यूपी80 न्यूज, पटना
बिहार Bihar के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Nitish Kumar और जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा Upendra Kushwaha के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। आरसीपी सिंह RCP Singh के पार्टी से बाहर जाने के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वह पार्टी छोड़कर जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि जब-जब नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं, उन्हें हमारी जरूरत पड़ी है।
शुक्रवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले दो सालों में खुद से मुझे फोन नहीं किया। नीतीश कुमार के साथ सत्ता में बैठे अधिकांश लोग आए गए वाले हैं, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा आए गए वालों में नहीं है। मैं समता पार्टी के समय से उनके साथ हूं। उन्होंने कहा कि जदयू कमजोर हो रही है।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अपने पराए की समझ नहीं है। जो जैसे चाहे वैसे उन्हें हैंडल कर रहा है। उधर, नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया है कि उन्हें कुशवाहा से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें जहां जाना है जाएं।
बता दें कि दो दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा को लेकर नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने किसी को रोका नहीं है। नेता अपनी मर्जी से आते-जाते हैं।
नीतीश कुमार के इस बयान का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया,

“बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने,,,!
ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले।
ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर,,,?”


