• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

ओमप्रकाश राजभर ने अब्बास अंसारी के बाद अब इस विधायक को भी सपा का आदमी बताया

सुभासपा प्रमुख ने बेदीराम से झाड़ा पल्ला

up80.online by up80.online
July 11, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
ओपी राजभर

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर, सुभासपा

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

सुभासपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के बाद अपने एक और विधायक से पल्ला झाड़ लिया है। पेपर लीक मामले में बेदीराम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होते ही ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें सपा का आदमी बताया है।

Bedi Ram
MLA Bedi Ram and minister OP Rajbhar

बेदीराम गाजीपुर के जखनिया से विधायक हैं। कोर्ट ने 26 जुलाई को आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिये हैं। पेपर लीक मामले में बेदीराम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होते ही सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने विधायक से पल्ला झाड़ लिया है। पहले जहां ओमप्रकाश राजभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर पेपर लीक मामले में फंसे विधायक बेदी राम की पैरवी कर रहे थे, वहीँ अब बेदीराम को समाजवादी पार्टी का आदमी बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधायक बेदी राम के कोर्ट में सुनवाई की हमें कोई जानकारी नहीं है। समाजवादी पार्टी ने बेदी राम को हमारे पास भेजा था। विधानसभा चुनाव के वक्त बेदी राम समेत कई नेताओं को सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़वाया था। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विधायक बेदीराम के खिलाफ पुराना पेपर लीक का मामला चल रहा है। कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई हो रही है, जिसकी मुझे जानकारी नहीं है। विधायक बेदी राम कितनी तारीख पर कोर्ट पहुंचे। विधायक ही बता सकते हैं। विधायक बेदीराम के बारे में ज्यादा जानकारी मुझे नहीं है।
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल ने पलटवार करते हुए कहा है,
“ओमप्रकाश राजभर कह रहे हैं कि विधायक बेदीराम उनके नहीं सपा के हैं। श्री राजभर ये बताएं कि राज्यसभा चुनावों में धन लेकर भारतीय जनता पार्टी को वोट क्यों दिलवाया। ओमप्रकाश राजभर के विधायकों में जब सारे विधायक सपा के हैं तो अकेले दम पर ओमप्रकाश राजभर मंत्री कैसे बने बैठे हैं।”

Previous Post

अनोखी बारात: बाढ़ के बीच शादी करने नाव से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

Next Post

पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन के साथ ठगी, एफआईआर दर्ज

up80.online

up80.online

Related Posts

पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप
बड़ी खबर

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी
यूपी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
Next Post
पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन के साथ ठगी, एफआईआर दर्ज

पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन के साथ ठगी, एफआईआर दर्ज

डिजिटल हाजिरी: नाराज शिक्षक काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध

डिजिटल हाजिरी: नाराज शिक्षक काली पट्टी बांधकर कर रहे विरोध

युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल और पूनम सिंह को जदयू में मिली अहम जिम्मेदारी

युवा नेता प्रशांत सिंह पटेल और पूनम सिंह को जदयू में मिली अहम जिम्मेदारी

Recommended

पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

18 hours ago
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

6 days ago
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

2 days ago
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Nitish Kumar Samajwadi Party Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

इजराइल में 6,004 यूपी के श्रमिक, परिजनों में बढ़ी चिंता

Trending

पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

by up80.online
April 14, 2026
0

यूपी80 न्यूज, प्रयागराज यूपी पीसीएस 2026 में चयनित युवा प्रतिभाशाली अधिकारियों का प्रयागराज के विष्णा पुरी कॉलोनी...

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

April 8, 2026
खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

April 7, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

खेल से सीखने की पहल: बेल्थरारोड में शुरू हुआ प्ले-वे स्कूल

गौरव का क्षण — रायबरेली की प्रतिभाओं को नमन….

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online