• About
  • Advertise
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

ढोलक, घुंघरू, हारमोनियम, मंजीरा इत्यादि के लिए ग्राम पंचायतों को दी जाएगी इतनी धनराशि

लोक कलाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु लिया गया यह फैसला: जयवीर सिंह

up80.online by up80.online
July 9, 2023
in बड़ी खबर, यूपी
0
मैनपुरी

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, लखनऊ

ग्राम पंचायत स्तर पर लोक कलाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन, प्रशिक्षण तथा गुरू-शिष्य परम्परा को बनाये रखने के लिए प्रदेश की ग्राम पंचायत को एक सेट वाद्ययंत्र खरीद के लिए 30 हजार रूपये की धनराशि संस्कृति विभाग द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जायेगी। वाद्ययंत्र के एक सेट में हारमोनियम, ढोलक, झांज, मंजीरा, करताल व घुंघरू आदि शामिल होंगे। 

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह निर्णय संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाये रखने के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक सेट वाद्ययंत्र की धनराशि 30 हजार से अधिक होने पर संस्कृति विभाग द्वारा 15 हजार रूपये तक का अधिकतम अनुदान संबंधित ग्राम पंचायत को दिया जायेगा। शेष धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा वहन की जायेगी। वाद्ययंत्रों को उपलब्ध कराये जाने संबंधित कार्य योजना के संबंध में प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने शासनादेश जारी कर दिया है। लोक कलायें हमारी समृद्ध संस्कृति का अटूट हिस्सा रही है। ग्रामीण अंचलों में लोक कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए वाद्ययंत्रों की अहम भूमिका होती है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि लोक कलाओं एवं कलाकारों को संरक्षण प्राप्त न होने से बहुत सी लोक कलायें तथा वादयंत्र विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। ऐसी स्थिति में लोक कलाओं एवं वादयंत्रों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अनुदान की व्यवस्था की गयी है। ग्रामीण अंचलों में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न अवसरों पर लोक कलाओं का प्रस्तुतीकरण कर जीवंत बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मानवर्धन के लिए वादयंत्रों का सेट दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक जनपद के 50 ग्राम पंचायतों, जहां सांस्कृतिक गतिविधियां निरन्तर संचालित की जाती हों का चयन कर संस्कृति विभाग को संस्तुति भेजी जायेगी। जिलाधिकारी से पर्याप्त मात्रा में आवेदन प्राप्त न होने की दशा में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से अग्रसारित आवेदन पत्र सीधे स्वीकार्य किये जा सकेंगे। पूर्व में भजन कीर्तन मण्डली गुरू शिष्य परम्परा, स्थानीय लोकगीत, लोकनृत्य, भजन, संस्कार गीत, नुक्कड़ नाटक आदि सांस्कृति कार्यक्रमों का संचालन करने वाली ग्राम पंचायतों को अनुदान दिये जाने में प्राथमिकता दी जायेगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि अनुदान की धनराशि सीधे आवेदक ग्राम पंचायत के खाते में हस्तानांतरित की जायेगी। वादयंत्रों के रख-रखाव एवं मरम्मत का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायत का होगा। इन वादयंत्रों का उपयोग सांस्कृतिक उन्नयन, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, पर्यटन संवर्द्धन, स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ, ग्रामीण संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए तथा सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किया जायेगा।

makau club
Makau club and Restaurant, Prayagraj
वाराणसी
अशोक इंस्टीट्यूट, वाराणसी
नमन
Naman trading co, Barabanki
Previous Post

गोरखपुर से लखनऊ चार घंटे में पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी!

Next Post

आजमगढ़: बिजली कटौती से मरीजों का इलाज प्रभावित, परेशान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

up80.online

up80.online

Related Posts

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

April 21, 2026
सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन
बड़ी खबर

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल
यूपी

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
Next Post
डॉक्टर्स

आजमगढ़: बिजली कटौती से मरीजों का इलाज प्रभावित, परेशान डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

UP politics

साइकिल वाले विधायक जी मंत्री बनेंगे या सांसद! मऊ जनपद में चर्चा तेज

UP politics

'महिला सम्मान बचत पत्र' में प्रदेश में वाराणसी अव्वल, 7 हजार महिलाओं ने किया निवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

5 days ago
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

1 week ago
पंकज चौधरी

मंत्री आशीष पटेल व शिवपाल सिंह यादव के पड़ोसी होंगे पंकज चौधरी

1 month ago
IAS

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

4 hours ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

दरोगा भर्ती परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परचून की दुकान, इंस्पेक्टर, चपरासी व प्रिंसिपल के बच्चों ने सिविल सर्विसेज एग्जाम पास किया

एसआईआर: एनजीएसपी पर आईं 92,497 शिकायतें 

चुनाव खर्च की नहीं दी जानकारी, आयोग ने ठहराया अयोग्य

कृषक जातियों की समस्याओं का समाधान करेगी “भारतीय समतामूलक महासभा”

कुशवाहा जाएंगे राज्यसभा, 5 मार्च को करेंगे नामांकन

Trending

IAS
यूपी

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

by up80.online
April 21, 2026
0

आशुतोष निरंजन ने संभाली परिवहन आयुक्त की कुर्सी केके वर्मा, लखनऊ आईएएस अफसर आशुतोष निरंजन ने आज ...

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

April 17, 2026
पटेल

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

April 14, 2026
“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

April 12, 2026
कुर्मी

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

April 9, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

नागरिकों के प्रति उत्तरदायित्व हमारी प्राथमिकता -निरंजन

सोनभद्र: खनन कार्य में लापरवाही, 7 अधिकारियों पर एक्शन

पीसीएस 2026 में चयनित पटेल समाज के प्रतिभाशाली अधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

“शिक्षा का अधिकार” लिखे बैग जलाने से मचा हड़कंप

सुरेश पटेल के परिजनों को न्याय के लिए संघर्ष करेगी कुर्मी महासभा

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने सीखा पुस्तकालय प्रबंधन

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online