• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home अन्य राज्य

कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह

बेल्थरा रोड में अमित शाह ने कहा- पांच चरण के चुनाव में मोदी जी 310 पार कर चुके हैं

up80.online by up80.online
May 28, 2024
in अन्य राज्य, यूपी, राजनीति
0
कश्मीर पार्ट 2 हम लेकर रहेंगे: अमित शाह
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, बलिया

बलिया के बेल्थरारोड के ऋषि लालमणि बाबा इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा सम्पन्न हुई। जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। कहा कि संसद में जबतक एक भी भाजपा का सांसद रहा तो हम मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने देंगे। कहा कि यह धरती सुहेल देव, मंगल पांडेय व चित्तू पांडेय की है। यहां यह कहकर जा रहा हूं कि काश्मीर पार्ट 2 भारत का अंग है। और हम इसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि पांच चरण के चुनाव में भाजपा 3 सौ सीट पार कर गई है। उन्होंने चार सौ पार करने के लिए सलेमपुर लोकसभा के लोगों को रवींद्र कुशवाहा को कमल निशान पर मत देने की अपील की।

बेल्थरारोड के ऋषि लालमणि बाबा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में पहुंचते ही गृहमंत्री ने सम्बोधन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह देवरहा बाबा, बाबा भृगुनाथ व बाबा सुहैलदेव की भूमि है। मैं सलेमपुर की इस पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। उन्होंने मंगल पांडेय, शेरे बलिया चित्तू पांडेय, शहीद वीर कुंवर सिंह जी, पं. राम प्रसाद विस्मिल व चंद्रशेखर जी को याद करके प्रणाम किया। कहा कि पांच चरण के चुनाव में मोदी जी 310 पार कर सत्ता में आ गए हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि सलेमपुर वाले चार सौ पार कराओगे क्या, मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाओगे क्या कैसे बनाओगे इस पर खुद ही जवाब दिया कि अपने सांसद को जिताकर ऐसा करना है।

कहा कि जब आपने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने अयोध्या में मंदिर बनवाने का काम किया। कहा कि यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने व राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। कहा कि विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान के पास भी एटमबम है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा भाजपा एटमबम से नहीं डरती है। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या पार्ट 2 कश्मीर भारत का है कि नहीं? जिसपर जनता ने जवाब दिया कि है। कहा कि भारत पार्ट 2 कश्मीर को भी ले लेगी।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने वालों पर गोली चलाने व राम मन्दिर बनाने वालों के बीच है। कहा कि जब दूसरी बार आपने मोदी जी की सरकार बनाया तो उन्होंने कांग्रेस द्वारा 70 वर्षों से लटका रखे राम मंदिर को बनाने का काम किया। कहा कि बलिया व सलेमपुर में कटान के लिए 270 करोड़ की योजना बनाई जा चुकी है। तीसरी बार सरकार बनते ही इसका कार्य प्रारम्भ हो जाएगा तथा इस समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, बलिया सांसद वीरेंद्र मस्त, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक सभा कुंअर व हंसू राम, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक व धनन्जय कन्नौजिया, छट्ठूराम, देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित थे।

Previous Post

बेटियों को घरों में कैद करने की साजिश कर रहा इंडी गठबंधन: योगी

Next Post

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

आज मिर्जापुर विकास के पथ पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से सरपट दौड़ रहा है: योगी आदित्यनाथ

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

लोकसभा चुनाव: गाजीपुर से अलग है बलियावालों का मिजाज, सनातन पांडेय को घर में ही करनी पड़ रही है कड़ी मेहनत

Nehru

ऐसे थे नेहरू जी, काला झंड दिखाने के बावजूद मऊ के छात्र नेता को मंच पर बुलाकर भाषण कराया

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
पवन सचान

डॉ.पवन सचान बने एससीईआरटी के निदेशक

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online