• About
  • Advertise
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का प्रयास रंग लाया, अब ‘नारायनपुर बाजार’ के नाम से जाना जाएगा ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

up80.online by up80.online
January 27, 2023
in यूपी
0
अनुप्रिया पटेल

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा- स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों में भ्रम की स्थिति होगी दूर, मिलेगी राहत

मीरजापुर, 27 जनवरी

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री एवं मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल Anupriya Patel के विशेष प्रयास पर ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन Ahraura Road Railway Station’ का नाम बदलकर ‘नारायनपुर बाजार Narayanpur Bazar’ रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। अब इस स्टेशन को ‘नारायणपुर बाजार’ रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।

अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र संख्या- 11/31/2019 एम एंड जी, दिनांक 10-11-2022 द्वारा दी गई अनापत्ति के क्रम में जनपद मीरजापुर में स्थित ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ का नाम परिवर्तित करते हुए ‘नारायनपुर बाजार’ किया जाता है।

बता दें कि दो महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलकर ‘नारायणपुर बाजार’ रेलवे स्टेशन करने के आग्रह को स्वीकार करते हुए मंजूरी दे दी थी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 2 दिसंबर 2022 को पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल को सूचित किया था कि रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इससे संबंधित पत्र 10 नवंबर 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को भेज दिया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 जनवरी को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

जनता से जुड़े इस जनकल्याणकारी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

काला गेंहू
पौष्टिकता से भरपूर काला गेंहू

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना से जनपदवासियों को काफी राहत मिलेगी। अब मीरजापुर जनपद के नारायणपुर बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले जनपदवासियों एवं व्यापारियों में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। इससे जनपद में कारोबार के लिए आने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी।

बता दें कि मीरजापुर के नारायणपुर बाजार में ‘अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन’ स्थित है। किंतु इस स्टेशन का नामकरण स्थानीय ‘नारायणपुर बाजार’ के नाम पर न होकर अहरौरा बाजार के नाम पर था, जो कि इस स्टेशन से लगभग 20 किमी दूर दक्षिण दिशा में स्थित है। ऐसी स्थिति में यात्रियों के बीच सदैव भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती रहती थी। अत: स्टेशन का नाम परिवर्तित करने के लिए अनुप्रिया पटेल ने 31 जुलाई 2019 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था। श्रीमती पटेल की विशेष अपील का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र प्रेषित किया गया।  और अब रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित होने के प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तन हेतु अनुप्रिया पटेल के प्रयास:

तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को लिखा गया पत्र: 17 जुलाई 2019

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र- 31 जुलाई 2019

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा गया पत्र-10 दिसंबर 2019

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पुन: लिखा गया पत्र: 19 अक्टूबर 2022

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी की- 10 नवंबर 2022

उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है- 25 जनवरी 2023

NK Patel
Adv NK Patel, High Court, LKO
Previous Post

पीईटी 2022 के परिणाम जारी, आयोग की वेबसाइट पर स्कोर कार्ड अपलोड

Next Post

टकराव: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार को अपने-पराये की समझ नहीं है

up80.online

up80.online

Related Posts

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal
यूपी

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel
बड़ी खबर

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
Next Post
Bihar

टकराव: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार को अपने-पराये की समझ नहीं है

दानिश अंसारी

मंत्री दानिश अंसारी को हटाकर कुर्सी पर बैठ गए पूर्व मंत्री, वीडियो वायरल

आजमगढ़

प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा- 2024 में आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों पर खिलेगा कमल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

6 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 weeks ago
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

1 week ago
patel

आपबीती: छातियाँ नोचीं,  कटहल में छुरी चलाकर बोले.. काट लेंगे वक्ष

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

by up80.online
July 5, 2026
0

आर्यन ने नर्सरी से 12वीं तक एक ही स्कूल में की पढ़ाई यूपी, 80 न्यूज़, चंदौली किसी...

Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

June 30, 2026
वीपी सिंह को क्यों याद करे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

June 25, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

वीपी सिंह को क्यों याद करे?

“आजादी के क्रांति युगल” पुस्तक में पढ़िये डॉ गया प्रसाद कटियार के संघर्षों की कहानी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online