• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, July 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश व अखिलेश यादव को झटका, बीजेपी से गठबंधन करेंगे मांझी व राजभर!

लोकसभा चुनाव में कितना असर डालेंगी ‘हम’ व सुभासपा, पढ़िए पूरी खबर

up80.online by up80.online
June 19, 2023
in बड़ी खबर, बिहार, यूपी
0
UP Bihar

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी व ओपी राजभर

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

बलिराम सिंह, लखनऊ

कल तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी Jitan Ram Manjhi की पार्टी हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ‘हम’ अब जदयू-राजद गठबंधन से दूर हो गई है। जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी ओर, कल तक अखिलेश यादव Akhilesh Yadav के करीबी रहे ओमप्रकाश राजभर Om Prakash Rajbhar की पार्टी सुभासपा का भाजपा से गठबंधन होने जा रहा है। ये विपक्ष की एकता के लिए एक बड़ा झटका है।

जदयू-राजग गठबंधन से ‘हम’ के अलग होने से कुछ महीने जदयू के संसदीय दल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी का गठन किया और अब एक बार फिर वह भाजपा के करीब आ रहे हैं।

बिहार की हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा और उत्तर प्रदेश की सुभासपा, ये दोनों पार्टियां वंचित तबके का प्रतिनिधित्व करती हैं। फिलहाल जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ के पास चार विधायक हैं और मुसहर समाज में पार्टी की अच्छी पकड़ है। हालांकि इस कमी की भरपाई के लिए नीतीश कुमार ने माऊंटेनमैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी को जदयू में शामिल कराने में सफलता पायी है। इसके अलावा मुसहर समाज से ही आने वाले रत्नेश सदा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

दूसरी ओर, 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रमुख घटक रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब भाजपा गठबंधन में शामिल होने जा रही है। पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वाराणसी में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में सुभासपा और भाजपा गठबंधन के कयास मजबूत हो गए हैं। आशा है कि जल्द ही योगी मंत्रिमंडल में ओमप्रकाश राजभर नजर आएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में राजभर समाज में अच्छी पैठ रखने वाली सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर अपने तेवर एवं बेबाकीपन के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी खासे लोकप्रिय हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में सुभासपा के छह विधायक निर्वाचित हुए एवं 11 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। फिलहाल ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर भाजपा के करीब आ रहे हैं। आशा है कि वह जल्द ही योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में पूर्वांचल की कई सीटों पर अपना दमखम दिखाएगी।

पढ़ते रहिए www.up80.online अखिलेश यादव की मांग- निजी क्षेत्र में भी दलित-पिछड़ों को मिले आरक्षण

पढ़ते रहिए www.up80.online 2024 से पहले ही हो सकता है लोकसभा चुनाव! नीतीश कुमार ने जतायी आशंका

Coaching
Pandey Classes, Prayagraj

सफल

Previous Post

अखिलेश यादव की मांग- निजी क्षेत्र में भी दलित- पिछड़ों को मिले आरक्षण

Next Post

लू के कहर से तीन दिनों में 54 मौतें! डिप्टी सीएम ने दो वरिष्ठ चिकित्सकों को बलिया भेजा

up80.online

up80.online

Related Posts

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

July 19, 2026
योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल
यूपी

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह
यूपी

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Next Post
UP politics

लू के कहर से तीन दिनों में 54 मौतें! डिप्टी सीएम ने दो वरिष्ठ चिकित्सकों को बलिया भेजा

गैर ब्रह्माण पुजारी

तमिलनाडु की तर्ज पर राजस्थान के मंदिरों में भी एससी, एसटी व ओबीसी बनेंगे पुजारी

UP politics

नोटरी के 2500 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

3 days ago
ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

2 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

आजमगढ़ का एक लाख का इनामी भानू प्रताप सिंह मुठभेड़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर घायल

क्या डीके शिवकुमार के बाद यूपी के इस नेता की खुलेगी किस्मत?

झुका नगर निगम, सपा पार्षद को दिलाई शपथ

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड
देश

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

by up80.online
July 19, 2026
0

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन इलेक्शन की अभिनव पहल के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

July 18, 2026
सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

July 5, 2026
Apna Dal

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

July 3, 2026
Dr.Sonelal Patel

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

July 2, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

ग्रीन इलेक्शन पहल के लिए डॉ. हीरा लाल को टाइम्स ऑफ इंडिया इकोप्रेन्योर अवॉर्ड

योगासन की कठिन मुद्राओं ने बांधा समां, प्रतिभागियों के संतुलन और लय ने जीता दिल

सिल्वर बेल्स के छात्र ने IIT रुड़की में बनाई जगह

अनुप्रिया पटेल ने 2027 के चुनाव का किया शंखनाद

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online