• About
  • Advertise
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

होली मिलन समारोह में पत्रकारों से पुलिस व प्रशासन की चाटुकारिता छोड़ने का आह्वान

समारोह में पत्रकारों की एकता पर दिया गया बल

up80.online by up80.online
March 17, 2025
in यूपी
0
होली मिलन समारोह में पत्रकारों से पुलिस व प्रशासन की चाटुकारिता छोड़ने का आह्वान
0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, बेल्थरारोड

बलिया के बेल्थरा रोड में रविवार को जिलास्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आदित्य मैरेज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों की एकता पर बल दिया गया। इस दौरान तीन माह के अंदर भारत सहित अन्य देशों में मारे गए पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में जमकर फूलों की होली खेली गई। बलिया, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, कुशीनगर सहित अन्य जनपदों के पत्रकारों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

होली मिलन समारोह में पूरे देश में पत्रकारों पर हो रहे हमले, उनपर झूठे आरोप लगाकर किए जा रहे मुकदमे पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। इसी के साथ उन्होंने पत्रकारों को पुलिस व प्रशासन की चाटुकारिता छोड़ने की सलाह दी। कहा कि यदि ऐसा करने में हम सफल रहे तो किसी की भी सरकार हो वह पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं कर सकती है।

होली
पत्रकार एकता

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार ही पत्रकार का भेद चाटुकारिता के चलते पुलिस व प्रशासन के पास पहुंचाने का काम करते हैं। कहा कि पुलिस व प्रशासनिक लोगों के पास दरबार लगाना उचित है क्या। राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तभी सुरक्षित रहेंगे। पत्रकार की सुरक्षा उनके संगठित होने पर ही संभव हो सकती है। कहा कि संगठन बल्कि अलग-अलग हों परन्तु जब किसी पत्रकार पर कोई संकट आए तो सभी को मिलकर इसके लिए लड़ना होगा।

होली मिलन समारोह में फूलों की होली संग गायकों व लोकगीत कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति ने सबको सराबोर किया। समारोह में पत्रकार बंधुओं के साथ ही गायक कलाकारों को भी अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कुशीनगर के पत्रकार के एन साहनी, तेजप्रताप सिंह, के एन राय और अंशुमान पांडेय बागी जैसे वरिष्ठ पत्रकारों ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर अंशुमान पांडेय ने अपने बागी तेवर का बखूबी प्रदर्शन किया।

समारोह में आह्वान किया गया कि “पत्रकारों में एकता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने मन से राग-द्वेष को मिटाएं।”

कार्यक्रम में होली से जुड़े लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को सरस बना दिया। विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने होली के रंगों में सराबोर होकर अपनी पत्रकारिता की निष्पक्षता और पारस्परिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अशोक जायसवाल, अरविंद कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ अनमोल आनंद, निलेश दीपू, शब्बीर अहमद, मोनू जायसवाल, मनीष यादव, अरविंद यादव, खालिद भाई, शबीना परवीन, सौम्या मिश्रा, शीला देवी, निशा सिंह, शहजाद हुसैन, गौहर खान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। गायक कलाकारों में अरशद हिन्दुस्तानी, पप्पू पांडेय, देवानंद यादव, साहब यादव के साथ ही नन्हीं गायक कलाकार आलिशा ने अपनी गायकी से लोगों का मन मोह लिया।

बेल्थरा रोड

नर्सिंग होम
अपेक्स नर्सिंग होम, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड
बाबा विश्वनाथ फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड

Previous Post

होली पर अश्लील गाना न बजाने पर गरीबों के 20 घर आग के हवाले

Next Post

हर जनपद में 100 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल रोजगार पार्क

up80.online

up80.online

Related Posts

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

July 28, 2026
इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष
यूपी

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
Next Post
हर जनपद में 100 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल रोजगार पार्क

हर जनपद में 100 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल रोजगार पार्क

मौर्य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान- हर ग्राम पंचायत में होगी सूर्य सखी

Uttar Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं योगी, चर्चा तेज

Recommended

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

5 days ago
Uttar Pradesh

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

1 month ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

1 week ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

Trending

Uttar Pradesh
बड़ी खबर

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

by up80.online
July 28, 2026
0

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ योगी सरकार ने...

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

July 25, 2026
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

इनरव्हील क्लब ओबरा की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रियंका सिंह बनीं अध्यक्ष

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online