• About
  • Advertise
  • Contact
Sunday, September 20, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home यूपी

खुशखबरी: रेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मऊ से मुंबई के लिए नई ट्रेन को किया रवाना

वस्त्र और कृषि उत्पादों को मुम्बई भेजने में आसानी होगी: शर्मा

up80.online by up80.online
November 22, 2023
in यूपी
0
Mau

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मऊ से मुंबई के लिए नई ट्रेन का किया शुभारंभ

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, मऊ

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को मऊ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के मध्य साप्ताहिक नई ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं श्रम मंत्री अनिल कुमार राजभर ने मऊ रेलवे जं. पर उपस्थित होकर ट्रेन को मौके पर हरी झण्डी दिखायी। इस ट्रेन के संचालन के लिए श्री शर्मा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। जिससे रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया।

इस अवसर पर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मऊ क्षेत्र के निवासियों को नई ट्रेन के शुभारम्भ की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशानुरूप रेलवे को ट्रान्सफार्म किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है।

रेल मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश हर दृष्टि से महत्वपूर्ण एक विशाल राज्य है, जिसको देखते हुए वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश में रेलवे के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं विकास हेतु बजट में 17507 करोड़ का आवंटन किया गया, जो वर्ष 2009-14 के औसत बजट आवंटन 1109 करोड़ से लगभग 16 गुना अधिक है। इस समय उत्तर प्रदेश में 98 हजार करोड़ की रेल परियोजनायें चल रही हैं। उत्तर प्रदेश में आगामी 50 वर्षों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए 156 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मऊ जं. स्टेशन भी सम्मिलित है। इन स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया था।

मऊ रेलवे स्टेशन के पुनिर्विकास के लिए तैयार डिजाइन में सुधार हेतु दें सुझाव:

रेल मंत्री ने कहा कि मऊ जं. स्टेशन के पुनिर्विकास की डिजाइन तैयार की जा चुकी है। आप यदि इस डिजाइन में सुधार हेतु सुझाव देना चाहते है तो आपका स्वागत है। प्रदेश के मंत्री श्री शर्मा के माध्यम से आप अपने सुझाव मुझ तक पहुंचा सकते हैं। श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ’’एक स्टेशन एक उत्पाद’’ योजना जारी की है, जिसके माध्यम से स्टेशनों पर स्टॉल उपलब्ध कराकर बुनकरों, शिल्पकारों आदि को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके उत्पाद को विश्वस्तर पर पहचान दिलायी जा रही है।

बुनकरों के लिए वरदान साबित होगी यह ट्रेन:

मऊ में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ-मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस नई ट्रेन के संचालन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अनुरोध पर इस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी गयी है। रेल मंत्रालय द्वारा आज पूर्वान्चल के लोगों के लिये नई ट्रेन का जो उपहार दिया गया, उससे लोगों की एक बड़ी मांग पूरी हुई है। पहले यहां के लोगों को मुम्बई जाने में काफी समस्यायें आती थी और अब सीधी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। यहां के नौजवानों के लिए मुम्बई एक स्वप्न नगरी के रूप में रही है और अमिताभ बच्चन के डायलाग मुम्बई नगरिया तो देख बबुआ को चरितार्थ करने के लिए मुम्बई जाने का जद्दोजहद करते रहे हैं। मऊ का वस्त्र उद्योग देश-विदेश में काफी विख्यात है। यहां की बनी साड़ियों का 50 प्रतिशत उत्पाद मुम्बई में जाता है। यह ट्रेन यहां के बुनकरों एवं किसानों की आमदनी बढ़ाने की दृष्टि से भी काफी उपयोगी होगी। वस्त्र के साथ ही कृषि उत्पादों को यहां से मुम्बई भेजने में आसानी होगी। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मंत्री उत्तर प्रदेश  अरविन्द कुमार शर्मा, श्रम एवं सेवा योजना मंत्री, उत्तर प्रदेश अनिल राजभर सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Previous Post

साक्षात्कार: जनता की जरूरत है इंडिया गठबंधन, भाजपा के खिलाफ अन्य दलों को गठबंधन में आना ही होगा- रवि प्रकाश वर्मा

Next Post

मुख्य सचिव का फरमान: गन्ने की पत्तियां जलाने पर किसानों को नहीं मिलेंगी पर्चियां

up80.online

up80.online

Related Posts

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
किशोरी
यूपी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026
Next Post
Durga Shankar Mishra

मुख्य सचिव का फरमान: गन्ने की पत्तियां जलाने पर किसानों को नहीं मिलेंगी पर्चियां

लालजी वर्मा

केवल ओमप्रकाश राजभर व उनकी पार्टी एनडीए के साथ गई है, लेकिन राजभर समाज सपा के साथ है: लालजी वर्मा

UP politics

आजमगढ़: अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल

Recommended

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

11 hours ago
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

3 weeks ago
वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

वैज्ञानिक डॉ संतोष सचान बने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य

3 years ago
VP Singh

भूदान यज्ञ में जननायक वीपी सिंह ने अपनी 30 हजार बीघा जमीन दान कर दी थी

6 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

by up80.online
September 19, 2026
0

डॉ संजय निषाद ने कर दी बड़ी मांग यूपी 80 न्यूज़, लखनऊ/गोरखपुर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026
किशोरी

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

पान की दुकान से ISRO तक पहुंचा किसान का बेटा

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online