• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, September 4, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

पोस्टल बैलेट से वोटिंग में 47 सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन आगे

विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी सरकारी कर्मचारियों की पहली पसंद इंडिया गठबंधन

up80.online by up80.online
June 8, 2024
in यूपी, राजनीति, सपा
0
India alliance

राहुल गाँधी और अखिलेश यादव

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तरह लोक सभा चुनाव में भी विपक्ष को पोस्टल बैलेट के जरिए ज्यादा वोट मिले। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने भले ही 43 सीटें जीती है, लेकिन पोस्टल बैलेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह संख्या बढ़कर 47 हो जाती है। इंडिया गठबंधन ने पोस्टल बैलेट के जरिए डाले गए वोटों के मामले में 4 हारी हुई सीटों पर भी जीत दर्ज की है।

पोस्टल-बैलेट से अधिक मत पाने के बाद भी विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई प्रत्याशी हार गए, लेकिन इससे कर्मचारी वर्ग के झुकाव का अंदाज हो गया। पोस्टल -बैलेट में एनडीए गठबंधन 33 सीटों पर ही आगे रहा।
पोस्टल-बैलेट से 2,36,508 वोट पड़े। इसमें सर्विस वोटर के साथ दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग भी शामिल हैं।पोस्टल बैलेट से सर्वाधिक 7,135 वोट अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़े। विजयी हुए भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह भोले को 3,167 और सपा के राजाराम पाल को इनसे अधिक 3,312 वोट मिले। बाकी अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों को वोट मिले। देवेन्द्र प्रताप सिंह भोले चुनाव जीत गए, लेकिन कर्मचारियों को रिझाने में चूक गए। आजमगढ़ में इसके माध्यम से 5,572 वोट पड़े। विजेता रहे सपा के धर्मेन्द्र यादव को 3,402 और भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ को 1,479 वोट मिले।

बहराइच में सबसे कम 387 वोट ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से पड़े। यहां विजेता भाजपा के आनंद कुमार को 227 व सपा के रमेश चंद्र को 121 वोट मिले। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से 526 वोट पड़े। यहां सपा के राम शिरोमणि वर्मा चुनाव जीते और पोस्टल बैलेट में भी सर्वाधिक 301 वोट पाए।
पोस्टल बैलेट के 2,36,508 वोट में से 1,08252 इंडिया और 1,03730 एनडीए गठबंधन को मिले हैं। बाकी वोट अन्य पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गए हैं। विपक्षी इंडिया गठबंधन को 4,522 ज्यादा वोट मिले हैं। कर्मचारी, शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा ओल्ड पेंशन बहाली है। हर ओर से इसकी मांग उठ रही है। इंडिया गठबंधन कर्मचारियों के हित की बात करता रहा है। लेकिन सरकार ने सीरियसली लिया ही नहीं, जिससे कर्मचारियों में नाखुशी है, जो मतदान के जरिये सामने आई है। बैलेट से वाराणसी में 3,062 वोट पड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 1,531 व कांग्रेस के अजय राय को 1,373 वोट मिले।

रायबरेली में 2,575 वोट पड़े। कांग्रेस के राहुल गांधी को 1,605 व भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 916 वोट मिले। कन्नौज में 3,548 वोट पड़े। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2,085 और भाजपा के सुब्रत पाठक को 1,239 वोट मिले हैं। बस्ती में विपक्षी गठबंधन इंडिया को सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट वोट मिले हैं। यहां पोस्टल बैलेट से 5,448 वोट पड़े और उसमें सपा के राम प्रसाद चौधरी को 3,518 वोट और भाजपा के हरीश द्विवेदी को 1,407 वोट मिले। एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को बुलंदशहर में सर्वाधिक वोट मिले। पोस्टल- बैलेट से 5,074 वोट पड़े। भाजपा के भोला सिंह को 3,270 और कांग्रेस के शिवराम को 1,133 वोट मिले।

Previous Post

बेल्थरारोड के मतदाताओं ने रविंद्र कुशवाहा के विजय रथ को रोका, पैतृक क्षेत्र के लोगों ने भी नहीं दिया साथ

Next Post

योगी सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री फिसड्‌डी साबित हुए, अपने ही क्षेत्र में नहीं खिला सके कमल

up80.online

up80.online

Related Posts

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh
अन्य राज्य

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला
अन्य राज्य

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
Next Post
BJP

योगी सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री फिसड्‌डी साबित हुए, अपने ही क्षेत्र में नहीं खिला सके कमल

Modi

मोदी 3.0 : कैबिनेट में 27 ओबीसी मंत्री, यूपी से पीएम मोदी सहित 10 चेहरों को मिली जगह

PM Kisaan Samman Nidhi

तीसरी बार शपथ लेते ही पीएम मोदी ने सबसे पहले किसान निधि जारी की

Recommended

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 days ago
दिलीप पटेल

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

2 months ago
BSP

रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया विधान मंडल दल का नेता

5 years ago
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

3 weeks ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

नवंबर-दिसंबर में यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तैयारी!

Trending

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

by up80.online
September 1, 2026
0

डिप्टी सीएम के साले ने सपा की सरकार बनवाने की घोषणा की यूपी80 न्यूज, लखनऊ चुनावी साल...

Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
कौशल पटेल, इसरो

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

बिना मान्यता मैरिज हॉल में चल रहा था स्कूल!

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online