• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, January 14, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home देश

चिट्ठी ही नहीं बैंकिंग सेवायें भी दे रहा डाकिया, बैंक के ये कार्य कर रहा है डाकिया

नेशनल पोस्टल वर्कर्स- डे पर विशेष

up80.online by up80.online
June 30, 2024
in देश, यूपी
0
चिट्ठी ही नहीं बैंकिंग सेवायें भी दे रहा डाकिया, बैंक के ये कार्य कर रहा है डाकिया
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केके वर्मा, लखनऊ

चिट्ठी- पत्री बाँटने वाला डाकिया अब स्मार्ट हो गया है। पोस्टमैन हाथ में स्मार्ट फोन व बैग में डिजिटल डिवाइस के साथ नई भूमिका निभा रहे हैं। पीएमजी वाराणसी केके यादव ने कहा, “विश्व भर में डाक सेवाओं में आमूल चूल परिवर्तन आये हैं। फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नए आयाम जुड़े हैं। डाककर्मी सरकारों और आमजन के बीच सेवाओं को प्रदान करने वाले एक अहम कड़ी के रूप में उभरे हैं। ऐसे में 1 जुलाई को पूरी दुनिया में  ‘नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे’ के दिन डाककर्मियों का आभार व्यक्त करने का प्रचलन उभरा है।“

‘नेशनल पोस्टल वर्कर डे’ की अवधारणा अमेरिका से आई,  जहाँ वाशिंगटन राज्य के सीऐटल शहर में 1997 में कर्मचारियों के सम्मान में इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई। धीरे- धीरे इसे भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। यह दिन दुनिया भर में डाककर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में मनाया जाता है। डाककर्मियों की भूमिका में तमाम परिवर्तन आए हैं।

डाकिया बैंक लाया:

‘डाकिया डाक लाया’ के साथ  ‘डाकिया बैंक लाया’ भी अब उतना ही महत्वपूर्ण है। पत्रों व पार्सल के साथ -साथ आधुनिक दौर में लोगों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें पोस्टमैन ही घर -घर वितरित करता है। आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक चेक बुक, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ- साथ विभिन्न मंदिरों के प्रसाद, दवाईयां और रक्षाबंधन पर्व पर राखियां भी डाकिया द्वारा ही पहुंचायी जा रही हैं। वाराणसी परिक्षेत्र में दो हजार से ज्यादा पोस्टमैन लोगों के दरवाजे पर हर रोज दस्तक लगाते हैं, जिनके द्वारा औसतन प्रति माह 8.5 लाख स्पीड पोस्ट व पंजीकृत पत्र और 15 लाख साधारण पत्रों का वितरण किया जा रहा है।

ई -कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रॉयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी और वित्तीय सेवाएं प्रदान करना जैसे तमाम कदम डाक विभाग की अभिनव पहल हैं। डाक विभाग का सबसे मुखर चेहरा डाकिया है।

इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स  बैंक के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत पोस्टमैन चलते -फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं और जन सुरक्षा योजनाओं से लेकर आधार, डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड, वाहन बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तक की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। घर -घर जाकर आईपीपीबी के अंतर्गत डाकियों द्वारा घर बैठे 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के तहत प्रति माह 20,000 लोगों का आधार नामांकन अद्यतनीकरण का कार्य किया जा रहा है, वहीं 40,000 लोगों को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से घर बैठे उनके विभिन्न बैंक खातों से नगदी उपलब्ध करायी जा रही है। आज भी डाककर्मी जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बिना सुदूर क्षेत्रों तक डाक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Previous Post

उतर प्रदेश में शिक्षकों की जुलाई में इस तारीख तक पूरी होगी तबादले की प्रक्रिया  

Next Post

सपा सांसद ने पूछा- पीसीएस प्री 2023 एक्जाम में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ जनरल से ज्यादा कैसे?

up80.online

up80.online

Related Posts

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

January 13, 2026
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी
यूपी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा
यूपी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
Next Post
लालजी वर्मा

सपा सांसद ने पूछा- पीसीएस प्री 2023 एक्जाम में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ जनरल से ज्यादा कैसे?

नए कानून में महिलाओं और बाल अपराध पर सख्त कानून

नए कानून में महिलाओं और बाल अपराध पर सख्त कानून

BJP

उपचुनाव: ओपी राजभर को छोड़ इन 16 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

Recommended

OBC

ओबीसी आरक्षण को लेकर सरदार पटेल बौ.वि.मंच ने किया सराहनीय कार्य

6 days ago
Mau

पंकज चौधरी के स्वागत में गूंजा-महाराजगंज की तरह मऊ भी होगा माफिया मुक्त

7 days ago
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

4 days ago
जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

2 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

प्लेग पीड़ित बच्चे का इलाज कराने के दौरान बीमार होने से माता सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

एसआईआर: गांव-गांव जाकर काटे गए वोटों की जांच करेगी कांग्रेस

यूपी में फिर बढ़ी एसआईआर की समय सीमा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर तीन विभूतियों की प्रतिमा का अनावरण

26 दिसंबर से बढ़ जाएगा रेलवे किराया, इतनी होगी वृद्धि

2027 फतह के लिए एसआईआर में जुटना जरूरी- नड्‌डा

Trending

New Delhi
दिल्ली

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

by up80.online
January 13, 2026
0

गांधीप्रेन्योर्स 1.0” कार्यक्रम के विजेताओं को  बिहार सरकार ने लाखों के सीड फण्ड दिये है- आवर मिट्टी...

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

January 12, 2026
हज यात्रा

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

January 10, 2026
रिसिया

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

January 10, 2026
रमाशंकर राजभर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

January 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गांधीप्रेन्योर्स 2.0” जैसे कार्यक्रम युवा उद्यमियों के लिये बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा- नित्या पाठक 

जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा का हाल जानने केजीएमयू पहुँचे पंकज चौधरी

हज यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेने सऊदी अरब रवाना हुए मंत्री दानिश आजाद

डॉ.मिथलेश चौधरी का रिसिया ट्रांसफर

नाम “सांसद खेल प्रतियोगिता”, लेकिन सांसद को ही कर दिया गया नजरअंदाज!

वैकेंसी आ गई, लेकिन गोंड समाज का नहीं बन रहा जाति प्रमाण पत्र

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online