Gorakhpur के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को सौंपा। इस दौरान वह भावुक हो गए।
शिव प्रताप शुक्ला ने भाजपा से अपने 39 साल पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि कभी सोचा नहीं था कि वह भाजपा से त्यागपत्र देंगे।
पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को राज्यपाल बनाकर भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के ब्राह्मण वर्ग को संदेश दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। बता दें कि शिवप्रताप शुक्ला पिछले 50 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें साफ-सुथरी वाला व्यवहार कुशल नेता माना जाता है।