• About
  • Advertise
  • Contact
Wednesday, August 19, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिले मंत्री अनिल राजभर

सपा का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का दिया आश्वासन

up80.online by up80.online
March 30, 2025
in बड़ी खबर, यूपी, राजनीति, सपा
0
मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिले मंत्री अनिल राजभर
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज़, बलिया

मृतका पूजा चौहान के परिजनों से रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच कराई जायेगी।

बता दे कि पिछले सप्ताह बलिया के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयां गुलाबराय में पूजा चौहान नामक युवती का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला था। युवती के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे।

शनिवार की शाम सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मृतका के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतका के परिजनों से मिलकर उनको ढ़ांढ़स बंधाते हुए समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने मृतका के परिजनों से बंद कमरे में पूरी जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये घटना बहुत दुखद है और मर्माहत करने वाली है। मैं तो महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती में आया था। मुझे पता लगा तो मैं यहां आकर के परिवार के लोगों से बात करना उचित समझा। पुलिस के लोगों से भी हमारी वार्ता हुई है। अभी परिवार के लोगों से भी विस्तार से वार्ता हुई है। अभी मेरे आने का उद्देश्य था कि पीड़ित परिवार क्या सोचता है घटना को लेकर, हमारा और सरकार का यह नैतिक कर्तव्य है कि कोई भी पीड़ित परिवार अगर है, चाहे कोई भी हो, उसकी संतुष्टि।
अनिल राजभर ने कहा कि अगर हमें लगेगा कि सीबीआई जांच की आवश्यकता है। तो कराई जायेगी। आवश्यकता होगी तो हर विकल्प हमारे सामने खुले हैं। लेकिन हम आप सबको इतना जरूर आश्वस्त करना चाहते हैं कि जो भी घटना है दूध का दूध और पानी का पानी कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अगर यह हत्या है तो अपराधी बच नहीं सकता चाहे पाताल में भी रहेगा। किसी भी सूरत में इसकी हर बिंदु पर जांच कराएंगे।

पूजा चौहान के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल:

सपा
पूजा चौहान के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

उधर, समाजवादी पार्टी के आला नेता इस घटना को लेकर पहले दिन से ही सक्रिय हैं और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशा पर बलिया जनपद के दोनों सांसदों के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

पूजा
पूजा चौहान के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मंडल

प्रतिनिधि मंडल ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं एवं हर संभव मदद करेगी। प्रतिनिधि मंडल में स्थानीय सपा सांसद रमाशंकर राजभर, सांसद सनातन पांडेय, विधायक जय प्रकाश अंचल, विधायक संग्राम सिंह यादव, महेंद्र चौहान, विधान सभा अध्यक्ष शमशाद बांसपारी सहित कई नेता शामिल थे।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

बेल्थरा रोड

बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड

 

Previous Post

गोरखपुर में माँ- बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

Next Post

भूमि पर अवैध कब्जा के मामलों को गंभीरता से लें अधिकारी: मौर्य

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
भूमि पर अवैध कब्जा के मामलों को गंभीरता से लें अधिकारी: मौर्य

भूमि पर अवैध कब्जा के मामलों को गंभीरता से लें अधिकारी: मौर्य

बलिया में चाचा-भतीजा सरयू में डूबे

बलिया में चाचा-भतीजा सरयू में डूबे

अभय सिंह

यूपी में होने वाला है कुछ बड़ा सियासी खेल !

Recommended

किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

6 days ago
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

6 days ago
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

5 days ago
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

6 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

Trending

Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

by up80.online
August 13, 2026
0

महिलाओं को पहले 20, फिर 30 हजार देगी योगी सरकार केके वर्मा, लखनऊ योगी सरकार विधानसभा चुनाव...

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026
झांसी

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

August 12, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online