• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, September 17, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

कालीन व दरी उद्योग के लिए देश के चार नए निर्यात उत्कृष्टता शहरों में मीरजापुर शामिल

मीरजापुर की हस्तनिर्मित कालीन और दरी उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाईयां मिलेंगी: अनुप्रिया पटेल

up80.online by up80.online
March 31, 2023
in यूपी
0
मीरजापुर

कालीन व दरी उद्योग के लिए देश के चार नए निर्यात उत्कृष्टता शहरों में मीरजापुर शामिल

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

मीरजापुर, 31 मार्च

मीरजापुर की आम जनता, व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। केंद्रीय मंत्री एवं जनपद की लोकप्रिय सांसद अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से मीरजापुर को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देश में निर्यात उत्कृष्टता के 39 मौजूदा शहरों में मीरजापुर सहित 4 नए शहरों को निर्यात उत्कृष्टता शहरों (टीईई) की सूची में शामिल किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्रीमती पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आज विंध्य नगरी मीरजापुर के लोगों के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि यह जनपद आज नई विदेश व्यापार नीति के तहत टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सिलेंस घोषित किया गया है। इससे यहां के हस्तनिर्मित कालीन और दरी उद्योग को नई ऊंचाईयां मिलेंगी। इस उद्योग के माध्यम से मीरजापुर का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों तक पहुंचेगा।

मंत्रालय ने शुक्रवार को नई विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत देश के 4 नए निर्यात उत्कृष्टता शहरों की घोषणा की है, जिसमें मीरजापुर को हस्तनिर्मित कालीन और दरी के लिए राउंड ऑफ एक्सपोर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद को परिधान, मुरादाबाद को हस्तशिल्प व वाराणसी को हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पाद के लिए शामिल किया गया है। बता दें कि टीईटी ऐसे औद्योगिक समूह होते हैं, जिन्हें उनके निर्यात के आधार पर मान्यता प्रदान की जाती है। इसके तहत संबंधित शहर के कारोबारियों को आर्थिक विकास हेतु प्रोत्साहन दिया जाता है। औद्योगिक समूहों की क्षमता का अधिकतम उपयोग करने, मूल्य श्रंखला और नवीन बाजारों का विकास करने के उद्देश्य से यह मान्यता प्रदान की जाती है।

मीरजापुर को चार नए निर्यात उत्कृष्टता वाले शहरों में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा,

“मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरा संसदीय क्षेत्र भी आज विदेश व्यापार नीति 2023 के तहत घोषित किए गए चार नए निर्यात उत्कृष्टता वाले शहरों (फरीदाबाद (वस्त्र), मुरादाबाद (हस्तशिल्प), मीरजापुर (हाथ से बुना कॉरपेट और दरी) एवं वाराणसी (हथकरघा और हस्तशिल्प) में से एक है।)”

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि टीईई स्कीम में शामिल होने से मीरजापुर में कालीन व दरी उद्योग को नए बाजार उपलब्ध कराने, उद्योग को विस्तार देने और शहर में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों की विश्वसनीयता भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। इसके अलावा उद्योग को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने में आसानी होगी। साथ ही, इस महत्वपूर्ण उद्योग को प्राथमिकता के आधार पर बाजार उपलब्ध कराने, स्कीम के तहत विपणन, निर्माण व औद्योगिक सेवाओं के लिए निर्यात प्रोत्साहन परियोजनाओं हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न व्यापार प्रदर्शनियों एवं मेलों में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

सिल्वर बेल्स स्कूल
सिल्वर बेल्स स्कूल, चकिया, चंदौली
Previous Post

जर्जर अस्पताल बना शराबियों का अड्‌डा, दहशत में स्वास्थ्यकर्मी

Next Post

छह सालों में पहली बार ओबीसी वर्ग से आने वाले पुलिस अधिकारी बने यूपी के डीजीपी

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो
देश

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
Next Post
आरके विश्वकर्मा

छह सालों में पहली बार ओबीसी वर्ग से आने वाले पुलिस अधिकारी बने यूपी के डीजीपी

UP politics

आज से अवैध वाहन स्टैण्ड, वसूली एवं सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

BJP

काशी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व आजमगढ़ के रामसूरत राजभर सहित छह चेहरे बनेंगे एमएलसी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
दहेज रहित

दहेज रहित व अंतर्जातीय विवाह करके नायब तहसीलदार डॉ.भागीरथी सिंह ने समाज को दिया सकारात्मक संदेश

3 years ago
3d Laparoscopic surgery

रामरती अस्पताल में शुरू हुई 3 डी लैप्रोस्कोपिक सर्जरी

6 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online