• About
  • Advertise
  • Contact
Monday, February 23, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

रायबरेली बहुत खास, 26 से नामांकन और सारे पत्ते बंद

बीजेपी को कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम के ऐलान का इंतजार

up80.online by up80.online
April 21, 2024
in यूपी, राजनीति
0
लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

रायबरेली छीनकर कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाना चाहती बीजेपी

के.के.वर्मा, लखनऊ

लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान हो चुका है, दूसरे चरण की तैयारी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी रायबरेली लोकसभा सीट को लेकर अभी सन्नाटा है। रायबरेली लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।कांग्रेस, बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी में से किसी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

सांसद सोनिया गांधी के राज्यसभा चले जाने के बाद कयास हैं कि कांग्रेस प्रियंका गांधी या राहुल गांधी को रायबरेली से उतार सकती है। बीजेपी को कांग्रेस का इंतजार है और बीएसपी भी इन दोनों की घोषणा के इंतजार में है। बीजेपी रायबरेली सीट को लेकर काफी गम्भीर है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य कई बार मंचों से खुला ऐलान कर चुके हैं कि अबकी बार रायबरेली और मैनपुरी भी ले लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त प्रदेश होगा। लेकिन यह तो उत्तर प्रदेश और रायबरेली के मतदाताओं की मर्जी का विषय है, कौन जाने उन्हें क्या और कौन पसन्द है!

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के आखिरी किले को ध्वस्त करने की रणनीति तैयार कर ली है। इस बार बीजेपी उत्तर प्रदेश के अमेठी के बाद रायबरेली से भी कांग्रेस को हराना चाहती है और इसे लेकर पार्टी ने बड़ी रणनीति तैयार की है। रणनीति के तहत ही बीजेपी ने अब तक रायबरेली से अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी पहले कांग्रेस के उम्मीदवार के नाम का इंतजार कर रही है, उसके बाद अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी। रायबरेली में गांधी परिवार से उम्मीदवार होगा तो बीजेपी उसके हिसाब से उम्मीदवार उतारेगी, उम्मीदवार गांधी परिवार से बाहर का हुआ तो उसके हिसाब से उम्मीदवार तय किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अमेठी व रायबरेली गांधी परिवार का मजबूत गढ़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने अमेठी से स्मृति ईरानी को उतार कर अमेठी के किले को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने राहुल गांधी को परास्त किया था। अमेठी के बाद रायबरेली में भी बीजेपी ने कांग्रेस को हराने के लिए रणनीति तैयार की है।

रायबरेली के लिए बीजेपी ने चार नेताओं के नाम पर चर्चा की है, इनमें मनोज पांडे, दिनेश शर्मा, अदिति सिंह और दिनेश प्रताप सिंह शामिल हैं।कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर का उम्मीदवार देती है तो मनोज पांडे दावेदार हैं और गांधी परिवार से प्रियंका या राहुल गांधी चुनावी मैदान में आते हैं तो बीजेपी यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा या अदिति सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है। प्रियंका गांधी के सामने महिला उम्मीदवार देने पर भी बीजेपी का विचार है। रायबरेली से अदिति सिंह के नाम पर चर्चा हुई है। अदिति सिंह के नाम को लेकर उत्तर प्रदेश के बड़े नेता ने पार्टी आलाकमान से सिफारिश भी की है।

सोशल मीडिया पर वरुण गांधी के नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है। बीजेपी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक बीजेपी वरुण गांधी से बहुत नाराज है।पार्टी नेताओं के मुताबिक वरुण गांधी को बीजेपी ने बहुत कुछ दिया, सबसे कम उम्र में पार्टी का महासचिव तक बना दिया लेकिन वरुण गांधी ने कई मौकों पर पार्टी को असहज कर दिया था। सूत्रों की मानें तो बीजेपी वरुण गांधी को चुनाव लड़ाना तो दूर उनसे पार्टी के लिए प्रचार तक कराने को तैयार नहीं। वरुण गांधी न पीलीभीत में पार्टी के चुनाव प्रचार में दिख रहे हैं और न अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
अदिति सिंह रायबरेली विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं। अदिति सिंह पहली बार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। 2021 में वह बीजेपी में शामिल हो गई थीं। इसके बाद 2022 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बनीं।अदिति सिंह के पिता अखिलेश कुमार सिंह भी रायबरेली सीट से पांच बार विधायक रहे थे।अदिति ने मसूरी और नई दिल्ली से तालीम हासिल की है।उच्च शिक्षा के लिए अमरीका गईं।उन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। अदिति सिंह के पति अंगद सिंह पंजाब के नवां शहर से ताल्लुक रखते हैं और पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं।उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट शुरू से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही है। सोनिया गांधी यहां से लगातार चार बार सांसद हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा छोड़कर राज्यसभा से संसद में एंट्री ली है। रायबरेली सीट पर 19 बार चुनाव हो चुके हैं।बीजेपी को केवल दो बार जीत सकी है।रायबरेली सीट से दो बार फिरोज गांधी, दो बार इंदिरा गांधी, चार बार सोनिया गांधी सांसद रही हैं।कांग्रेस की शीला कौल रायबरेली से चार बार सांसद रहीं।

केके वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार केके वर्मा, लखनऊ
Previous Post

नीतीश कुमार की फूहड़ टिप्पणी पर तेजस्वी का शालीनता भरा जवाब

Next Post

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी अंजली पटेल की उपलब्धि पर गांव में जश्न

up80.online

up80.online

Related Posts

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

February 23, 2026
BJP
यूपी

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia
यूपी

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
Next Post
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी अंजली पटेल की उपलब्धि पर गांव में जश्न

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी अंजली पटेल की उपलब्धि पर गांव में जश्न

Samajwadi Party

सपा ने बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र के खिलाफ पुराने चेहरे को फिर उतारा

वर्ल्ड अर्थ डे : प्लास्टिक भगायें, पृथ्वी बचायें

वर्ल्ड अर्थ डे : प्लास्टिक भगायें, पृथ्वी बचायें

Recommended

Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

4 days ago
BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

3 days ago
चोरी

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

7 days ago
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

5 days ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दिव्यांग पेंशन 300 से बढ़कर 1000 रुपए, 11 लाख से अधिक लाभार्थी लाभांवित

फॉर्म 7 के जरिए नाम कटवाने वाले व्यक्ति को देनी होगी अपनी जानकारी

शिक्षा: बलिया के इस परिवार की चारों बेटियां हैं रोल मॉडल

यूपी के हर जिले में खुलेंगे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर

गांधीवादी छात्रों ने उठाई ग्रामीण रोजगार की आवाज

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

Trending

आकाश पटेल
यूपी

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

by up80.online
February 23, 2026
0

परिवहन मंत्री के भाई पहुँचे आकाश पटेल के आवास पर, व्यक्त की शोक संवेदना यूपी 80 न्यूज़,...

BJP

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

February 20, 2026
Ballia

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

February 20, 2026
सपा

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

February 19, 2026
Indian Train

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

February 18, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अपना दल एस के श्रमिक मंच के प्रदेश सचिव को पितृ शोक

विद्युत सखियों ने बनाया रिकार्ड- अरबों रुपए का किया कलेक्शन

डीएम का निर्देश- काम समय से और पारदर्शी तरीके से हो, वरना कार्रवाई तय

फॉर्म 7 में धांधली! सपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को राहत, मऊ से चलने वाली इन दो मेमू में यह सुविधा शुरू

बलिया में शिवरात्रि की रात सूने घर में लाखों की चोरी

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online