• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

पूर्वांचल के ब्राह्मण व दलित वोटों में सेंध की रणनीति, शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल तो लक्ष्मण आचार्य सिक्किम के बने राज्यपाल

मिशन 2024: 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी पद पर फेरबदल

up80.online by up80.online
February 12, 2023
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
लक्ष्मण आचार्य

शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल व लक्ष्मण आचार्य सिक्किम के बने राज्यपाल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 लोकसभा के मद्देनजर रणनीति को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को 13 राज्यों के राज्यपाल और एलजी में फेरबदल किया है। गोरखपुर के रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला Shiv Pratap Shukla हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh और मीरजापुर के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य Laxman Acharya सिक्किम Sikkim के राज्यपाल बने। इन दोनों नेताओं के जरिए भाजपा ने पूर्वांचल के ब्राह्मण और दलित वोटों में सेंध लगाने की कोशिश करेगी। बता दें कि लक्ष्मण आचार्य दलित समाज से आते हैं।

मूलत: मीरजापुर के जमालपुर विकास खंड के हाजीपुर गांव के मूल निवासी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य संघ की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं। आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले लक्ष्मण आचार्य मत्स्य विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उधर, गोरखपुर निवासी शिवप्रताप शुक्ला मोदी 1.0 कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि गोरखपुर क्षेत्र में ठाकुर बनाम ब्राह्मण बैलेंस के लिए शिवप्रताप शुक्ला को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है। रमेश बैस अब तक झारखंड के राज्यपाल थे। इनके अलावा मऊ के रहने वाले बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अब मेघालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब-बिहार की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली

इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है, उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है।

ऐसे जानें कौन किस राज्य के राज्यपाल बनाए गए…

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक-अरुणाचल प्रदेश

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य-सिक्किम

सीपी राधाकृष्णन-झारखंड

गुलाब चंद कटारिया-असम

शिव प्रताप शुक्ला-हिमाचल प्रदेश

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर-आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन-छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके-मणिपुर

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन-नगालैंड

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान-मेघालय

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर-बिहार

मीरजापुर में खुशी का माहौल:

लक्ष्मण आचार्य वर्तमान में रामनगर वाराणसी में रहते हैं। आपके दिवंगत पिता का नाम कालीदास है। आप तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई श्रीराम हाजीपुर गांव में रहते हैं और छोटे भाई शीतला प्रसाद सोनभद्र में रहते हैं। आपके राज्यपाल बनने पर मीरजापुर निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण आचार्य जी को राज्यपाल बनाना काशी क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। लक्ष्मण आचार्य जी जैसे सामान्य व्यक्ति को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद की जिम्मेदारी देने से दलित समाज के साथ-साथ पूरे जनपदवासियों के लिए हर्ष का विषय है। संजय पटेल के अलावा जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री संतोष गोयल सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

सरदार पटेल अकादमी
सरदार पटेल अकादमी, लखनऊ
Previous Post

सूदखोरों से परेशान गन व्यावसायी के आत्महत्या से आहत व्यापारियों ने निकाला कैंडल मार्च

Next Post

मत्स्य पालकों के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, 40 परसेंट तक मिलेगा अनुदान

up80.online

up80.online

Related Posts

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

June 5, 2026
जीएसटी
यूपी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
Next Post
Nishad

मत्स्य पालकों के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, 40 परसेंट तक मिलेगा अनुदान

UP politics

आजमगढ़: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

इंडियन रेलवे

वाराणसी इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनें एक सप्ताह तक निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

4 days ago
DK Shivkumar

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

1 week ago
जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

1 day ago
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

4 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

Trending

बलिया रेलवे स्टेशन
बिहार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

by up80.online
June 5, 2026
0

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश यूपी 80 न्यूज़, बलिया अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

जीएसटी

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

June 5, 2026
ADS

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

June 2, 2026
कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

June 2, 2026
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

June 1, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का हुआ गहन निरीक्षण

बेल्थरा रोड में आज जीएसटी संगोष्ठी, व्यापारी रख सकेंगे अपनी समस्याएं

अनुप्रिया पटेल ने कहा- जनसंपर्क अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं

कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने गार्गी पटेल से मुलाकात की

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online