• About
  • Advertise
  • Contact
Friday, October 2, 2026
UP80
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
  • होम
  • यूपी
  • बिहार
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • देश
  • विदेश
  • अन्य राज्य
No Result
View All Result
UP80
No Result
View All Result
Home बड़ी खबर

आजमगढ़ में साल्वर गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार, 10 लाख रुपए में होती थी डील

यूपी से बिहार तक फैला है साल्वर गैंग का रैकेट

up80.online by up80.online
January 6, 2025
in बड़ी खबर, यूपी
0
Solver Gang

साल्वर गैंग के चार अभियुक्त गिरफ्तार, आजमगढ़

0
SHARES
Share on FacebookShare on TwitterLinkedinWhatsappTelegramEmail

यूपी80 न्यूज, आजमगढ़

आजमगढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में प्रतियोगी परीक्षाओं के साल्वर गैंग के वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से एक अर्टिका कार, 6 मोबाइल, एक आधार कार्ड, 3 एडमिट कार्ड तथा एक प्रश्न पुस्तिका बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि शिब्ली नेशनल कॉलेज परीक्षा केंद्र में UPCCSCR 2024-25 की परीक्षा संचालित की जा रही थी, जिसमें 4 जनवरी को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या 103 में अनूप सागर पुत्र वीरेंद्र कुमार ग्राम मऊपारा, देवकली गाजीपुर शामिल हुआ, उक्त अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया में KYC अपडेट न हो पाने के कारण डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा था। अत: संदेहवश जब पूछा गया तो पहले स्वीकार करने से मना कर दिया एवं स्वयं को अनूप सागर पुत्र वीरेंद्र कुमार बताया। लेकिन जब परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस बल की सहायता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त युवक ने अपना सही नाम विकास कुमार पुत्र राम आसरे प्रसाद निवासी असनिया कुआं, थाना कदम कुआं, पटना, बिहार बताया। अनूप सागर पुत्र वीरेंद्र कुमार के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में शामिल विकास कुमार पुत्र राम आसरे प्रसाद ने यह भी बताया कि कुछ पैसों के बदले उसने यह काम किया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त रामप्रवेश यादव पुत्र सर्वराज यादव निवासी चिताबन पट्टी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर ने बताया कि दुर्गेश तिवारी बिहार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के स्थान पर बैठने हेतु साल्वर की व्यवस्था कराता हूँ, जिसमें विक्की कुमार की सहायता से परीक्षार्थियों के आधार कार्ड में फोटो परिवर्तित कराकर साल्वर को बैठने के लिए भेजता हूँ। राम प्रवेश यादव ने यह भी बताया कि वर्ष 2021 के पूर्व से ही नौकरी दिलाने के लिए लोगों को फंसाता था और उनसे डील करके उनके स्थान पर साल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाता था। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाकर फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने का कार्य हम सभी लोग मिल करते हैं। हमारा एक संगठित गिरोह है।

10 लाख रुपए में होती थी डील:

प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थी के स्थान पर साल्वर को बैठाने के नाम पर लगभग 10 लाख रूपए में डील तय होती थी। इसमें से 2 लाख रूपए परीक्षा देने से पहले तथा शेष रूपए परीक्षा देने के बाद लिए जाते थे। उक्त कार्य में दुर्गेश तिवारी मुख्य भूमिका अदा करते थे। दुर्गेश तिवारी बिहार से साल्वर व फर्जी आधार कार्ड तैयार कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने हेतु साल्वर की व्यवस्था करते हैं। उत्तर प्रदेश में रामप्रवेश यादव, सुनील कन्नौजिया, बबलू यादव, श्रवण कुमार यादव, सूर्यकान्त कुशवाहा उर्फ पिन्टू प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षार्थियों/कन्डीडेट की तलाश कर उनके साथ डील कर दुर्गेश तिवारी के साथ मिलकर योजना बनाकर फर्जी तरीके से परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर बैठाने का कार्य किया जाता है। 4 जनवरी को इस मामले में साल्वर विकास कुमार उर्फ राकेश कुमार तथा पांच जनवरी को परीक्षार्थी अनुप सागर पुत्र विरेन्द्र कुमार एवं छ: जनवरी को रामप्रवेश यादव पुत्र सर्वराज यादव नि० चितावन पट्टी थाना जमानिया जनपद गाजीपुर, सुनील कन्नौजिया पुत्र राजनाथ कन्नौजिया नि० चौकिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, अंकित गुमा पुत्र चन्द्रशेखर प्रसाद नि० इस्लामपुर थाना इस्लामपुर नालन्दा बिहार (साल्वर), अमित कुमार कन्नौजिया पुत्र मुंशीराम नि० डोरा थाना सादात जनपद गाजीपुर (परीक्षार्थी) को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ते रहिए यूपी80 न्यूज: मंत्री आशीष पटेल के निशाने पर उत्तर प्रदेश ‘एसटीएफ’

Previous Post

दो दोस्तों की दुःखद मौत से गमगीन हुए बेल्थरारोडवासी

Next Post

दूध के कारोबार से बुंदेलखंड की 13 हजार महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

up80.online

up80.online

Related Posts

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

October 1, 2026
संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े
बड़ी खबर

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक
अखिलेश यादव

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Next Post
लखपति दीदी

दूध के कारोबार से बुंदेलखंड की 13 हजार महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

प्रकाश पर्व

शौर्य और साहस के प्रतीक हैं गुरु गोविंद सिंह: सरदार केशर सिंह

Belthra Road

Belthra Road: दो दोस्तों की दु:खद मौत पर शोक सभा का आयोजन

Recommended

BJP

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

1 day ago
दीपशिखा सिंह

मऊ जनपद की बेटी दीपशिखा सिंह बनीं बिल्थरारोड की एसडीएम

4 years ago
UP assembly

बेटे के सिर जीत का सेहरा बांधने में असफल रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

5 years ago
नंदी

मंत्री नंद गोपाल नंदी को एससी-एसटी मामले में एक साल की सजा

4 years ago

Categories

  • अखिलेश यादव
  • अन्य राज्य
  • तेजस्वी यादव
  • दिल्ली
  • देश
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • यूपी
  • यूपी विधानसभा चुनाव
  • राजद
  • राजनीति
  • विदेश
  • सपा

Topics

Akhilesh Yadav Anupriya Patel Apna Dal (S) Azamgarh Ballia Belthra Road bihar bjp BSP CM Yogi Congress death farmers Mirzapur Samajwadi Party Sonbhadra Uttar Pradesh Varanasi yogi govt अखिलेश यादव अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस) आजमगढ़ उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस किसान किसान आंदोलन केशव प्रसाद मौर्य कोरोना नीतीश कुमार बलिया बसपा बिहार बीजेपी बेल्थरा रोड भाजपा मायावती मिर्जापुर योगी सरकार वाराणसी सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी सोनभद्र

Highlights

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ओएसडी वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त

डॉ सोनेलाल पटेल को क्यों याद करें?

काशी के दिलीप पटेल किसका विकल्प बनेंगे?

आजम खान के खिलाफ मुकदमे लड़ रहे 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा समाप्त

पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक में उठा 68500 शिक्षक भर्ती का मुद्दा

Trending

BJP
यूपी

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

by up80.online
October 1, 2026
0

बढ़ सकती है क्षेत्रीय असंतुलन की समस्या देवी सिंह के बाद अब तक राज्यसभा व विधान परिषद...

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

September 19, 2026
ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

September 1, 2026
Uttar Pradesh

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

August 13, 2026
पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

August 13, 2026

About Us

लोकतांत्रिक देश में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है। मीडिया का मुख्य कार्य जनसरोकार से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि आम जनता उन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके। इसके अलावा सरकार की किसी भी योजना का आम जनता को कितना लाभ मिल रहा है, उसके जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं का निराकरण कैसे करते हैं। लोकतंत्रिक देश में जनप्रतिनिधि अपनी जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरते हैं। ये सभी जानकारी आपको www.up80.online पर मिलेंगी।

Follow us on social media:

Trending

क्या इस बार भी गोरखपुर-आजमगढ़ मंडल के पटेल होंगे नजरअंदाज

संजय निषाद की नाराजगी दूर करने निषाद पार्टी के दफ्तर पहुंचे विनोद तावड़े

जीजाजी मत होइए नाराज, मैं अपने भविष्य को लेकर चिंतित हूं

यूपी में बिहार जैसा चुनावी ब्रह्मास्त्र ! मातृ शक्ति को 50 हजार की सौगात!

पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला

प्रेमी से बात करने पर रोका तो किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम

Others Links

  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • About
  • Advertise
  • Contact

Copyright © 2019 up80.online

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश
  • बिहार
  • यूपी
  • वीडियो
  • दिल्ली

Copyright © 2019 up80.online