• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

माननीय मुख्यमंत्री ने अनुप्रिया पटेल की तारीफ की पुल बांधा, कहा- मिर्जापुर की ब्रांडिंग कर रही हैं यहां की सांसद

up80.online by up80.online
May 28, 2024
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति
0
आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, मिर्जापुर

“2014 और 2019 में मिर्जापुर की जनता ने अच्छे जगह वोट दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिर्जापुर से एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल जी को अपना जनप्रतिनिधि चुना। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है।” उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मिर्जापुर
सीएम योगी को माँ विंध्यवासिनी की फोटो भेंट करती हुई अनुप्रिया पटेल

योगी आदित्यनाथ ने अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मिर्जापुर से एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल की तारीफ की पुल बांधते हुए कहा कि आज अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर की पहचान कही जाने वाली मां विंध्यवासिनी और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट (ओडीओपी) के तौर पर पीतल से निर्मित वस्तुओं का पूरे देश में ब्रांडिंग कर रही हैं। आज 48 डिग्री तापमान में कड़ी धूप में भारी भीड़ को देखकर सीएम योगी ने आभार जताते हुए कहा कि आपके द्वारा जो पसीना बहाया जा रहा है, उसे विकास के रूप में एनडीए सरकार आपको रिर्टन करेगी।

सीएम योगी ने कहा कि आज मिर्जापुर में क्या नहीं है। इस भीषण गरमी में कभी लोग एक-एक बूंद के लिए तरसते थे, लेकिन आज हर घर नल योजना शुरू हो गई है। शीघ्र ही इस पूरे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि 2014 में आप सभी जनपदवासियों के सही फैसले से आज मिर्जापुर में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। इंजीनियरिंग कॉलेज, आयुष अस्पताल का निर्माण हो रहा है। गंगा नदी पर पुल बन गए हैं। विंध्याचल के पास पुल का निर्माण हो रहा है।

पहले जनपद के नौजवानों को शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब तो यहां के नौजवानों को जनपद में ही शिक्षा मिलेगी। आज हमारा मिर्जापुर भी लखनऊ, वाराणसी की तरह विकास की मुख्य धारा से जुड़कर पूरे देश में जगमगाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि आज बेहतर कनेक्टिविटी की बात करें तो चाहे रेल हो अथवा रोड। या मां विंध्यवासिनी के त्रिकोण में रोपवे हो या वाटर कनेक्टिविटी। हर क्षेत्र में मिर्जापुर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब अच्छा जनप्रतिनिधि चुना जाता है तो परिणाम भी अच्छा ही रहता है। आपका एक वोट अनुप्रिया पटेल जी के साथ-साथ मोदी जी के पास भी जाता है और मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं तो दुनिया में देश का सम्मान बढ़ता है। देश की सीमा सुरक्षित होती है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगता है।

तालिबानी शासन लाना चाहती हैं सपा-कांग्रेस:

सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस समाज में झूठ फैला रही हैं। ये सत्ता में आने पर एससी, एसटी और पिछड़ों का हक मुसलमानों को देना चाहते हैं। हम वंचितों का बंदरबांट नहीं होने देंगे। ये सत्ता में आएंगे तो शरिया कानून लाएंगे। तालिबानी शासन लाएंगे। ये बेटियों को स्कूल नहीं जाने देंगे। ये बाबा साहब के विरोधी हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा बाबा साहब का अपमान किया है।

सपा ने दंगाइयों की रीढ़ तोड़ने वाली पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी:

सीएम योगी ने कहा कि सपा ने दंगाइयों की रीढ़ तोड़ने वाली पीएसी की 54 कंपनियों को समाप्त कर दी थी। जब हम सत्ता में आए उन्हें बहाल किया। अब तो देश में कहीं भी दंगा होता है तो दंगाइयों की कायदे से ठुकाई करने के लिए उत्तर प्रदेश की पीएसी को बुलाया जाता है।

कप-प्लेट में चाय पीते हैं मोदी जी:

सीएम योगी ने कहा कि अपना दल एस का चुनाव निशान कप प्लेट है और मोदी जी कप प्लेट में चाय पीते हैं। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से एनडीए प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल जी एवं रॉबर्टसगंज से एनडीए प्रत्याशी रिंकी कोल जी का चुनाव निशान कप प्लेट है। मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दोनों प्रत्याशी को भारी मतों से जिताएं।

Previous Post

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

Next Post

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

Nehru

ऐसे थे नेहरू जी, काला झंड दिखाने के बावजूद मऊ के छात्र नेता को मंच पर बुलाकर भाषण कराया

India alliance

‘इंडिया’ गठबंधन दौड़ेगा सरपट या टूटेगा खटाखट !

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

8 hours ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online