• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, May 5, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

क्या वास्तव में समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया तक सिमट गई है?

केवल 'भगवान' कहने से ‘पीडीए’ का भला नहीं होगा, पीडीए को विश्वास में लेना होगा

up80.online by up80.online
January 15, 2024
in यूपी, राजनीति
0
Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

लखनऊ

तीन दिन पहले बीएचयू आईआईटी में दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा के आरोपियों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की आवाज को सुनकर मेरे एक वकील मित्र ने कहा कि कल तक प्रदर्शन एवं आंदोलन के लिए समाजवादी पार्टी जानी जाती थी, लेकिन आज समाजवादी पार्टी कहीं धरना-प्रदर्शन अथवा आंदोलन करते नजर नहीं आती है। सपा केवल सोशल मीडिया तक सीमट कर रह गई है।

साथ में खड़े एक सेवानिवृत इंजीनियर ने कहा कि धरतीपुत्र के नाम से प्रसिद्ध मुलायम सिंह के नेतृत्व में कभी समाजवादी पार्टी नौजवानों, किसानों के मुद्दों को लेकर अक्सर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करती नजर आती थी। आंदोलन करती थी, जेलभरो आंदोलन करती थी, लेकिन आज अखिलेश यादव के दौर में समाजवादी पार्टी केवल सोशल मीडिया तक सीमट कर रह गई है। किसी भी घटना के दौरान सपा की तरफ से केवल एक प्रतिनिधिमंडल को घटना स्थल पर भेजकर खानापूर्ति कर दी जाती है।

AK
अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा

हालांकि मेरे वकील मित्र के इतर समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने से पहले ही सुभासपा प्रमुख पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगाह करते हुए कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘एसी’ कमरे से बाहर निकल कर जमीन पर उतरना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सपा नेताओं ने ऐतराज जताया था, लेकिन अखिलेश यादव ने अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार जरूर किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दौरा तेज कर दी। आज अखिलेश यादव एक दिन सहारनपुर में दिखते हैं तो दूसरे दिन बलिया में नजर आते हैं।

शिक्षक भर्ती
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: धरना देते अभ्यर्थी

हालांकि जनता के मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन एवं आंदोलन को लेकर बात करें तो अभी भी सपा कहीं नजर नहीं आती है। चाहे बीएचयू आईआईटी में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की बात हो अथवा 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में कड़कती ठंड में धरने पर बैठे पीड़ित अभ्यर्थियों की बात हो अथवा किसानों का मुद्दा हो। कहीं भी पार्टी मुलायम सिंह यादव के दौर की समाजवादी पार्टी की तरह नजर नहीं आती है।

खास बात यह है कि दलित-पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को साधने के लिए अखिलेश यादव ने ‘पीडीए’ का राग अलापना शुरू किया है। उन्होंने दो दिन पहले पीडीए को ही अपना ‘भगवान’ बताया है, लेकिन सवाल उठता है कि क्या केवल भगवान कहने से पीडीए का भला हो जाएगा अथवा पीडीए की बुनियादी जरूरतों को लेकर पुरजोर ढंग से सड़क से लेकर विधानसभा के अंदर उठाने से उनका भला होगा।
69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई धांधली मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की टिप्पणी के बावजूद अभी तक पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला। कड़कती ठंड में पीड़ित अभ्यर्थी इको गार्डन में धरना देने को मजबूर हैं। मजे की बात यह है कि इस मामले में विपक्ष में रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी इसे मजबूती से नहीं रख पा रही है, जबकि सत्ता में रहने के बावजूद अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल इस मामले को लेकर ज्यादा मुखर दिख रही हैं। अनुप्रिया पटेल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने निरंतर इस मामले को रख रही हैं। इसके अलावा कई ऐसी भर्तियां आई हैं, जहां पर पिछड़ों का कट-ऑफ सामान्य से ज्यादा रहा है, कई भर्तियों में पिछड़ों की सीटें बहुत कम आ रही हैं, लेकिन इन मुद्दों को भुनाने में समाजवादी पार्टी पिछड़ जा रही है।
योगी 2.0 सरकार के गठन को दो साल पूरे होने में महज दो महीने शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन नियुक्त नहीं हुआ। चेयरमैन पद रिक्त होने से पिछड़ों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। फाइलें धुल खा रही हैं। पीड़ित अभ्यर्थियों को अपनी शिकायतें लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेकिन इन मुद्दों को समाजवादी पार्टी द्वारा उठाते हुए नहीं देखा गया। अब सवाल उठता है कि क्या समाजवादी पार्टी का पीडीए राग केवल चुनावी मुद्दा है अथवा इस मुद्दे को लेकर सपा ठोस रणनीति के तहत काम करेगी। यह आने वाला समय बताएगा।

journalist
Baliram Singh, Journalist

बलिराम सिंह
पत्रकार व सामाजिक चिंतक

Previous Post

राहुल गाँधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का मणिपुर से आग़ाज़, बोले- पीएम मोदी आपके आँसू पोछने नहीं आए

Next Post

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

up80.online

up80.online

Related Posts

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

May 5, 2026
पटेल
देश

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां
यूपी

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Next Post
मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मंत्री आशीष पटेल की घोषणा-सांसद निधि से खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण

मंत्री आशीष पटेल की घोषणा-सांसद निधि से खेल मैदान का होगा सौंदर्यीकरण

जीएमएएम इंटर कालेज के मैदान में होगा भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट

जीएमएएम इंटर कालेज के मैदान में होगा भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट

Recommended

बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

4 days ago
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

6 days ago
पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

3 days ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

2 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

राज्य कर्मचारियों को परेशान कर रही है सरकार: तिवारी

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

Trending

बीजेपी
अखिलेश यादव

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

by up80.online
May 5, 2026
0

देश के 21 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार बलिराम सिंह, लखनऊ देश के पांच राज्यों में...

पटेल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

May 2, 2026
बेटियां

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

May 1, 2026
Prayagraj

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

April 29, 2026
खुशबू

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

April 29, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल

सउदी में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

टॉपर बेटियों को सरदार पटेल बौद्धिक मंच ने सम्मानित किया

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में बेटी को आर्थिक मदद  

खुशबू के हत्यारोपित मां-बेटे भेजे गए जेल

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online